Latest News उत्तर प्रदेश धर्म/आध्यात्म राष्ट्रीय

Karwa Chauth 2023 : कल देशभर में सुहागन मनाएंगी करवा चौथ का त्योहार सजने लगी दुकानें


नई दिल्ली। Karwa Chauth 2023 LIve करवा चौथ का व्रत महिलायें अपनी पतियों के लंबी उम्र के लिए करती हैं। यह त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस दिन महिलायें दिनभर बिना अन्न और जल के व्रत रखी हैं और शाम को छलनी से चांद को देखकर (Karwa Chauth Moonrise Time) अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन सुहागिनों को चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार रहता है।

अगर हम बात करें करवा चौथ पूजा की मुहूर्त (Karwa Chauth 2023 Shubh Muhurat) और चंद्रोदय के समय (Karwa Chauth Chand kab Niklega) के बारे में तो इस बार करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 बजे तक है। तो वहीं, करवा चौथ व्रत का समय – सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रोदय का समय – रात्रि 08:59 बजे

Karwa Chauth 2023 Moonrise Timing Live Updates;

31 Oct 20231:38:46 PM

Karwa Chauth Moonrise Time: कहां पर कब होगा चांद का दीदार?

Karwa Chauth Moonrise Time 2023: करवा चौथ पर अलग-अलग शहरों में कब चांद दिखने वाला है। चांद निकलने का वक्त क्या रहेगा दिल्ली समेत शहरों का समय नीचे दिया जा रहा है-

शहर का नाम  चांद दिखने का समय 
नई दिल्ली 8:15
लखनऊ 8:05
भोपाल  8:29
पटना 7:51
चंडीगढ़ 8:10
नोएडा 8:14
मुंबई  8:59
गुरुग्राम 8:16
चेन्नई  8:43
कोलकाता 7:46
पणजी 9:04
अलीगढ़ 8:13
पुणे 8:56
जयपुर 8:26
हिमाचल प्रदेश 8:07
आगरा 8:16
चेन्नई 8:43

31 Oct 20231:15:14 PM

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को लेकर दिल्ली में महिलाएं कर रही हैं खरीदारी

Karwa Chauth 2023: इस त्यौहार के लिए केवल एक दिन ही रह गए हैं तो पर्व की तैयारियों को लेकर महिलाओं की खरीदारी तेज है। उनके द्वारा पूजा के लिए करवा, छलनी, दीया, फूलबत्ती व पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी हो रही है। ज्यादातर महिलाएं कथा की किताब और दीपों की भी खरीदारी कर रही हैं। इसके साथ ही श्रृंगार की वस्तुओं में कांच की लाल चूड़ियां, बिछिया, पायल, लाकेट व चूड़ा सहित विभिन्न प्रकार की करवे की थाली खरीदे जा रहे हैं।

31 Oct 202312:39:36 PM

Karwa Chauth Shopping: करवा चौथ को लेकर बाजार में उत्साह के साथ खरीदारी

Karwa Chauth Shopping: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बुधवार के दिन करवा चौथ मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा-पाठ के समान और मेहंदी लगाने वालों की दुकान भी सजी हुई है।

31 Oct 202312:37:38 PM

Karva Chauth 2023: दिल्ली में 1500 करोड़ से अधिक का हो सकता है कारोबार

Karva Chauth 2023:  करवाचौथ पर खरीदारी को लेकर दिल्ली सहित देश भर के बाजारों में काफी रौनक दिखाई दे रही है। गहनों से लेकर कपड़े, मेकअप सामग्री, साड़ियां, पूजा कैलेंडर व पूजा सामग्री समेत अन्य की बिक्री हो रही है। कारोबार के जानकारों के अनुसार इस बार देशभर में करवा चौथ पर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के सामानों के बिक्री की उम्मीद है।

31 Oct 202311:26:13 AM

Karwa Chauth 2023: कैसे होती है करवा चौथ की पूजा

Karwa Chauth 2023: जिस तरह से करवा चौथ बेहद खास है। ठीक इसी तरह से इस पर्व पर पूजा की विधि का भी अपना ही महत्व है। करवाचौथ पूजा का विधि के लिए अठवारी और हलवा बनाएं और पीली गौर बनाएं और उनके साथ गणेश भगवान को बिठाएं।

इसके बाद सुहाग के सामान से गौरी का श्रृंगार करें। करवा में गेहूं, बताशे और मिठाई रखें और करवा पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद गौरी-गणेश की परंपरानुसार पूजा करें। ध्यान लगाकर करवा चौथ की कथा सुनें।

कथा सुनने के बाद करवा पर हाथ घुमाकर अपनी सासू मां के पैर छूकर आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें। वहीं, रात में चांद निकलने के बाद छलनी से चांद देखें, पूजा करें और चंद्र देवता को जल चढ़ाएं।

31 Oct 202311:06:51 AM

Karva Chauth 2023: इन मंत्रों की आराधना के साथ करें पूजा

काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री प्रो. विनय पांडेय के अनुसार तिथि विशेष पर पूरे दिन उपवास रख कर रात्रि में सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी गौरी की ‘शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं सन्ततिं शुभाम्। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।।’ मंत्र से आराधना कर शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए।

31 Oct 202310:43:39 AM

Karwa Chauth 2023 Live: इन मंत्रों के साथ दें चांद को अर्घ्य

नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे

 

31 Oct 202310:28:35 AM

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को लेकर रेवाड़ी के बाजारों में दिखने लगा उत्साह

हरियाणा के रेवाड़ी में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर उत्साह दिखने लगा है। एक नवंबर बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इसको लेकर जिले की महिलाओं में काफी उत्साह है। वहीं करवा चौथ को लेकर पूजा-पाठ के सामान और मेहंदी लगाने वालों की दुकान भी सजी हुई हैं। बाजार के विभिन्न दुकानों पर भीड़ रही।

31 Oct 202310:00:42 AM

Karwa Chauth Moonrise Live: करवा चौथ पर कब होगा चंद्रोदय?

करवा चौथ व्रत पर पंजाब में चांद रात 08 बजकर 10 मिनट पर निकलेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चांद का दीदार रात 8:07 मिनट पर होगा।

 

31 Oct 20239:56:12 AM

Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या करें शामिल

करवा चौथ की सरगी में 16 श्रृंगार का सामान जैसे कुमकुम, बिंदी, मेहंदी, चूड़ी, साड़ी, सिंदूर, बिछिया, काजल आदि जरूर शामिल करना चाहिए। सरगी में ताजे और मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए। सरगी में सास अपनी बहू को मीठे के रूप में दूध से बनी खीर आदि भी दे सकती हैं।

31 Oct 20239:48:11 AM

Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ के व्रत में सरगी का भी अपना एक महत्व

करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म की महिलाओं के लिए सबसे प्रमुख व्रत में से एक है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा खुशहाल वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। करवा चौथ के व्रत में सरगी का भी अपना एक महत्व है।

31 Oct 20239:46:33 AM

Karva Chauth Timing: क्या है करवा चौथ का व्रत का समय?

करवा चौथ व्रत का समय-सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रोदय का समय – रात्रि 08 बजे के आसपास रहेगा।

31 Oct 20239:31:56 AM

Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ 2023 का क्या है शुभ मुहूर्त

Karva Chauth 2023 Shubh Muhurat (करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2023):
करवा चौथ व्रत: सुबह 6:36 से रात 8: 26 बजे तक है।
करवा चौथ पूजा: शाम 5: 36 मिनट से शाम 6:54 मिनट तक है।
करवा चौथ चंद्रोदय का समय: 1 नंवबर रात 8:05 बजे