News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Maharashtra: लोकायुक्त बिल लाएगी महाराष्ट्र सरकार, अन्ना हजारे कमेटी की रिपोर्ट को दी मंजूरी


मुंबई, । उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि केंद्र के लोकपाल कानून की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी लोकायुक्त कानून होगा जो मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी इसके दायरे में लाएगा। राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक विधेयक पेश किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले एक पैनल की सिफारिशों को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि लोकायुक्त उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश होगा। फडणवीस ने कहा, “मुख्यमंत्री को लोकायुक्त के दायरे में लाया जाएगा।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, हम पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार चलाएंगे।

 

हम महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे, इसलिए हमने राज्य में लोकायुक्त कानून लाने का फैसला किया है।