News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Mizoram Election: राज्यपाल, सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया मतदान, दोपहर 1 बजे तक 52.73 प्रतिशत वोटिंग


Mizoram: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान किया जा रहा है। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सुबह 7:10 बजे मतदान किया। उन्होंने आइजोल उत्तर- दो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

बता दें कि 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 

राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला

मिजोरम में त्रिकोणीय मुकाबला है। एक तरफ जहां मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस सत्ता बदलने के लिए मैदान में है।

आइजोल पूर्व-1 सीट पर सबकी निगाहें टिकी है क्योंकि इस सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनाव लड़ रहे हैं। जोरमथांगा 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से जीते थे।

  • 02:06 PM, 07 Nov 2023

    Mizoram Election 2023 Voting Live: दोपहर 1 बजे तक 52.73 प्रतिशत मतदान

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दोपहर एक बजे तक राज्य में 52.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

  • 02:00 PM, 07 Nov 2023

    Mizoram Election 2023 Voting Live: मिजोरम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 5,400 कर्मी तैनात

    मिजोरम में चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कम से कम 3,000 मिजोरम पुलिस कर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 5,400 कर्मी तैनात किए गए हैं।

  • 01:36 PM, 07 Nov 2023

    Mizoram Election 2023 Voting Live: हमें सरकार बनाने के लिए किसी से मदद की जरूरत नहीं: जोरमथांगा

    एमएनएफ प्रमुख जोरमथांगा ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी जहां मिजो नेशनल फ्रंट को सरकार बनाने के लिए किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन करने की आवश्यकता होगी।

  • 12:58 PM, 07 Nov 2023

    Mizoram Election Live 2023: सुबह 11 बजे तक राज्य में 32.68 प्रतिशत मतदान

    भारत के चुनाव आयोग ने कहा कि मिजोरम में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होने के बाद मिजोरम में 11 बजे तक 32.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

    मिजोरम में आज सुबह 9 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

  • 12:29 PM, 07 Nov 2023

    Mizoram Election: विकास और लोगों को रोजगार की समस्याएं हीं मेरा चुनावी मुद्दा: के वनलालवेना

    विधानसभा चुनाव पर राज्यसभा सांसद और एमएनएफ पार्टी के उम्मीदवार के वनलालवेना ने कहा,”मैं इस चुनाव में विजेता बनूंगा। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में जहां भी जाता हूं, हर कोई मेरे अच्छे काम के लिए मुझसे प्यार करता है।  अपने निर्वाचन क्षेत्र का विकास और लोगों को रोजगार की समस्याएं हीं मेरा चुनावी मुद्दा है।”

  • 12:01 PM, 07 Nov 2023

    Mizoram Election Live: राज्य में कांग्रेस, बीजेपी से ज्यादा प्रवल दावेदार मिजो नेशनल फ्रंट

    मिजोर में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्राथमिक दावेदार नहीं हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में, मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 37.8% वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कीं

  • 11:37 AM, 07 Nov 2023

    Mizoram Election 2023 Voting Live: सुबह 11 बजे तक 26.43 प्रतिशत वोटिंग

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि सुबह 11 बजे तक राज्य में कुल 26.43 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

  • 11:27 AM, 07 Nov 2023

    Mizoram Election 2023 Voting Live: भ्रष्टाचार मुक्त सरकार हमारा सबसे बड़ा वादा: लालनघिंगलोवा

    जोरम पीपुल्स मूवमेंट के उम्मीदवार लालनघिंगलोवा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “अगर सभी वादों में से सबसे बड़ा वादा पूरा हो जाता है तो बाकी वादे भी पूरे हो जाएंगे। हमारी ओर से सबसे बड़ा वादा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का है।”

    /

  • 10:56 AM, 07 Nov 2023

    जोरम पीपुल्स मूवमेंट के कार्यकारी अध्यक्ष बोले- हमें एकदलीय बहुमत मिलने की उम्मीद

    जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के कार्यकारी अध्यक्ष के सपडांगा ने आइजोल उत्तर-III निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला। बता दें कि वो इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ रहे हैं। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मिजोरम में अगली सरकार बनाएगी।

    /

  • 10:15 AM, 07 Nov 2023

    Live Mizoram Election: हम सरकार बनाने में सक्षम होंगे

    मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने वोट डालने के बाद कहा, “मुझे विश्वास है कि हम सरकार बनाने में सक्षम होंगे और हम अपने निर्वाचन क्षेत्र आइजोल ईस्ट 1 में भारी जीत हासिल करेंगे।” बता दें कि सुबह मशीन में तकनीकी खराबी के कारण वह मतदान नहीं कर सके थे।

  • 09:57 AM, 07 Nov 2023

    Live Mizoram Election: सुबह 9 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदान

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि मिजोरम में सुबह 9 बजे तक 12.80 मतदान हुआ।

  • 09:52 AM, 07 Nov 2023

    Live Mizoram Election: 96 वर्षीय नेत्रहीन मतदाता ने डाला वोट

    सरोन वेंग-2 विधानसभा क्षेत्र में एक 96 वर्षीय नेत्रहीन मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि उन्होंने  डाक मतपत्र से वाट डालने से इनकार कर दिया था।

  • 08:53 AM, 07 Nov 2023

    Live Mizoram Election: चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें: मिजोरम के राज्यपाल

    मिजोरम के राज्यपाल राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने वोटिंग की। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मैं मिजोरम के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मतदान करें और चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें।

