Latest News करियर झारखंड रांची

प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द होगी शुरू, तैयार रहें झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के स्टूडेंट्स


  1. नई दिल्ली, । JAC 12th Result 2022 Live Updates: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद अब कला और वाणिज्य के नतीजे भी जारी होने जा रहे हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC), जेएसी, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए आज, 30 जून, 2022 को दोपहर 2:30 बजे नतीजे जारी करेगा। वहीं एक बार परिणाम जारी होने के बाद, छात्र- छात्राएं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं। 

 

  • 02:55 PM, 30 Jun 2022

    JAC 12th Result 2022 Live Updates: स्टूडेंट्स का बढ़ा इंतजार, परिणाम में देरी

    जैक 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट में देरी हो रही है। सूचना के अनुसार यह परिणाम ढाई बजे जारी होने थे लेकिन अब जल्द ही कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।

  • 02:50 PM, 30 Jun 2022

    JAC 12th Result 2022 Live Updates: ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश

    JAC 12th Result 2022 Live Updates: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने से पहले ही  ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गई है।

  • 02:07 PM, 30 Jun 2022

    जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

    झारखंड बोर्ड 12वीं कला और वाणिज्य के नतीजे जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।