News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

ISRO : चंद्रयान-3 का काउंटडाउन जारी थोड़ी देर बाद होगा लॉन्च; PM मोदी ने की यह अपील –


ISRO : जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी इंतजार कर रहे थे, आखिर वह आ ही गई। अधूरा सपना पूरा करने के लिए चंद्रयान-3 आज उड़ान भरेगा। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan 3 Mission Launch LIVE) में लगे हुए वैज्ञानिकों और इसरो को लॉन्चिंग से पहले शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का इतिहास समृद्ध रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-1 को वैश्विक चंद्र मिशनों में एक पथप्रदर्शक माना जाता है, क्योंकि इसने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की मौजूदगी की पुष्टि की थी।

ISRO Chandrayaan 3 Mission की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग (Moon Mission Landing) की महारत हासिल की है। इसरो ने कहा कि  ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए 25.30 घंटे की उल्टी गिनती बृहस्पतिवार को शुरू हो गई।

Watch ISRO Chandrayaan-3 Launch चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

 

चंद्रयान-3 वर्ष 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का ही अगला चरण है। उस अभियान में जो लक्ष्य हासिल करने से भारत चूक गया था, उसे 23 अगस्त को चंद्रयान की चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग (Chandrayaan-3 Moon Landing Date) से पूरा कर लेगा। चंद्रयान-3 को आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा।

चंद्रयान-3 को फैट बॉय एलवीएम-3 (LVM3 launch LIVE) रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसे श्रीहरिकोटा स्थित स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

14 July 2023

12:57:40 PM

Chandrayaan-3 Launch LIVE: दिल्ली पुलिस ने इसरो को शुभकामनाएं

दिल्ली पुलिस ने चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग से पहले इसरो को शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चंद्रयान-2 के चार साल से भी कम समय में भारत फिर से मिशन के लिए तैयार है।

— Delhi Police (@DelhiPolice) July 14, 2023

12:54:59 PM

Chandrayaan 3 Launch Date And Time

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इसके 23 अगस्त के चांद के दक्षिणी ध्रुव में उतरने की उम्मीद है।

12:35:59 PM

Mission Moon LIVE Updates: चंद्रयान-2 कब लॉन्च किया गया था?

चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। यह 20 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ। दो सितंबर 2019 को विक्रम लैंडर 100 किलोमीटर की चंद्र ध्रुवीय कक्षा में चंद्रमा की परिक्रमा करते समय अलग हो गया था। हालांकि, चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर लैंडर से संपर्क टूट गया था।

 

12:25:48 PM

Chandrayaan 3: 200 से अधिक स्कूली छात्र आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा पहुंचे

Chandrayaan3 के प्रक्षेपण को देखने के लिए 200 से अधिक स्कूली छात्र आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे हैं। एक छात्रा सुभाषिनी ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं कि मैं इसे देखने जा रही हूं, क्योंकि मैं कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती हूं।

12:19:33 PM

अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू किया था मिशन

चंद्रयान कार्यक्रम की घोषणा 15 अगस्त 2003 को तत्कालीन प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी।

11:46:45 AM

ISRO Chandrayaan 3 Launch Update : पीएम मोदी बोले- चंद्रयान-2 ने भी चांद मिशनों में निभाई अहम भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-2 भी चंद्रयान-1 की तरह ही अग्रणी था, क्योंकि इससे जुड़े ऑर्बिटर के डेटा ने पहली बार रिमोट सेंसिंग के माध्यम से क्रोमियम, मैंगनीज और सोडियम की उपस्थिति का पता लगाया था। इससे चंद्रमा के जादुई विकास के बारे में अधिक जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 के प्रमुख वैज्ञानिक परिणामों में चांद पर सोडियम के लिए पहला वैश्विक मानचित्र, क्रेटर आकार वितरण पर ज्ञान बढ़ाना, आईआईआरएस उपकरण के साथ चंद्रमा की सतह के पानी की बर्फ का स्पष्ट पता लगाना और बहुत कुछ शामिल है। यह मिशन लगभग 50 प्रकाशनों में प्रकाशित हुआ है।

The key scientific outcomes from Chandrayaan 2 include the first ever global map for lunar sodium, enhancing knowledge on crater size distribution, unambiguous detection of lunar surface water ice with IIRS instrument and more. This Mission has featured in almost 50 publications.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2023

11:36:14 AM

Chandrayaan-3 Launch Update: PM Modi बोले- अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का इतिहा बहुत समृद्ध है

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन में लगे हुए वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का इतिहास बहुत समृद्ध है। चंद्रयान-1 को वैश्विक चंद्र मिशनों में एक पथप्रदर्शक माना जाता है, क्योंकि इसने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की मौजूदगी की पुष्टि की थी। यह दुनिया भर के 200 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशनों में प्रकाशित हुआ।

Till Chandrayaan-1, the moon was believed to be a bone-dry, geologically inactive and uninhabitable celestial body. Now, it is seen as a dynamic and geologically active body with the presence of water and sub-surface ice. Maybe in the future, it can be potentially inhabited!

— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2023

11:27:14 AM

ISRO Chandrayaan-3 Launch Update: PM Modi ने ISRO को मिशन के लिए दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसरो को चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।  उन्होंने कहा कि कक्षा उत्थान प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 को चंद्र स्थानांतरण प्रक्षेप पथ में डाला जाएगा। तीन लाख किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए यह आने वाले हफ्तों में चंद्रमा पर पहुंचेगा। यान पर मौजूद वैज्ञानिक उपकरण चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेंगे और हमारे ज्ञान को बढ़ाएंगे।

Chandrayaan-3 will be inserted into the Lunar Transfer Trajectory after the orbit raising maneuvers. Covering over 300,000 km, it will reach the Moon in the coming weeks. Scientific instruments onboard will study the Moon’s surface and enhance our knowledge. pic.twitter.com/xCcUW4GbBH

— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2023

11:20:42 AM

Chandrayaan-3 Launch LIVE: चंद्रयान कार्यक्रम की घोषणा कब की गई?

15 अगस्त, 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने चंद्रयान कार्यक्रम की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के करीब पांच साल बाद 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रयान-1 ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रमा के लिए उड़ान भरी।

11:02:52 AM

Mission Moon Launch Live: Chandrayaan 3 को लेकर UP Police ने इसरो को दो शुभकामनाएं

चंद्रयान-3 की आज लॉन्चिंग है। इसे लेकर यूपी पुलिस ने इसरो की टीम को शुभकामनाएं दी है।

— UP POLICE (@Uppolice) July 14, 2023

10:53:11 AM

ISRO Chandrayaan-3 Launch Update: एलवीएम-3 क्या है?

लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-3) चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण यान है। इसे पहले जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) एमके-3 के नाम से जाना जाता था। इसकी ऊंचाई 43.5 मीटर और वजह 640 टन है। एलवीएम-3 को बाहुबली रॉकेट भी कहा जाता है।

10:42:17 AM

Mission Moon Launch Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो की दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर सतत अग्रसर नए भारत के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान चंद्रयान-3 को आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत की आकांक्षाओं एवं प्रौद्योगिकी विकास का प्रतीक चंद्रयान-3 अभियान पूर्णतः सफल हो, इस हेतु अनेक मंगलकामनाएं! स्वर्णिम इतिहास रचने जा रही इसरो की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं!

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर सतत अग्रसर ‘नए भारत’ के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।

‘आत्मनिर्भर भारत’ की आकांक्षाओं… pic.twitter.com/EHDdLoydwR

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 14, 2023

10:33:46 AM

Chandrayaan-3 Launch Update: चंद्रयान-3 में नहीं होगा आर्बिटर, यह है वजह

चंद्रयान-3 के साथ लैंडर और रोवर को भेजा जाएगा, लेकिन इसमें आर्बिटर नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि चंद्रयान-2 के साथ भेजा गया आर्बिटर अभी भी काम कर रहा है।

10:24:38 AM

Chandrayaan 3 Launch LIVE Updates: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने मिशन की टीम को दी शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वैज्ञानिकों की तीन वर्ष की तपस्या, साधना और मेहनत के बाद स्पेसशिप चंद्रयान चांद को जीतने के लिए तैयार है। पूरा देश इस बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक प्रक्षेपण के सफल होने की कामना करता है। इसरो के के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों व मिशन की सम्पूर्ण टीम को शुभकामनाएं।

पूरा होगा ख्वाब,
हम होंगे कामयाब।

वैज्ञानिकों की 3 वर्ष की तपस्या, साधना और मेहनत के बाद स्पेसशिप #Chandrayaan3 चांद को जीतने के लिए तैयार है।

पूरा देश इस बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक प्रक्षेपण के सफल होने की कामना करता है। @ISRO के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों व मिशन की सम्पूर्ण टीम को… pic.twitter.com/fBI84iqSo3

