News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Lok Sabha : सांसदों ने दबोचा और बरसाने लगे लात-घूंसे सामने आया आरोपी की पिटाई का वीडियो


Lok Sabha : देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन में बड़ी चूक का मामला सामना आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक सदन में प्रवेश कर गए। दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। कार्यवाही में मौजूद सांसदों के मुताबिक, दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था। दोनों युवकों को सांसदों ने पकड़ा। इसके बाद दोनों को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया।

संसद की कार्यवाही के वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी एक बेंच से दूसरे बेंच पर रहे थे। भागते हुए एक शख्स ने जूते से स्पे निकाला, स्प्रे से पीला धुआं निकलने लगा। दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था।

13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए हमले की बरसी मनाई गई। इस अवसर पर आज सुबह संसद परिसर में पीएम मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, समेत कई सांसदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अप्रित की।

13 Dec 20234:15:03 PM

Lok Sabha Security Breach Live: सांसदों ने जमकर की पिटाई

संसद सुरक्षा चूक को लेकर सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

13 Dec 20233:59:20 PM

Lok Sabha Security Breach Live: बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस के जरिए संसद में घुसे थे आरोपी

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों शख्स बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस के जरिए संसद में घुसे थे। प्रताप सिम्हा कर्नाटक से बीजेपी के सांसद हैं। वहीं, आरोपियों का नाम सागर शर्मा और मनोरंजन बताया जा रहा है।

एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सागर शर्मा बीजेपी सांसद के रेफरेंस पर संसद में गए थे। मनोरंजन कर्नाटक का ही रहने वाला है। आपको बताते हैं कि बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा कौन हैं।

13 Dec 20233:50:51 PM

Lok Sabha Security Breach Live: संसद की सुरक्षा में हुई चूक से जुड़ी ताजा जानकारी

संसद भवन के दर्शक दीर्घा से कूदने वाला सागर शर्मा लखनऊ और मनोरंजन मैसूर का रहने वाला पता चला है।

चारों के मोबाइल का काल डिटेल निकाल सभी एजेंसियां इनके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

इन चारों के पारिवारिक और फ्रेंड सर्किल के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

13 Dec 20233:42:58 PM

Lok Sabha Security Breach Live: एक-दूसरे को जानते थे चारों आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने जीते के अंदर स्मोक पॉउडर छिपा रखे थे। सदन के अंदर में प्रवेश करने वाले दो, और सदन के बाहर प्रदर्शन करने वाले दो यानी चारो आरोपी एक-दूसरे को जानते थे।

13 Dec 20233:13:36 PM

Lok Sabha Security Breach Live: गृह मंत्री को आने तक सदन स्थगित कर दें: मल्लिकार्जुन खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में सुरक्षा चूक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,”हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया सदन को स्थगित कर दें। गृह मंत्री को आने दें और अधिक जानकारी दें।”

राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा, “मुझे लगता है कि राज्यसभा बड़ों का सदन है। हमें यह संदेश देना चाहिए कि इस देश की ताकत इन सब से ऊपर है। सदन की कार्यवाही जारी रहनी चाहिए। मुझे लगता है कि कांग्रेस इसका राजनीतिकरण कर रही है और यह देश के लिए अच्छा संदेश नहीं है।”

13 Dec 20233:10:16 PM

Lok Sabha Security Breach Live: दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा संसद पहुंचे

संसद में हुई सुरक्षा चूक को लेकर सुरक्षा उल्लंघन की घटना के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा संसद पहुंचे।

13 Dec 20233:07:39 PM

Lok Sabha Security Breach Live: विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे ओम बिरला

सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज शाम 4 बजे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

13 Dec 20233:03:45 PM

Lok Sabha Security Breach Live: स्पीकर ने अगले आदेश तक पास बनाने पर लगाई रोक

संसद में सुरक्षा में चूक की जांच शुरू हो चुकी है। वहीं, स्पीकर ने अगले आदेश तक पास बनाने पर रोक लगा दी है।

13 Dec 20232:46:17 PM

Lok Sabha Security Breach Live: संसद की सुरक्षा चूक पर अधीर रंजन चौधरी ने उठाए सवाल

 दोपहर दो बजे के बाद जब लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,”आज ही हमने अपने उन बहादुर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्होंने संसद हमले के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी और आज ही सदन के अंदर हमला हुआ क्या यह साबित करता है कि संसद की सुरक्षा में हम विफल रहे।”

अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाया कि संसद में उच्च स्तर की सुरक्षा कैसे बनाए रखें? सभी सांसदों ने निडर होकर दो लोगों को पकड़ लिया लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि जब यह सब हुआ तो सुरक्षा अधिकारी कहां थे?

