Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

Inflation: WPI के उच्च स्तर से रिटेल इंफ्लेशन पर दबाव पड़ने का खतरा, RBI ने जारी की रिपोर्ट


नई दिल्ली, । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को एक चेतावनी दी है। आरबीआई ने कहा कि थोक मूल्य मुद्रास्फीति (WPI) के उच्च स्तर पर रहने से रिटेल इंफ्लेशन पर दबाव पड़ने का खतरा है। अपनी वार्षिक रिपोर्ट में आरबीआई ने कहा कि हाई इंडस्ट्रियल रॉ मैटेरियल प्राइस, ट्रांस्पोर्टेशन चार्ज, ग्लोबल लॉजिस्टिक और सप्लाई चैन प्रभावित होने से असर पड़ा है, जिसके कारण कोर इंफ्लेशन प्रभावित हुआ है।

कोरोना महामारी और फरवरी में शुरू हुए रूस-युक्रेन युद्ध का भी इंफ्लेशन पर काफी प्रभाव पड़ा है। इस सबसे प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट काफी बढ़ गई है, जिससे बाजार में महंगाई बढ़ी है। इसके कारण थोक और रिटेल प्राइस इंफ्लेशन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। केंद्रीय बैंक ने नोट किया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष और इसके परिणामस्वरूप कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी ने भारत में मुद्रास्फीति को बढ़ा दिया है।