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 14, 2023

10:19:39 AM

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का सामने आया नया अपडेट

आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन जारी है। इसी बीच इसरो ने जानकारी दी है कि एल110 चरण में प्रणोदक भरने का काम पूरा हो गया है। इसरो का कहना है कि C25 चरण में प्रणोदक भरना शुरू हो रहा है।

#Chandrayaan3 | Countdown progressing at SDSC-SHAR, Sriharikota. Propellant filling in the L110 stage is completed. Propellant filling in the C25 stage is commencing, ISRO says pic.twitter.com/NH9S2XCNPc

— ANI (@ANI) July 14, 2023

9:53:32 AM

Chandrayaan 3 Launch Live: 23 अगस्त को लैंडिंग होने की उम्मीद

चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग करने की उम्मीद है। इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने एएनआई को बताया कि मिशन चंद्रयान-3 की सफलता से भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान जैसे कार्यक्रमों का मनोबल बढ़ेगा।

 

9:22:24 AM

ISRO Chandrayaan-3 Launch Live: पहले 13 जुलाई को लॉन्च होना था चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 को पहले 13 जुलाई को लॉन्च करना था। हालांकि, बाद में इसरो ने बताया कि अब 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा।

Chandrayaan-3: अब 14 जुलाई को होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, किस समय उड़ान भरेगा रॉकेट; ISRO ने बताया शेड्यूल

 

8:50:39 AM

Chandrayaan-3 Launch LIVE Updates: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर छात्रों में खासा उत्साह

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसरो आज चंद्रयान 3 को लॉन्च करेगा। इस लॉन्च इवेंट को देखने आए प्रिंस संस्था के एक सदस्य ने बताया कि मेरे कॉलेज से 300 छात्र यहां आए हैं। हम ईश्वर से कार्यक्रम के सफल होने की प्रार्थना करते हैं। यह क्षण सभी भारतीयों को गौरवान्वित करेगा। कई देशों ने कम लागत पर चंद्रमा पर उतरने की कोशिश की, लेकिन हमने ये पहले करके दिखाया है।

आंध्र प्रदेश: इसरो आज श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 लॉन्च करेगा।

लॉन्च देखने आए प्रिंस संस्था के एक सदस्य ने बताया, “हम चंद्रयान 3 के लॉन्च इवेंट में आए हैं। मेरे कॉलेज से 300 छात्र यहां आए हैं। हम ईश्वर से कार्यक्रम के सफल होने की प्रार्थना करते हैं। यह क्षण सभी भारतीयों को… pic.twitter.com/51mYcOwQee

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023

8:37:42 AM

Chandrayaan-3 Launch LIVE Updates: चंद्रयान-3 मिशन में लखनऊ की रितु करिधाल निभा रही अहम भूमिका

चंद्रयान-3 मिशन में लखनऊ की वैज्ञानिक रितु करिधाल अहम भूमिक निभा रही है। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षक और अधिकारी चंद्रयान-3 मिशन में अपनी पूर्व छात्रा को प्रतिनिधित्व मिलने से काफी खुश हैं।

ISRO Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका न‍िभा रहीं लखनऊ की वैज्ञान‍िक रितु करिधाल

 

8:32:08 AM

LVM-3 launch LIVE: चंद्रयान-3 का वजन कितन है?

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर इसरो चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है।

Andhra Pradesh | The Indian Space Research Organisation (ISRO) to launch the Chandrayaan-3 Moon mission, the successor to Chandrayaan-2. It is set to lift off from Satish Dhawan Space Centre in Sriharikota at 2:30pm.

Chandrayaan-3 is equipped with a lander, a rover and a… pic.twitter.com/fWBXsGh9En

— ANI (@ANI) July 14, 2023

8:14:18 AM

Chandrayaan 1 kab launch hua

चंद्रयान-1 को 22 जुलाई 2008 को लॉन्च किया गया था। यह 14 नवंबर 2008 को चांद की सतह पर उतरा। इस मिशन का सबसे बड़़ी उपलब्धि चंद्रमा पर पानी का पता लगाना था, जिसके लिए नासा ने भी भारत की पीठ थपथपाई थी।

7:48:32 AM

Chandrayaan-3 Launch LIVE Updates: चंद्रयान-3 की रेतकला बनाकर सुदर्शन पटनायक ने लिखा- बिजयी भव

प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने गुरुवार को ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर बिजयी भव संदेश के साथ 500 स्टील के कटोरे स्थापित करके चंद्रयान 3 की 22 फीट लंबी रेत कला बनाई। देखें वीडियो…

#WATCH | Renowned sand artist Sudarsan Pattnaik created a 22 ft long sand art of Chandrayaan 3 with the installation of 500 steel bowls with the message “Bijayee Bhava”, at Puri beach in Odisha, yesterday.