13 Dec 20232:35:08 PM

Lok Sabha Security Breach Live: संसद में सुरक्षा चूक को लेकर अब तक ये जानकारी आईं हैं सामने

संसद भवन में घुसने वाले केवल एक सागर शर्मा के नाम का पता चला है।

दोनों घटनाओं में शामिल चारों लोग एक ही ग्रुप के हो सकते हैं।

ट्रांसपोर्ट भवन के बाहर से पकड़े गए दो आरोपितों को ही संसद भवन थाने लाया गया है।

संसद के अंदर दर्शक दीर्घा से कूदने वाले दोनों युवक को अभी संसद भवन सुरक्षा कर्मियों के हिरासत में ही हैं।

उन्हें अभी दिल्ली पुलिस के हवाले नहीं किया गया है।

दोनों ग्रुप आपस में जुड़े हुए हैं।
संसद भवन के सुरक्षा अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

संसद भवन में घुसने वाले केवल एक सागर शर्मा के नाम का पता चला है।

ये चारों कब और कैसे दिल्ली पहुंचे इस बारे में अलग अलग एजेंसी इनसे पूछताछ कर रही है।

13 Dec 20232:31:49 PM

Lok Sabha Security Breach Live: ज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था: डिंपल यादव

 डिंपल यादव ने कहा,”यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था। जो भी लोग यहां आते हैं, चाहे वे आंगतुक हों या रिपोर्टर किसी के टैग नहीं है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।”

13 Dec 20232:11:29 PM

Lok Sabha Security Breach Live: लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, ओम बिरला बोले- सुरक्षा में चूक की जा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा,शून्यकाल के दौरान हुई घटना की गहन जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह सिर्फ धुआं था और धुएं के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।”

13 Dec 20232:08:18 PM

Lok Sabha Security Breach Live: सदन में घुसे दो आरोपी, देखें वीडियो

 लोकसभा की दर्शक दीर्घा से एक अज्ञात व्यक्ति कूद गया जिसके बाद सदन में हल्का हंगामा हुआ और सदन स्थगित कर दिया गया।

13 Dec 20232:06:09 PM

Lok Sabha Security Breach Live: संसद के बाहर दो लोगों ने किया प्रदर्शन

संसद भवन में प्रवेश करने से पहले पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के सामने दो प्रदर्शनकारियों, एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है। जो रंग-बिरंगे धुएं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घटना संसद के बाहर हुई।

13 Dec 20232:03:31 PM

Lok Sabha Security Breach Live: आरोपियों से पूछताछ करेगी आईबी

IB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। बता दें कि दोनों आरोपियों को थाने ले जाया गया है।

13 Dec 20231:59:30 PM

Lok Sabha Security Breach Live: उनके हाथ में कनस्तर थे: कार्ति चिदंबरम

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा”अचानक करीब 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे। इन कनस्तर से पीला धुआं निकल रहा था। उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने का प्रयास कर रहा था। वे कुछ नारे लगा रहे थे। धुआं जहरीला हो सकता था यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है।

13 Dec 20231:57:45 PM

Lok Sabha Security Breach Live: निश्चित रूप से सुरक्षा का उल्लंघन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस पर कहा, दो युवक गैलरी से कूद गए और उनके द्वारा कुछ फेंका गया जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह निश्चित रूप से सुरक्षा का उल्लंघन है, क्योंकि आज हम 2001 (संसद हमले) में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों की पुण्य तिथि मनाई है।

13 Dec 20231:56:57 PM

Lok Sabha Security Breach Live: लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे 2 लोग

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स जो दर्शक दीर्घा में बैठे थे अचानक सदन के बीच में कूद गए। इन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।

लोकसभा के कार्यवाही वाली वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अचानक से पीछे से सांसदों के बीच कूदता है और बीच में जाकर इधर-उधर देखता है। फिर वह जूता निकालता हुआ दिखता है और उसमें से कुछ निकालने की कोशिश करता है।