News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

IND vs SA T20 World Cup : रिली रोसो को अर्शदीप सिंह ने बनाया अपना दूसरा शिकार


नई दिल्ली। India vs South Africa World Cup 2022 Live Cricket Score: RSA 9/2 (3), IND 133/9 (20) रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना तीसरा ग्रुप मैच पर्थ स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 134 रन का टारगेट दिया। 

साउथ अफ्रीका की पारी

प्रोटियाज को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दिया और उन्होंने डिकाक को एक रन के स्कोर पर आउट कर दिया। रिली रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, लेकिन अर्शदीप सिंह ने उन्हें डक पर पगबाधा आउट करके अपनी टीम को बड़ी राहत दिलाई।

भारत की पारी, सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक

भारतीय ओपनर बल्लेबाज व रोहित शर्मा ने पिछले मैच में अच्छी पारी खेली थी और उनसे एक बार फिर से कुछ ऐसी ही उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया और 14 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा को नगिडी ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। केएल राहुल का खराब फार्म इस मैच में भी जारी रहा और वो सिर्फ 9 रन बनाकर नगिडी की गेंद पर ही कैच आउट हुए। लुंगी नगिडी ने विराट कोहली के रूप में तीसरा विकेट लिया और उन्हें भी 12 रन पर रबाडा के हाथों कैच आउट करवा दिया।

भारत का चौथा विकेट दीपक हुड्डा के रूप में गिरा और वो एनरिच नार्त्जे की गेंद पर बिना खाता खोले ही कैच आउट हो गए। दीपक हुड्डा का ये टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच था। टीम इंडिया का पांचवां विकेट हार्दिक पांड्या के रूप में गिरा और उन्हें भी लुंगी नगिडी ने ही 2 रन पर कैच आउट करवाया और ये उनका ये चौथा विकेट था। सू्र्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्युकमार यादव ने दिनेश कार्तिक के साथ 52 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन कार्तिक 6 रन बनाकर पार्नेल की गेंद पर आउट हो गए।

भारतीय टीम का सातवां विकेट आर अश्विन के रूप में गिरा और वो 7 रन बनाकर पार्नेल की गेंद पर रबाडा के हाथों कैच आउट हो गए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 68 रन की पारी खेली और पार्नेल की गेंद पर आउट हो गए। भुवी 4 रन बनाकर जबकि अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका की तरफ से नगिडी ने 4 विकेट जबकि पार्नेल ने 3 विकेट लिए।

भारतीय टीम में किया गया एक बदलाव

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया। अक्षर पटेल को इस मैच के लिए ड्राप किया गया और उनकी जगह टीम में दीपक हुड्डा को एंट्री मिली। वहीं साउथ अफ्रीका ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और तबरेज शम्सी की वजह तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी को शामिल किया गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), तेंबा बावुमा (कप्तान), रिली रोसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी, एनरिच नार्त्जे।

  • 06:38 PM, 30 Oct 2022

    साउथ अफ्रीका का स्कोर- 13/2, ओवर 4

    चौथे ओवर में गेंदबाजी करने एक बार अर्शदीप सिंह आए। तीसरी गेंद पर मारक्रम ने बैक ऑफ लेंथ पर चौका जड़ दिया। इस ओवर में चार रन बने।

  • 06:33 PM, 30 Oct 2022

    साउथ अफ्रीका का स्कोर- 9/2, ओवर 3

    तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर बवूमा ने सिंगल चुरा लिया। दूसरी गेंद पर मारक्रम ने सिंगल बटोर लिया। इस ओवर में सिर्फ दो ही रन बने।

  • 06:30 PM, 30 Oct 2022

    साउथ अफ्रीका का स्कोर-7/2, ओवर 2

    दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप ने डिकाक को कैच आउट किया तो तीसरी गेंद पर उन्होंने रिली रोसो को एलबीडब्लू आउट कर दिया। चौथी गेंद पर एडेन मार्कराम ने लेग साइड की ओर चौका जड़ दिया। दो ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 7 रन बनाए।

  • 06:27 PM, 30 Oct 2022

    रिली रोसो बिना खाता खोले हुए आउट

    दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप ने डिकाक को कैच आउट कर दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने रिली रोसो को एलबीडब्लू आउट कर दिया। हालांकि अंपायर ने नॅाट आउट करार दिया था लेकिन रोहित ने रिव्यू लिया और भारत को रिव्यू का फायदा मिला। रिली रोसो बिना खाता खोले आउच हो गए।

