News TOP STORIES खेल

IND VS NED T20 WC : नीदरलैंड की बल्लेबाजी जारी, भारत ने रखा है 180 रनों का लक्ष्य


IND VS NED पाकिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया का सामना आज यानी गुरुवार को नीदरलैंड से हो रहा है। यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत के कप्तान से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और रोहित, विराट और सूर्या के अर्धशतकीय पारी के दम पर 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए। 

भारत की पारी, रोहित शर्मा व विराट कोहली के अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की तरफ से पारी की शुरुआत केएल राहुल और रोहित शर्मा ने की लेकिन जल्द ही राहुल 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वैन मीकेरेन ने आउट किया। कप्तान रोहित शर्मा 39 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हो गया। वहीं, रोहित शर्मा 39 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अर्धशतक लगाया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।

पहली बार टी20 फॅार्मेट में दोनों टीमें आमने-सामनें है। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।

  • 02:13 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 179/2, ओवर 20

    इस पारी में अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने वैन बीक आए। पहली गेंद पर विराट ने सिंगल ले लिया। दूसरी गेंद पर सूर्या ने दो रन चुरा लिए। तीसरी गेंद पर सूर्या ने बड़ा शॅाट लगाने का प्रयास किया लेकिन एक ही रन आए। चौथी गेंद पर विराट कोहली ने फुल टॅास गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर सूर्या ने छ्क्का जड़कर अपना अर्धशतक जड़ दिया। 20 ओवर के बाद भारत ने 179 रन बना लिए। इस आखिरी ओवर में 17 रन आए।

  • 02:09 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर-162/2, ओवर 19

    इस पारी में अपने आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने वान मीकेरन आए। पहली ही गेंद पर सूर्या ने एक्सट्रा कवर की दिशा में चौका जड़ दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर 2 रन बने। इस ओवर में 8 रन बने। 19 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए।

  • 02:03 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर-154/2, ओवर18

    18वें ओवर में गेंदबाजी करने वैन बीक आए। इस ओवर की पहली गेंद पर विराट ने सिंगल लिया। वहीं, दूसरी गेंद पर सूर्या ने 2 रन बटोर लिए। चौथी गेंद पर विराट ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर सूर्यचा ने चौका जड़कर दिया। इसी के साथ टीम ने 150 का आंकड़ा छू लिया। इस ओवर में 10 रन बने।

  • 01:59 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 144/2, ओवर 17

    17वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट ने सीधे बल्ले से टाइमिंग के जरिए चौका लगा दिया। इसी के साथ विराट और सूर्या ने 27 गेंदों पर अर्धशतक साझेदारी जमा दी है। तीसरी गेंद पर विराट ने इन साइड आउट शॅाट लगाकर शानदार छक्का जड़ दिया। इस शॅाट पर विराट ने अपना क्लास दिखा दिया है। चौथी गेंद पर सिंगल के साथ विराट ने इस टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया। इस ओवर में 16 रन बने।

  • 01:54 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 128/ 2, ओवर 16

    16वें ओवर में गेंदबाजी करने डी लीडे आए। इस ओवर की पहली गेंद पर इनसाइड आउट शॉट लगाकर एक्सट्रा कवर की दिशा में चौका लगा दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर सूर्या ने एक और चौका लगा दिया। तीसरे गेंद पर सूर्या ने सिंगल लिया। वहीं, चौथी गेंद पर विराट ने इस बार स्लो गेंद पर चौका जड़ दिया। इस ओवर में तीन बाउंड्री आए। 16 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए।

  • 01:49 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर-114/2, ओवर 15

    15वें ओवर में गेंदबाजी करने वैन बीक आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कलाइयों के जरिए शानदार चौका जड़ दिया।  वहीं, चौथी गेंद पर सूर्या ने डीप कवर की दिशा में 1 रन बटोर लिए। पांचवी गेंद पर विराट ने डबल लिया। इस ओवर मे ं8 रन बने। 15 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए।

  • 01:44 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर-106/2, ओवर 14

    सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। इस ओवर में मीकरेन की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया है। इस ओवर में 11 रन बने। 14 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए।

  • 01:41 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर-95/2, ओवर 13

    रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव आए। इस ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने सीधे बल्ले से चौका लगा दिया। इस ओवर में कोहली और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर 11 रन बटोर लिए। 13 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 95 रन बनाए।

  • 01:35 PM, 27 Oct 2022

    रोहित शर्मा कैच आउट, स्कोर 84/2, ओवर 12

    12वें ओवर में गेंदबाजी करने क्लासेन आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट हो गए। कॉलिन एकरमैन ने पकड़ा रोहित का कैच। रोहित ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए। 12 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 84 रन बनाए।

  • 01:30 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर-78/1, ओवर 11

    11वें ओवर में गेंदबाजी करने टिम प्रिंगल आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने स्विप शॅाट के जरिए चौका जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद फुल टॅास थी और रोहित ने इस गेंद पर चौका जड़ते हुए रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक जड़ दिया। इस ओवर में 11 रन बने। 11 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए।

  • 01:25 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर-67/1, ओवर 10

    10वें ओवर में गेंदबाजी करने डलीडे आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने चौका बटोर लिया। वहीं, तीसरी गेंद पर रोहित ने पुल लगाकर डीप फाइन लेग पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 14 रन बने।

  • 01:21 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर-53/1, ओवर 9

    9वें ओवर में गेंदबाजी करने लेग स्पिनर शारिज अहमद आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर 1 रन आए। तीसरी गेंद पर विराट ने 2 रन बनाए। वहीं, आखिरी दो गेदों पर 2 रन बने। इस ओवर में पांच रन बने। 9 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए।

