News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

INDIA की बैठक के लिए मुंबई पहुंचे राहुल और सोनिया गांधी थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस


मुंबई, । Opposition Party Meeting लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A ने अभी से रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। गठबंधन को और मजबूत करने के लिए आज मुंबई में गठबंधन की तीसरी बैठक होने वाली है। 

इस बैठक में विपक्ष का कुनबा भी बढ़ने की बात सामने आ रही है। वहीं, इस बैठक में गठबंधन का लोगो और झंडे जारी किया जा सकता है।

31 Aug 20234:08:51 PM

LIVE Opposition Party Meeting: मल्लिकार्जुन खरगे भी मुंबई पहुंचे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मुंबई में तीसरी विपक्षी बैठक में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। बैठक में आज कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

31 Aug 20234:01:39 PM

LIVE Opposition Party Meeting: मुंबई पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी विपक्ष की तीसरी बैठक के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

#WATCH | Congress MPs Sonia Gandhi and Rahul Gandhi arrive in Mumbai to attend the third meeting of the Opposition bloc, Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA) pic.twitter.com/QPWbTOLPrj

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 20232:40:55 PM

LIVE Opposition Party Meeting: राघव चड्ढा विपक्ष की बैठक में शामिल होने मुंबई पहुंचे

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा विपक्षी गठबंधन (INDIA) की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।

#WATCH | Aam Aadmi Party MP Raghav Chadha reaches the venue for the third meeting of the Opposition bloc, Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA), in Mumbai. pic.twitter.com/IEhM9fGk7g

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 20232:28:26 PM

LIVE Opposition Party Meeting: आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा

उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से विपक्ष पर हमला बोल रही है, उससे पता चलता है कि वे इंडिया गठबंधन और हमारी जीत से डरे हुए हैं। उनकी नफरत देश और संविधान के लिए है और हम उन्हें जीतने नहीं देंगे।

31 Aug 20231:32:45 PM

LIVE Opposition Party Meeting सीताराम येचुरी ने भाजपा पर हमला बोला

सीपीआई (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम सभी विपक्षी नेता संविधान बचाने के लिए एकजुट हुए हैं।

31 Aug 20231:18:27 PM

I.N.D.I.A गठबंधन ने मोदी जी की नींद हराम कीः अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन ने मोदी जी की नींद उड़ा रखी है। सांसद ने कहा कि मैं संबित पात्रा को सलाह देता हूं कि वह प्रधानमंत्री के लिए नींद की गोलियों का इंतजाम करें।

#WATCH | Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury on INDIA alliance

“INDIA alliance has ruined Modi ji’s sleep. I advise Sambit Patra to arrange sleeping pills for the PM. INDIA alliance becoming a big danger for Modi…” pic.twitter.com/6CfS03PgdO

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 20231:05:22 PM

LIVE Opposition Party Meeting: विपक्ष पर राजीव चन्द्रशेखर का हमला

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर विपक्षी दल (INDIA) गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का ये गठबंधन केवल यूपीए को नया नाम देने का प्रयास है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल वंशवादी, तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहते हैं।

#WATCH | On Opposition bloc (INDIA) meeting, Union Minister Rajeev Chandrasekhar says,” It is UPA only and an attempt to rebrand UPA. PM Modi has rightly described them as ‘Ghamandia’. They only want to do dynastic, appeasement politics. Nothing will change by changing the… pic.twitter.com/19o4ZcD2SQ

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 20231:01:05 PM

विपक्ष की तीसरी बैठक में शामिल होने मुंबई पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी

मुंबई में विपक्ष की तीसरी बैठक में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होने पहुंचे हैं। जयंत ने कहा कि समान विचारधारा वाली विपक्षी पार्टियां देश को आगे ले जाने के लिए मिलकर काम करेंगी और इसलिए ही सभी दल यहां आ रहे हैं।

#WATCH | RLD national president Jayant Chaudhary arrives in Mumbai to attend the third meeting of the Opposition bloc, Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA)

“Like-minded opposition parties will work together to take the country forward. INDIA bloc will be… pic.twitter.com/iGB6jHTMj0

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 202312:55:47 PM

LIVE Opposition Party Meeting: दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी मुंबई में विपक्षी दल की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली हवाई अड्डा पहुंच गए हैं।

#WATCH | Delhi | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi and MP Rahul Gandhi leave from Delhi airport to attend the third meeting of the Opposition bloc, Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA), in Mumbai. pic.twitter.com/StAcj1OOKX

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 202312:32:35 PM

Opposition Party Meet इंडिया गठबंधन वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लगा बैनर

Opposition Party Meet इंडिया गठबंधन वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लगा बैनर

मुंबई में विपक्ष की तीसरी बैठक से पहले ही राजनीति चरम पर पहुंच गई है। सांताक्रूज में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए, एक बैनर लगाया गया है। बैनर पर शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का एक पुराना बयान लिखा है, जिसमें कहा गया है कि मैं शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा।

इससे पहले विपक्ष की ओर से भी बैनर लगाया गया था, जिसमें जीतेगा इंडिया लिखा था।

31 Aug 202312:21:32 PM

LIVE Opposition Party Meeting: ये घमंडिया बैठक हैः विपक्ष पर संबित पात्रा का हमला

विपक्ष की तीसरी बैठक से पहले संबित पात्रा ने तंज कसा है। संबित ने विपक्षी दल इंडिया पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों पर करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप है और ये सब घमंडिया मीटिंग करने वाले हैं।

