Latest News खेल

IND vs NZ 3rd ODI : भारत की बल्लेबाजी शुरू, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर किया है फील्डिंग का फैसला


नई दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 3rd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर में खेला जा रहा है। यह मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में दोपहर 1:30 बजे से शुरू हुआ है।

भारतीय टीम (Indian Team) सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पर है। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने पर रहेगी। ऐसा करने के साथ ही भारत आईसीसी वनडे टीम रैकिंग में नंबर-1 बन जाएगा।

IND vs NZ ODI: इंदौर में भारतीय टीम का रिकॉर्ड रहा है बेमिसाल

बता दें कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया (Team India) का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर सभी वनडे मैचों में जीत हासिल की है। अब तक कुल 5 वनडे मैचों में भारत को सिर्फ जीत मिली है। इस मैदान पर इंग्लैंड को दो बार जबकि वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को एक-एक बार शिकस्त दी है।

रजत पाटीदार को नहीं  मिला डेब्यू का मौका

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बल्ले से अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम की कमान भी सौंपी गई है। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा था कि तीसरे वनडे मैच में हार्दिक को आराम दिया जा सकत था। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। रजत पाटीदार को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

रजत पाटीदार को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है। पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट के साथ आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में हार्दिक की जगह उन्हें प्लेइंग-XI में मौका मिलने की संभावनाएं ज्यादा है।

IND vs NZ 3rd ODI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल

न्यूज़ीलैंड : डेवन कॉन्वे, फ़िन ऐलेन, हेनरी निकल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, जेकब डफ़ी, लॉकी फ़र्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर

  • 01:39 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत का स्कोर- 11/0

    भारत ने 2.1 गेंद पर 11 रन बना लिए हैं। रोहित और शुभमन गिल ने एक-एक चौका जड़ा है। रोहित बेहतरीन फुटवर्क के साथ खेल रहे।

  • 01:28 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score: इंदौर में भारत की रही है ठाठ

    भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में पांच मैच खेले हैं। पांचों में उसे जीत मिली है। भारत का इस पिच पर रिकॉर्ड बेहतर रहा है। यहां भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया है।

  • 01:07 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live: दोनों टीमों में हुए हैं बदलाव

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल

    न्यूज़ीलैंड : डेवन कॉन्वे, फ़िन ऐलेन, हेनरी निकल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, जेकब डफ़ी, लॉकी फ़र्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर

  • 01:02 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

    न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीता है और फील्डिंग करने का निर्णय लिया है। न्यूजीलैंड में एक बदलवा किया गया है। भारत ने दो बदलाव किया है।

  • 12:57 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live : पिच पर बनेंगे रन

    इंदौर के पिच पर खूब रन बनते हैं और चेज भी होते हैं। इस बात को भारतीय कोच राहुल द्रविड़ भी मानते हैं। टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीता है।