News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Maharashtra: मराठा कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने 17वें दिन भूख हड़ताल तोड़ी, सीएम ने खुद पिलाया जूस


जालना, । मराठा आरक्षण को लेकर पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने आंदोलन खत्म कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मनोज जरांगे से मिलने के लिए गुरुवार (14 सितंबर) को जालना पहुंचे। सीएम शिंदे ने खुद जरांगे को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल तुड़वाई।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर रहे मनोज जरांगे से मुलाकात की। जरांगे से मुलाकात करने के बाद सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिंदे ने कहा, “मनोज जरांगे की लड़ाई किसी व्यक्तिगत मांग के लिए नहीं है और इसीलिए उन्हें मराठा समुदाय से इतना समर्थन मिला। पहते की सरकार ने आरक्षण दिया था, लेकिन यह सुप्रीम कोर्ट में टिक नहीं सका।” जरांगे 29 अगस्त से भूख हड़ताल कर रहे थे।