The Indian Space Research Organisation’s third lunar exploration mission,… pic.twitter.com/Gr4SNEZDEy

— ANI (@ANI) July 13, 2023

7:39:58 AM

LVM-3 launch LIVE: एलवीएम-3 रॉकेट से चंद्रयान-3 को किया जाएगा लॉन्च

चंद्रयान-3 भारत का तीसरा चंद्रमा मिशन है। इससे पहले चंद्रयान- 1 और चंद्रयान-2 को लॉन्च किया गया था।

7:00:25 AM

Chandrayaan-3 को कब लॉन्च किया जाएगा?

चंद्रयान-3 को शुक्रवार को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्चिंग इवेंट को इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल या दूरदर्शन पर लाइव देखा जा सकता है।

6:47:37 AM

Mission Moon Live Updates : चंद्रयान-2 से कितना अलग है चंद्रयान-3?

चंद्रयान-3 की आज लॉन्चिंग होगी। चंद्रयान-2 में जहां एक ऑर्बिटर, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर शामिल था, वहीं चंद्रयान-3 में एक लैंडर मॉड्यूल (LM), प्रोपल्शन मॉड्यूल (PM) और एक रोवर शामिल है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का इस्तेमाल इस मिशन के लिए किया जाएगा। लिंक पर क्लिक कर आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं…

6:13:21 AM

Chandrayaan-3 Mission LIVE: इसरो अध्यक्ष ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मिशन की सफलता के लिए गुरुवार को श्रीहरिकोटा के निकट सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मुझे चेंगलम्मा देवी के आशीर्वाद की जरूरत है। मैं मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना करने के लिए यहां पर आया हूं। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर यान की लैंडिंग होगी। इसके अलावा, इसरो के वैज्ञानिकों की एक टीम ने गुरुवार सुबह पास के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मिशन की कामयाबी के लिए मन्नत मांगी।

 

6:02:20 AM

Chandrayaan 3 Mission LIVE: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले तिरुपति मंदिर पहुंचे इसरो के वैज्ञानिक

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले गुरुवार को इसरो के वैज्ञानिक तिरुपति मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान तिरुपति से मिशन के सफल होने की प्रार्थना की। बता दें, चंद्रयान-3 की लैंडिंग आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर की जाएगी।

Chandrayaan 3 Launch: लॉन्च की उल्टी गिनती चालू, वैज्ञानिकों ने तिरुपति मंदिर में की पूजा-अर्चना#Chandrayaan3 #ThirupathiVenkatachalapathi #ISRO pic.twitter.com/T6CZwuQVyI

— Dainik Jagran (@JagranNews) July 13, 2023

5:57:21 AM

Chandrayaan 3 Mission LIVE: पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन बोले- भारत पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बनेगा

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने कहा कि चंद्रयान-3 निश्चित रूप से भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा और मुझे उम्मीद है कि यह सफल होगा। भारत पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बनेगा।

#WATCH | Kerala | ”Chandrayaan-3 will definitely be a game changer for India and I hope it will be successful. India will become an inspiration to the entire world. Let’s wait for the launch and pray for the best…”: Nambi Narayanan, Former ISRO Scientist on the launch of… pic.twitter.com/z0O4YYJN03

— ANI (@ANI) July 13, 2023

5:37:59 AM

Chandrayaan 3 Mission LIVE: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का क्या है उद्देश्य?

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का उद्देश्य चंद्रमा की कक्षा पर पहुंचना, लैंडर का उपयोग कर चांद की सतह पर यान को सुरक्षित उतारना और लैंडर में से रोवर का बाहर निकलकर चंद्रमा की सतह के बारे में अध्ययन करना है। इसरो का कहना है कि वह ऐसी जगह चंद्रयान-3 की लैंडिंग करेगा, जहां अब तक किसी देश ने अपना यान नहीं उतारा है।

5:19:39 AM

ISRO Chandrayaan 3 Mission Live: इतिहास रचने पर टिकी भारत की निगाहें, ऐसा करने वाला बनेगा चौथा देश

चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतारने का लक्ष्य है। अभी तक ऐसा केवल तीन देश ही कर पाए हैं, जिनमें अमेरिका, चीन और सोवियत संघ शामिल है।