Latest News खेल

IPL auction : मेगा नीलामी में 590 में से इतने खिलाड़ियों का होगा चयन, 900 करोड़ का है बजट


नई दिल्ली, । IPL auction 2022: आइपीएल 2022 की मेगा नीलामी का आयोजन दो दिन यानी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा। इस नीलामी के लिए 590 खिलाड़ियों का नाम फाइनल किया गया है और 217 स्पाट के लिए इन खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। आइपीएल की नीलामी के लिए कुल बजट 900 करोड़ रुपये का है जिसमें से 343.7 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। आइपीएल की मेगा नीलामी से पहले इस सीजन में खेलने वाली सभी टीमों कुल 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है। अब सभी टीमों के पास कुल रकम 556.3 करोड़ शेष हैं।

आइपीएल में हिस्सा लेने वाली फ्रेंचाइजी 25 खिलाड़ियों की टीम बना सकती है जिसमें 17 भारतीय तो वहीं 8 ओवर सीज प्लेयर हो सकते हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद किस टीम के पास कितने रुपये शेष बचे हैं साथ ही उनके टीम में कितने खिलाड़ियों के लिए जगह खाली है और उसमें विदेशी खिलाड़ी कितने हो सकते हैं।

टीम- बची हुई राशी, खाली स्लाट, ओवरसीज स्लाट बाकी

दिल्ली कैपिटल्स-  47.5 करोड़, 21 टोटल स्लाट,  7 ओवरसीज प्लेयर

कोलकाता नाइट राइडर्स- 48 करोड़,  21 टोटल स्लाट, 6 ओवरसीज प्लेयर

लखनऊ सुपर जाइंट्स- 59 करोड़,  22 टोटल स्लाट, 7 ओवरसीज प्लेयर

मुंबई इंडियंस- 48 करोड़, 21 टोटल स्लाट, 7 ओवरसीज प्लेयर

पंजाब किंग्स- 72 करोड़, 23 टोटल स्लाट, 8 ओवरसीज प्लेयर

राजस्थान रायल्स- 62 करोड़, 22 टोटल स्लाट, 7 ओवरसीज प्लेयर

रायल चैलेंजर्स बैंगलो- 57 करोड़,  22 टोटल स्लाट, 7 ओवरसीज प्लेयर

सनराइजर्स हैदराबाद- 68 करोड़,  22 टोटल स्टाल, 7 ओवरसीज प्लेयर

टीम अहमदाबाद- 52 करोड़, 22 टोटल स्लाट, 7 ओवरसीज प्लेयर

-कब होगी आइपीएल 2022 की नीलामी

12 और 13 फरवरी, बेंगलुरु