Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

Indore : पुलिस ने सुलझाई वंदना रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी, कॉलगर्ल को ब्लैकमेल करने पर गई जान


इंदौर, विद्या पैलेस में वंदना रघुवंशी नाम की एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कॉलगर्ल और उसका भाई है। बताया जा रहा है कि वंदना आरोपी युवती के अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जिसके बाद युवती ने अपने भाइयों से वंदना की हत्या करवा दी।

पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय वंदना ने 6 महीने पहले ही एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित विद्या पैलेस कालोनी में एक मकान किराये पर लिया था। आरोप है कि वंदना माही और नैना के साथ अनैतिक कार्य करवाती थी। वंदना ने नैना के अश्लील वीडियो भी बनाए हुए थे। वंदना उसे ब्लैकमेल भी करती थी। नैना ने ये बात अपने भाइयों को बताई। जिसके बाद भाइयों ने वंदना की हत्या का प्लान बनाया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने धारदार हथियार से वंदना की हत्या कर दी। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने आरोपियों को देवास से गिरफ्तार कर लिया।

कैफे संचालक के घर चोरी

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में कैफे संचालक शिवम मनोहर यादव के घर में चोरी हो गई। शिवम का भंवरकुआं क्षेत्र में कैफे है। नाइट कल्चर के बाद शिवम रात आठ से तड़के चार बजे तक कैफे पर रहता है। बुधवार रात मौका देख कर चोर घुस गए। घर से सोने की अंगूठी, चेन और करीब एक लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। टीआइ अलका मेनिया के मुताबिक दो आरोपित सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुए हैं।