Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Maharashtra : अपनी सरकार को गंवाने वाले कमलनाथ को कांग्रेस ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक


नई दिल्‍ली, । महाराष्‍ट्र में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर कांग्रेस ने मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता कमलनाथ को महाराष्ट्र में पार्टी का पर्यवेक्षक नियुक्त कि‍या है। मध्‍य प्रदेश में ऐसे ही राजनीतिक संकट में राज्‍य की सरकार चली गई थी।

आप को बता दें कि इस बार उद्धव सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। सरकार के दिग्गज मंत्री एकनाथ शिंदे 32 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में एक होटल में पहुंच गए है। बताया जा रहा है शिंदे के साथ 5 मंत्री भी हैं। इससे महाराष्ट्र से दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है।

जानें मध्‍य प्रदेश में गिरी कमल नाथ की सरकार

2019 में कर्नाटक की जेडीएस और कांग्रेस सरकार के गिरने के बाद आशंका थी कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर भी कभी भी संकट गहरा सकता है। दरअसल, कुल 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पास 114 विधायक थे। विधानसभा में बहुमत के लिए 116 विधायकों की जरूरत थी। कांग्रेस को 4 निर्दलीय, बीएसपी के 2 और एसपी के 1 विधायक का समर्थन हासिल था। इस तरह कुल 121 विधायक उसके पास थे। इस तरह उसके पास बहुमत से कुछ ही ज्‍यादा वह दूसरों के समर्थन पर ही टिकी थी। दूसरी तरफ़ भाजपा के पास 108 विधायक थे।