  • 06:24 PM, 30 Oct 2022

    क्विंटन डिकाक आउ, अर्शदीप ने लिया विकेट

    दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए। इस ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप ने क्विंटन डिकाक को आउट कर दिया। क्विंटन डिकाक के बल्ला का बाहरी किनारा लगते हुए गेंद सीधे स्लिप में मौजूद केएल राहुल के पास पहुंची और राहुल ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। डिकाक 1 रन बनाकर आउट हुए।

  • 06:21 PM, 30 Oct 2022

    साउथ अफ्रीका का स्कोर-3/0, ओवर 1

    साउथ अफ्रीका की ओर से बैटिंग करने क्विंटन डिकाक और तेंबा बावुमा आए। वहीं, गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। इस ओवर में भुवी ने शानदार गेंदबाजी की। चौथी गेंद पर तेंबा बावुमा ने हवा शॅाट खेला लेकिन गेंद फिल्डर से काफी दूर रह गई। इस ओवर में 3 रन बने।

  • 06:07 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 133/9, ओवर 20

    आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने एनरिच नार्त्जे आए। पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने 2 रन चुरा लिए। चौथी गेंद पर शमी रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने 2 रन बटोर लिए। बता दें कि साउथ अफ्रीका को 134 रन का लक्ष्य मिला है।

  • 06:03 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर-127/8, ओवर 19

    19वें ओवर में गेंदबाजी करने वेन पार्नेल आए। ओवर की पहली गेंद पर आर अश्विन कैच आउट हुए तो ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्यकुमार यादव कैच आउट हो गए। सूर्या ने शानदार 68 रन बनाए। इस ओवर में महज 3 रन बने।

  • 05:59 PM, 30 Oct 2022

    आर अश्विन कैच आउट, वेन पार्नेल ने लिया विकेट

    19वें ओवर में गेंदबाजी करने वेन पार्नेल आए। इस ओवर की पहली गेंद पर आर अश्विन कैच आउट हो गए। अश्विन का कैच रबाडा ने लिया। अश्विन 7 रन बनाकर कैच आउट हुए।

  • 05:58 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर 124/6, ओवर 18

    18वें ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन ने टाइमिंग के जरिए दो रन बटोर लिए। चौथी गेंद पर सूर्या ने बाउंसर गेंद पर एक अनोखा शॅाट खेलते हुए चौका जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन आए। 18 ओवर के बाद भारत ने 6 विकेट गंवाकर 124 रन बनाए।

  • 05:52 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 115/5, ओवर 17

    17वें ओवर में गेंदबाजी करने केशव महाराज आए। ओवर की पहली गेंद पर सूर्या ने सिंगल लिया। वहीं, तीसरी गेंद पर अश्विन ने डीप मिडविकेट की ओर सिंगल बटोर लिया। वहीं,चौथी गेंद पर सूर्या ने लेग कट लगाकर चौका जड़ दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर सूर्या ने स्विप जड़कर थर्डमैन की ओर एक और चौका लगा दिया। 17 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 115 रन बनाए।

  • 05:48 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर-105/6, ओवर 16

    इस ओवर की पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक कैच आउट हो गए। कार्तिक के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए आर अश्विन आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने ऑफ साइड की ओर डबल चुरा लिया। इस ओवर में 4 रन बने।

  • 05:45 PM, 30 Oct 2022

    दिनेश कार्तिक आउट, वेन पार्नेल ने लिया विकेट

    16वें ओवर में गेंदबाजी करने वेन पार्नेल आए। इस ओवर की पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक कैच आउट हो गए। कार्तिक के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और रुसो ने एक आसान कैच लपक लिया। 15 गेंद पर 6 रन बनाकर कार्तिक आउट हो गए।

  • 05:43 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 101/5, ओवर 15

    15वें ओवर में गेंदबाजी करने लुंगी नगिडी आए। इस ओवर की पहली गेंद पर सूर्या ने फाइन लेग की ओर छक्का जड़ दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर एनगिडी ने सूर्यकुमार को स्लोअर गेंद पर छकाया। चौथी गेंद पर सूर्या ने चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस ओवर में भारत ने छूआ 100 का आंकड़ा। इस ओवर में 12 रन बने। 15 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 101 रन बनाए।