31 Aug 202312:13:15 PM

LIVE Opposition Party Meeting वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने सोनिया और राहुल से मुलाकात की

मुंबई में विपक्ष की बैठक से पहले वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने आज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मैंने आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की और कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

शर्मिला ने कहा कि मैं सिर्फ ये कहना चाहती हूं कि अब तेलंगाना के सीएम केसीआर की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

YSRTP chief YS Sharmila says “I met Sonia Gandhi and Rahul Gandhi today. A very constructive discussion was held. I will keep working for the welfare of the people. I want to tell you one thing, Telangana CM KCR’s countdown has begun.” pic.twitter.com/XUmSGXrCMN

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 202311:15:25 AM

राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें: संजय निरुपम

 कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। हालांकि उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन की जीत होने के बाद सभी दल और नेता मिलकर पीएम का फैसला करेंगे।

#WATCH: Congress leader Sanjay Nirupam says, “All Congress workers want Rahul Gandhi to become the Prime Minister… After registering victory, all leaders (of the opposition) will decide (PM).” pic.twitter.com/0GzIqfbmoB

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 202311:12:13 AM

अरविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए

 I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Congress President Mallikarjun Kharge has appointed Arvinder Singh Lovely as the president of the Delhi Pradesh Congress Committee. pic.twitter.com/i8seSZ3VJC

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 202311:07:35 AM

मुंबई की बैठक में तय होगा I.N.D.I.A का एजेंडा: संजय निरुपम

 I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि देश की राजनीति अब बदल रही है। विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं और वे इतने शक्तिशाली हैं कि भाजपा सरकार को हटा देंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई की बैठक में एजेंडा तय किया जाएगा। साथ ही समन्वय समिति की घोषणा भी की जाएगी।

#WATCH | Mumbai: Congress leader Sanjay Nirupam on the INDIA alliance meeting says, “The politics of India is changing. Oppostion parties have now united and they are so powerful that they will remove the BJP govt. In the Mumbai meeting, the agenda will be decided and the… pic.twitter.com/UZcHU89EEQ

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 202311:04:30 AM

I.N.D.I.A की ताकत के आगे चीन भी पीछे हटेगा: संजय राउत

 शिवसेना नेता (UBT) और सांसद संजय राउत ने विपक्षी दलों की बैठक पर कहा कि जैसे-जैसे विपक्षी दलों का गठबंधन I.N.D.I.A आगे बढ़ेगा, हमारी ताकत देखकर चीन सीमाओं से पीछे हटना शुरू कर देगा।

#WATCH | Mumbai: Shiv Sena leader(UBT) and MP Sanjay Raut says, “As the Oppositions INDIA alliance advances, seeing our power, China will start stepping back from borders. ” pic.twitter.com/jvsKPP6RO2

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 202311:01:45 AM

भाजपा को हराना I.N.D.I.A का लक्ष्य: डी राजा

CPI महासचिव डी राजा ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन का प्राथमिक उद्देश्य देश को बचाने, संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता संघवाद को बचाने के लिए सामूहिक रूप से लड़ना और भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि देश बहुत संकट में है। देश अनेक संकटों में है और देश को भाजपा-आरएसएस के चंगुल से मिलकर मुक्त कराना है। विपक्ष के एक साथ आने का यही प्राथमिक उद्देश्य है। हमें विश्वास है कि भाजपा को सत्ता से हटा दिया जाएगा।

31 Aug 202310:57:40 AM

हम चंद्रयान है और कांग्रेस की मिसाइल उड़ान नहीं भरेगी: संबित पात्रा

 विपक्ष की बैठक पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन की बैठक आज मुंबई में होने जा रही है। इन पार्टियों ने 20,000 लाख करोड़ रुपए के घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं। यह एक स्वार्थी गठबंधन है। उनका एजेंडा भ्रष्टाचार से अधिकतम लाभ उठाना है। पात्रा ने कहा कि हम चंद्रयान हैं और हमारा रोवर पहले से ही विकास पर काम कर रहा है जबकि कांग्रेस पार्टी की मिसाइल उड़ान नहीं भरेगी क्योंकि इसमें ईंधन नहीं है। कांग्रेस ने अपनी मिसाइल लॉन्च करने की हर कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। इस देश की जनता को भली-भांति पता है कि किसकी गाड़ी जमीन पर उतरेगी और किसकी मिसाइल भी नहीं चलेगी।

#WATCH | Delhi: BJP leader Sambit Patra takes a dig at Opposition meeting, says, “…We are Chandrayaan and our rover is already working on development whereas the Congress partys missile will not take off as it does not have fuel. Congress has tried everything to launch their… pic.twitter.com/BxJNAeAOoI

— ANI (@ANI) August 31, 2023

31 Aug 202310:50:04 AM

मुंबई में आज I.N.D.I.A की तीसरी बैठक

I.N.D.I.A गठबंधन की आज तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

31 Aug 202310:46:19 AM

मुंबई हवाईअड्डे के बाहर भगवा झंडे लगे

विपक्ष की तीसरी बैठक से पहले मुंबई हवाईअड्डे के बाहर उद्धव गुट ने भगवा झंडे लगाए हैं। इसपर लिखा गया है कि हिंदुत्व ही हमारी पहचान है।