Latest News उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

Kedarnath Yatra 2022: हृदयाघात से केदारनाथ में चार तीर्थ यात्रियों की मौत,


 रुद्रप्रयाग: केदारपुरी का विषम भूगोल लगातार तीर्थ यात्रियों की सांस अटका रहा है। चारधाम में हृदयाघात से अब तक सबसे अधिक तीर्थ यात्रियों की मौत केदारनाथ धाम में ही हुई है।

अब तक 122 तीर्थ यात्रियों ने तोड़ा दम

शुक्रवार को चार और तीर्थ यात्रियों की मौत के बाद यह संख्या 58 पहुंच गई। जबकि, चारों धाम में अब तक 122 तीर्थ यात्रियों ने दम तोड़ चुके हैं।

केदारनाथ धाम जा रहे नागपुर निवासी आदित्य हुई मौत

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को केदारनाथ धाम जा रहे नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी आदित्य अनंत (31) को अचानक तबीयत बिगड़ने पर सोनप्रयाग चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।