  • 05:37 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर-89/5, ओवर 14

    इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने एडेन मार्कराम आए। इस ओवर की पहली गेंद पर सूर्या ने सिंगल चुरा लिया। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने सिंगल लिया। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पांच सिंगल बटोर लिए। 14 ओवर के बाद भारत ने 89 रन बनाए।

  • 05:35 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर-84/5, ओवर 13

    13वें ओवर में गेंदबाजी करने एक बार फिर केशव महाराज आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर सूर्या ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए सीधे बल्ले से छक्का जड़ दिया। इस ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्या ने 2 रन बटोर लिए। इस ओवर में 11 रन बनाए। 13 की समाप्ति के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 84 रन बनाए।

  • 05:30 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर-73/5, ओव 13

    इस पारी में एक बार फिर गेंदबाजी करने कैगिसो रबाडा आए। पहली गेंद पर सूर्या ने सिंगल बटोर लिया। चौथी गेंद पर सूर्या ने तीन रन बटोर लिए। इस ओवर में 6 रन बने। 12 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 73 रन बनाए।

  • 05:25 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर-67/5, ओवर 11

    11वें में गेंदबाजी करने स्पिनर केशव महाराज आए। इस ओवर की पहली गेंद पर सूर्या ने ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। इस समय क्रीज पर सूर्या और कार्तिक मौजूद हैं। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने सिंगल चुरा लिया। इस ओवर में 7 रन बने। 11 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाक 67 रन बनाए।

  • 05:19 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर 60/5, ओवर 10

    दसवें ओवर में गेंदबाजी करने एनरिच नार्त्जे आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्या ने कवर्ड स्क्वेयर लेग और फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। वहीं, अंतिम ओवर की पहली गेंद पर सूर्या ने सिंगल लिया। 10 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 60 रन बनाए।

  • 05:16 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 51/5, ओवर 9

    इस ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या कैच आउट हो गए। हार्दिक के आउट होने के बाद करने दिनेश कार्तिक आए। कार्तिक ने चौथी गेंद पर तो सूर्या ने सिंगल लिया। इस ओवर में भारत ने एक महत्वपूर्ण विकेट खो दिया।9 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 51 रन बनाए।

  • 05:14 PM, 30 Oct 2022

    हार्दिक पांड्या आउट, कैगिसो रबाडा ने लिया शानदार कैच

    9वें ओवर में गेंदबाजी करने लुंगी नगिडी आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर कैगिसो रबाडा ने हार्दिक पांड्या का शानदार कैच लिया। हार्दिक ने पुल शॅाट मारने की कोशिश की लेकिन रबाडा ने डाइव लागकर हार्दिक का कैच लपक लिया। महज दो रन बनाकर हार्दिक पांड्या कैच आउट हो गए।

  • 05:10 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 47/4, ओवर 8

    आठवे ओवर में गेंदबाजी करने एनरिच नार्त्जे आए। इस ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने सिंगल लिया। वहीं, इस ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा कैच आउट हो गए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्या के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रन के लिए चली गई। इस ओवर में 6 रन बने।

  • 05:08 PM, 30 Oct 2022

    बिना खाता खोले आउट हुए दीपक हुड्डा

    आठवे ओवर में गेंदबाजी करने एनरिच नार्त्जे आए। इस ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने सिंगल लिया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा कैच आउट हो गए। दीपक के बल्ले से बाहरी किनारा लगते हुए गेंद विकेटकीपर डिकॅाक के दस्ताने में चली गई। दीपक बिना खाता खोले आउट हो गए।

  • 05:05 PM, 30 Oct 2022

    विराट कोहली आउट, भारत का स्कोर- 41/3

    सातवें ओवर में गेंदबाजी करने लुंगी नगिडी आए। इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने चौका जड़ दिया। पहली गेंद पर मिड ऑफ के बायीं ओर से तो दूसरी गेंद पर डविकेट के दायीं ओर से चौका जड़ दिया। एक और बड़ा शॅाट खेलने की कोशिश में विराट कोहली कैच आउट हो गए। रबाडा ने विराट कोहली का कैच लिया। विराट कोहली ने 11 बॅाल पर 12 रन बनाए। इस ओवर में 8 रन बने।

