Latest News नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections: भाजपा ने राजस्थान समेत तीन राज्यों में चला बड़ा दांव, इन नेताओं के हाथों सौंपी पार्टी की कमान


 दिल्ली।   भाजपा ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। राजस्थान में विनय सहस्रबुद्धे, विजया रहाटकर और प्रवेश वर्मा को कमान दी गई है वहीं हरियाणा में सीतश पूनिया और सुरेंद्र सिंह नागर चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। आंध्र प्रदेश में अरुण सिंह और सिद्धार्थ नाथ सिंह चुनाव का कामकाज देखेंगे

 

राजस्थान में प्रभारी के बारे में जानें

विनय सहस्रबुद्धे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता हैं। फिलहाल राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं। वहीं विजया रहाटकर जिन्हें प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया है वो राष्ट्रीय मंत्री हैं। प्रवेश वर्मा जो कि दिल्ली की पश्चिमी संसदीय सीट से सांसद हैं उन्हें भी राजस्थान (Rajasthan) के सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। हालांकि प्रवेश वर्मा को इस बार पार्टी ने मैदान में नहीं उतारा है।

सतीश पुनिया और सुरेंद्र सिंह नागर हरियाणा के प्रभारी बने

राजस्थान के पू्र्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा (Haryana) का प्रभारी बनाया गया है वहीं सुरेंद्र सिंह नागर जो कि राज्यसभा सांसद हैं उन्हें सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश की मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को भाजपा ने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) की जिम्मेदारी सौंपी है। योगी सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके सिद्धार्थ नाथ सिंह को आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी बनाया गया है।