  • 01:15 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 48/1, ओवर 8

    आठवें ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन रन बने। वहीं, चौथी गेंद पर रोहित ने ऑन साइड की ओर 88 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। वहीं, वैन बीक की चौथी गेंद पर अंपायर ने रोहित को एलबीडब्लू आउट करार दिया। लेकिन रोहित ने रिव्यू लिया और रिव्यू शर्मा के पक्ष में गई। इस ओवर में 10 रन बने।

  • 01:10 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 38/1, ओवर 7

    सातवें ओवर में गेंदबाजी करने  टिम प्रिंगल आए। इस ओवर की पहली दो गेंदों पर 2 सिंगल आए। वहीं, चौथी गेंद पर रोहित ने दो रन बटोर लिए। इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर भी 2 सिंगल आए। सात ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट गंवाकर 38 रन बनाए।

  • 01:06 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर-32/1, ओवर 6

    छठे ओवर में गेंदबाजी करने वान मीकेरन आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर विराट ने 2 रन बनाए। चौथी गेंद पर भी नीदरलैंड के लिए एक मौका बना था। रोहित द्वारा खेला गया हवा में शॅाट और गेंद फिल्डर से थोड़ी आगे गिर गई। इस ओवर में चार रन बने। पावरप्ले समाप्त होने के बाद भारत ने 1 विकेट गंवाकर 32 रन बनाए।

  • 01:03 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 28/1, ओवर 5

    5वें ओवर में गेंदबाजी करने फ्रेड क्लासेन आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर विराट ने सिंगल चुरा लिया। आखिरी गेंद पर प्रिंगल ने रोहित का कैच छोड़ दिया। नीदरलैंड ने एक बड़ा मौका अपने हाथ से जाने दिया। इस गेंद पर 2 रन बने। 5 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 1 विकेट गंवाकर 28 रन बनाए।

  • 12:59 PM, 27 Oct 2022

    भात का स्कोर-23/1, ओवर 4

    चौथे ओवर में गेंदबाजी करने बास डी लीडे आए। तीसरी गेंद पर रोहित ने बैकवर्ड प्वाइंट के दायीं ओर एक कड़क चौका जमा दिया। इस ओवर में पांच रन आए। भारत ने चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 23 रन बनाए।

  • 12:55 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर-19/1, ओवर 3

    इस ओवर में गेंदबाजी करने तेज गेंदबाज वैन मीकेरेन ने भारत को पहला झटका केएल राहुल के रूप में दिया। राहुल के आउट होने के बाद बैटिंग करने के लिए विराट कोहली आए। इस ओवर की पहली गेंद पर 2 रन आए तो आखिरी गेंद पर रोहित ने पुल शॅाट खेलते हुए शानदार छक्का जड़ दिया।

  • 12:53 PM, 27 Oct 2022

    केएल राहुल एलबीडब्लू आउट, वैन मीकेरेन ने लिया विकेट

    तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने तेज गेंदबाज वैन मीकेरेन है। पहली गेंद पर केएल राहुल ने दो रन बटोर लिए। इस ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल एलबीडब्लू आउट हो गए। केएल राहुल ने 12 गेंदों पर 9 रन बनाए।

  • 12:49 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर-9/0, ओवर 2

    दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने स्पिनर टिम प्रिंगल आए। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने सिंगल के जरिए अपना खाता खोला। वही, चौथी गेंद पर केएल राहुल ने एक रन बटोर लिए। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने।

  • 12:46 PM, 27 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 7/0, ओवर 1

    भारत की तरफ से सलामी बल्लबाजी करने रोहित शर्मा और केएल राहुल आए। वहीं, नीदरलैंड की ओर से गेंदबाजी करने फ्रेड क्लासेन आए। केएल राहुल ने पहली गेंद का सामना किया। तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर टाइमिंग के जरिए केएल राहुल ने दो रन बटोर लिए। पहले ओवर में सात रन बने।

  • 12:29 PM, 27 Oct 2022

    भारत ने टॅास जीतकर चुनी बल्लेबाजी

    रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित ने कहा कि पिछले मैच से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है लेकिन हमें यह समझना होगा कि इस वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने के लिए अपने दिमाग को काफी ठंडा रखना जरूरी है। इस पिच पर आज ही 40 ओवर का मैच खेला गया है और हम उम्मीद कर रहे हैं केि यह थोड़ी सी धीमी होगी।

  • 12:25 PM, 27 Oct 2022

    12.40 से शुरू होगा भारत बनाम नीदलैंड का मुकाबला

    ताजा जानकारी के अनुसार भारत और नीदरलैंड का मुकाबला 12.40 से शुरू होगा मुकाबला। इस मैदान में खेले गए बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका मुकाबला खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने  बांग्लादेश को 104 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है।

  • 12:18 PM, 27 Oct 2022

    पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने

    टी20 फॉर्मेट में पहली बार भारत का सामना नीदरलैंड से होने वाला है। इससे पहले दोनों टीमें दो वनडे मुकाबले खेल चुकी हैं। 2003 और 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को हराया था।

  • 12:10 PM, 27 Oct 2022

    एक ही पिच पर खेले जाएंगे दोनों मुकाबले

    ताजा जानकारी के अनुसार जिस पिच पर साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है उसी पिच पर दूसरा मैच यानी भारत बनाम नीदरलैंड का भी मुकाबला खेला जाएगा।

  • 12:02 PM, 27 Oct 2022

    जल्द शुरू होने वाला है भारत बनाम नीदरलैंड का मुकाबला

    नमस्कार, जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में आज अपना दूसरा मैच खेलेगी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को उसका सामना नीदरलैंड से होगा। दोनों टीमें पहली बार टी20 में आमने-सामने होंगी।