  • 05:00 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर-33/2, ओवर 6

    छठे ओवर में गेंदबाजी करने एनरिच नार्त्जे आए। दोनों सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद पिच पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। इस ओवर की पहली गेंद पर बाई के रूप में चार रन बने। वहीं, इस ओवर में कुल सात रन बने। पावरप्ले खत्म होने के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 33 रन बनाए।

  • 04:56 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर-26/2, ओवर 5

    पांचवे ओवर में लुंगी नगिडी ने भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका दिया है। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित कैच आउट हो गए। वहीं, इस ओवर आखिरी गेंद की पांचवी गेंद पर केएल राहुल भी 14 गेंदों पर 9 रन बनाकर स्लिप में कैच आउट हो गए। मार्करम ने कैच लिया। इस ओवर दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए। इस ओवर में पांच रन बने। पांच ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 26 रन बनाए।

  • 04:52 PM, 30 Oct 2022

    रोहित शर्मा आउट, लुंगी नगिडी ने लिया विकेट

    साउथ अफ्रीका की ओर से इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने लुंगी नगिडी आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने पुल शॅाट मारने की कोशिश की, लेकिन पिच की गति से चकमा खा गए और  लुंगी नगिडी ने अपनी ही गेंद पर कैच लिया। रोहित ने इस पारी में 15 रन बनाए।

  • 04:49 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 21/0, ओवर 4

    चौथे ओवर में एक बार फिर गेंदबाजी करने कैगिसो रबाडा आए। दूसरी गेंद पर रोहित ने सिंगल चुरा लिया। चौथी गेंद पर रोहित ने फ्लिक करते हुए डीप स्क्वेयर लेग पर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 7 रन बने। चार ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 21 रन बनाए।

  • 04:44 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 18/0, ओवर 3

    तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने एक बार फिर वेन पार्नेल आए। तीसरी गेंद पर केएल राहुल मिड ऑन क ऊपर से छक्का जड़ दिया। वहीं, दूसरी और तीसरी गेंद पर एक-एक सिंगल आए। बता दें कि पांचवी गेंद पर केएल राहुल चोटिल हो गए। तीन ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 18 रन बनाए।

  • 04:38 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 6/0, ओवर 2

    दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने कैगिसो रबाडा आए। पहली दो गेंदों पर रोहित शर्मा ने एक भी रन नहीं बनाए। ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित ने पुल शॅाट के जरिए छक्का जड़कर अपना और टीम का खाता खोल लिया। आखिरी गेंद पर रबाडा ने रोहित का कैच छोड़ दिया। हालांकि रबाडा के लिए कैच लेना काफी मुश्किल था।

  • 04:34 PM, 30 Oct 2022

    भारत का स्कोर- 0/1, ओवर 1

    भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने केएल राहुल और रोहित शर्मा आए। वहीं गेंदबाजी करने वेन पॅार्नेल आए। ओवर की पहली गेंद को केएल राहुल ने विकेटकीपर डिकॅाक के दस्ताने में जाने दिया। दूसरी गेंद को भी केएल राहुल ने रक्षात्मक ढंग से खेल दिया। गौतरलब है कि इस ओवर में एक भी रन नहीं बने।

  • 04:29 PM, 30 Oct 2022

    रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर

    भारतीय पारी की शुरुआत करने के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल मैदान पर आ चुके हैं। पहला ओवर पार्नेल फेकेंगे।

  • 04:26 PM, 30 Oct 2022

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया और दीपक हुड्डा को अक्षर पटेल की जगह टीम में जगह मिली।

  • 04:24 PM, 30 Oct 2022

    राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर

    भारत और साउथ अफ्रीका राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।

  • 04:21 PM, 30 Oct 2022

    दीपक हुड्डा खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच

    भारतीय आलराउंडर दीपक हुड्डा साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

  • 04:11 PM, 30 Oct 2022

    साउथ अफ्रीका की टीम में हुआ एक बदलाव

    साउथ अफ्रीका ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और तबरेज शम्सी की वजह तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी को शामिल किया गया।

