Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय वाराणसी

Manoj Tiwari की बहन का निधन, सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए दी जानकारी


नई दिल्ली, : अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी की बहन माया का बनारस में निधन हो गया है। मनोज तिवारी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के साथ दी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहन की एक फोटो भी शेयर की है। मनोज तिवारी की पोस्ट वायरल हो गई है और कई लोग उन्हें सांत्वना दे रहे है। वहीं कई लोगों ने दुख भी जताया है। मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘दुःख के साथ सूचित करना है कि मेरी बड़ी बहन माया दीदी नहीं रही.. उसने आज वाराणसी में अंतिम साँस ले लिया.. ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें..’

मनोज तिवारी से अभिनेताओं और नेताओं ने दुख प्रकट किया है

मनोज तिवारी की पोस्ट पर कई अभिनेताओं और नेताओं ने दुख प्रकट किया है। इनमें तेजिंदर पाल बग्गा, शलभ मणि त्रिपाठी, शाहनवाज हुसैन, आशीष सूद और नवीन कुमार जिंदल शामिल है। मनोज तिवारी की बहन के निधन से उनका पूरा परिवार दुखी और सदमे में है। सभी मनोज तिवारी की दिवंगत बहन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है।

jagran

मनोज तिवारी भोजपुरी कलाकार है

मनोज तिवारी भोजपुरी कलाकार है।वहीं उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया है। उनके गाये गाने काफी वायरल होते है। मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी से सांसद भी है। वह सोशल इश्यूज पर अपनी राय भी रखते है।

jagran

मनोज तिवारी की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है

मनोज तिवारी की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते है। मनोज तिवारी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। वह जल्द कई फिल्मों में भी नजर आएंगे। वह कई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज कर चुके है। मनोज तिवारी ने हाल ही में दूसरी बार शादी की है।

jagran