News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Mainpuri Loksabha By Election : चाचा शिवपाल को साधने में लगे अखिलेश और डिंपल, सैफई में घर जाकर की मुलाकात


इटावा, ।  समाजवादी पार्टी के (Samajwadi Party) संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के कारण खाली मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabah Seat) पर पांच दिसंबर को होने वाले लोकसभा के उप चुनाव को समाजवादी पार्टी ने अपनी नाक का सवाल बना लिया है। मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है और इस सीट को बचाने के लिए पार्टी ने पूर्व सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) को चुनाव के मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी से दो बार लोकसभा सदस्य रहे रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को मैदान में उतारा है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सैफई में अपने चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (PSPL) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) से उनके आवास पर मिलने पहुंचेI अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव भी शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान परिवार के सदस्यों के अलावा किसी को भी घर में प्रवेश नहीं मिला। माना जा रहा है मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव के साथ कई मुद्दों पर वार्ता करने को लेकर अखिलेश यादव, डिंपल यादव तथा धर्मेन्द्र यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने फोटो भी ट्वीट की। माना जा रहा है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव के साथ कई मुद्दों पर वार्ता करने को लेकर अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे I

jagran

करीब 45 मिनट तक चली मुलाकात

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। अखिलेश के साथ डिंपल और धर्मेन्द्र यादव भी थे। डिंपल ने चाची सरला यादव से भी मुलाकात की। इन सभी के शिवपाल के आवास पर आगमन की सूचना पर मीडिया का भी जमावड़ा लग गया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव के आवास से परिवार के सदस्यों के अलावा सुरक्षा के जवान एवं निजी पीएसओ भी बाहर निकाले गए थे। इन सभी के बीच 45 मिनट तक वार्ता चली। इसके बाद अखिलेश यादव एवं डिंपल यादव एक साथ गाड़ी में बैठकर बाहर निकले।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी लोकसभा के उप चुनाव में हर मोर्चे को बेहद मजबूत बनाने में लगे हैं। लम्बे समय से इटावा के साथ मैनपुरी में ही डटे अखिलेश यादव को भी पता है कि मैनपुरी के इस चुनाव में बिना शिवपाल सिंह यादव को अपने साथ रखे, उनकी पत्नी डिंपल की राहत आसान नहीं होगी। बीते दिनों डिंपल यादव की रिकार्ड जीत का दावा करने वाले अखिलेश यादव ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को इटावा के सैफई में उन शिवपाल सिंह यादव से भेंट की, जिनकी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से वह काफी अनदेखी कर रहे थे। ओम प्रकाश राजभर के साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के गठबंधन से जुदा करने वाले अखिलेश यादव ने आज पाला बदला।

अखिलेश यादव ने जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव के सैफई के आवास पर जाकर उनसे भेंट की। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को डिंपल यादव के चुनाव में प्रचार करने के लिए आमंत्रित किया है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा के उप चुनाव में अपने 40 स्टार प्रचारकों में शिवपाल सिंह यादव का भी नाम शामिल किया है। अब देखना है कि शिवपाल सिंह यादव प्रचार करने जाते हैं या नहीं।