  • 04:09 PM, 30 Oct 2022

    साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

    क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), तेंबा बावुमा (कप्तान), रिली रोसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी, एनरिच नार्त्जे।

  • 04:07 PM, 30 Oct 2022

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

  • 04:03 PM, 30 Oct 2022

    भारत ने किया एक बदलाव

    भारतीय टीम ने एक बदलाव किया और अक्षर पटेल की जगह टीम में दीपक हुड्डा को शामिल किया गया।

  • 04:02 PM, 30 Oct 2022

    भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

    भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

  • 03:56 PM, 30 Oct 2022

    कुछ देर में ही होगा टास

    इस मैच के लिए अब से कुछ ही देर में टास किया जाएगा और दोंनों कप्तान मैदान पर नजर आएंगे।

  • 03:54 PM, 30 Oct 2022

    5 छक्के लगाकर रोहित बना देंगे बड़ा रिकार्ड

    भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है। अगर इस मैच में हिटमैन 5 छक्के लगा देते हैं तो वो भारत की तरफ से 500 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

  • 03:53 PM, 30 Oct 2022

    वर्ल्ड रिकार्ड पर होगी विराट कोहली की नजर

    भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में 28 रन बनाते ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और महेला जयवर्धने का रिकार्ड तोड़ देंगे। इसके अलावा वो भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

  • 03:51 PM, 30 Oct 2022

    भारत-साउथ अफ्रीका हेड टू हेड

    दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें को टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें 5 बार खेली है जिसमें 4 बार बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी है जबकि केवल 1 बार साउथ अफ्रीका की टीम जीती है। साउथ अफ्रीका ने 2009 में भारत को हराया था।

  • 03:51 PM, 30 Oct 2022

    केएल राहुल से अच्छी पारी की उम्मीद

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पिछले दो मैचों में केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है, ऐसे में उनसे उम्मीद रहेगी कि वो इस मैच में टीम के लिए रन बनाएं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल ने अब तक 100 की ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं।

  • 03:49 PM, 30 Oct 2022

    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/दीपक हुड्डा/रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

  • 03:49 PM, 30 Oct 2022

    साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

    क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), तेंबा बावुमा (कप्तान), रिली रोसो, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिच नार्त्जे, तबरेज शम्सी / लुंगी नगिडी / मार्को जानसेन।

  • 03:48 PM, 30 Oct 2022

    भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों से मिलेगी बड़ी चुनौती

    पर्थ में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और यहां पर गेंद तेज रफ्तार से आती है ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों की साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के खिलाफ परीक्षा होगी।

  • 03:47 PM, 30 Oct 2022

    मैच के दौरान बारिश की संभावना

    पर्थ में खेले जाने वाले भारत-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है ऐसे में क्रिकेट फैंस को पूरे 40 ओवर के मैच देखने को मिलेंगे और मनोरंजन का भरपूर डोज मिलेगा।

  • 03:46 PM, 30 Oct 2022

    गेंदबाजी में भुवी ने बिखेरा है जलवा

    गेंदबाजी की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार है जिन्होंने T20I में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 विकेट लिए हैं। उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन के नाम 10 विकेट है। इस टीम में दोनों ही गेंदबाज मौजूद हैं। भुवनेश्वर के पास इस मैच में एक रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है। फिलहाल भुवी T20I क्रिकेट में मेडन ओवर फेंकने के मामले में जसप्रीत बुमराह के साथ खड़े हैं। यदि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में वह एक और मेडन ओवर फेंक लेते हैं तो इस मामले में वह बुमराह से आगे निकल जाएंगे।

  • 03:45 PM, 30 Oct 2022

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

    टी20 क्रिकेट की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा हैं जिनके नाम 405 रन हैं। 306 रनों के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। कोहली जहां दो मैचों में दो फिफ्टी लगा चुके हैं तो वहीं नीदरलैंड के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा भी अच्छे लय में नजर आए थे। उन्होंने 39 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली थी।

  • 03:44 PM, 30 Oct 2022

    भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पर्थ में शाम 4.30 बजे से लीग मैच खेला जाएगा। भारत का ये तीसरा ग्रुप मैच है और अपने पहले दोनों मैच जीत चुकी भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच में जीत दर्ज करके जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।