    उन्होंने आगे कहा,मुझे लगता है कि मिजोरम में लोग अपने अधिकारों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।”

  • 08:32 AM, 07 Nov 2023

    Live Mizoram Election: हमें विश्वास है कि हम सरकार बना सकते हैं: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

    वोट डालने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख लालसावता ने कहा,”हमें विश्वास है कि हम सरकार बना सकते हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र की भविष्यवाणी करना मुश्किल है लेकिन मुझे लगता है कि हम शीर्ष पर आएंगे…हमने पहले ही 22 सीटें हासिल करने की संभावना पर विचार कर लिया है।”

  • 08:26 AM, 07 Nov 2023

    Live Mizoram Election: कांग्रेस नेता लालसावता ने किया मतदान

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लालसावता ने किया मतदान किया।

  • 08:10 AM, 07 Nov 2023

    Live Mizoram Election: राज्य में हम बीजेपी के साथ नहीं: मुख्यमंत्री जोरमथांगा

    मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने मतदान के दौरान कहा है कि, मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी, यहां एमएनएफ शासित विधानसभा होगी। उन्होंने आगे कहा,”हमने बीजेपी से संपर्क नहीं किया है। केंद्र में हम एनडीए के साथ हैं, यहां हम बीजेपी के साथ नहीं हैं।

  • 08:03 AM, 07 Nov 2023

    Live Mizoram Election: प्रत्येक वोट एक विकसित मिजोरम की नींव रखेगा: अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मिजोरम में लोगों, विशेषकर युवाओं से चुनाव में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट एक विकसित और समृद्ध मिजोरम की नींव रखेगा।

  • 07:57 AM, 07 Nov 2023

    Live Mizoram Election: मिशन वेंगथलांग में बड़ी तादाद में वोट डालने पहुंच रहे मतदाता

    मिशन वेंगथलांग में मतदान केंद्र 27 पर बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे।

  • 07:44 AM, 07 Nov 2023

    Live Mizoram Election: हम एक बार फिर सरकार बनाने में सक्षम होंगे: जोरमथांगा

    सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने कहा, “हमारी सरकार ने कोविड के खिलाफ सफलता से लड़ाई लड़ी। यहां मिजोरम में हमने बहुत सारे विकासात्मक कार्य किए। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि हमने जो काम निर्धारित किए हैं, उन्हें जारी रखने के लिए हम एक बार फिर सरकार बनाने में सक्षम होंगे।

  • 07:36 AM, 07 Nov 2023

    यहां एमएनएफ की सरकार होगीः मिजोरम सीएम जोरमथांगा

    मतदान करने के बाद मिजोरम सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने कहा,”यह त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी। यह एमएनएफ सरकार होगी। मुझे इस पर पूरा भरोसा है। बीजेपी गठबंधन सहयोगी नहीं है। केंद्र में एनडीए है। यहां राज्य में, हमारा बीजेपी या किसी अन्य पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है. हम केवल केंद्र में एनडीए के सहयोगी हैं। राज्य में हम मुद्दों के आधार पर एनडीए का समर्थन करते हैं।”

  • 07:21 AM, 07 Nov 2023

    मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने डाला वोट

    मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सुबह 7:10 बजे मतदान किया। उन्होंने आइजोल उत्तर- दो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

  • 06:41 AM, 07 Nov 2023

    आइजोल ईस्ट-1 सीट पर टिकी है सबकी निगाहें

    राज्य की सबसे अहम सीट आइजोल ईस्ट-1 पर हर किसी की नजर टिकी हुई है। इस सीट से मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनाव मौदान में है। इस बार जोरमथंगा का मुकाबला कांग्रेस के लालसांगलुरा राल्टे और जेडपीएम के लालथानसांगा से है।

  • 05:54 AM, 07 Nov 2023

    सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

    मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इस दौरान आइजोल से मतदान केंद्र का फुटेज सामने आया।

  • 05:24 AM, 07 Nov 2023

    30 संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मिजोरम के अनुसार, 4,13,064 पुरुष और 4,39,028 महिला मतदाताओं समेत कुल  8,52,088 मतदाता आज अपना वोट डालेंगे। इसेक लिए पूरे राज्य में 1276 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें से 30 संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है।

  • 04:15 AM, 07 Nov 2023

    174 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला

    विधानसभा चुनाव से पहले पूरे मिजोरम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच पोलिंग टीम भी अपने-अपने बूथ पर पहुंच गई हैं। राज्य में 8.52 लाख से ज्यादा मतदाता 174 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

  • 02:42 AM, 07 Nov 2023

    केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 50 कंपनियां तैनात

    राज्य में चुनाव को देखते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 50 कंपनियों को तैनात किया गया है। म्यांमार के साथ 510 किमी और बांग्लादेश के साथ 318 किमी सीमा और अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है।

  • 01:46 AM, 07 Nov 2023

    चुनाव में 18 महिला प्रत्याशी आजमा रही अपनी किस्मत

    राज्य के 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में 18 महिलाएं भी अपनी किस्मत अजमा रही हैं। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं, राज्य में 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

  • 12:11 AM, 07 Nov 2023

    आपकी संस्कृति, परंपराओं की रक्षा करूंगा, यह मेरी गारंटी है: राहुल गांधी

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहलेराज्य के मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के लोगों की संस्कृति, भाषा और परंपराओं की रक्षा की गारंटी देते हैं।

    सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर राहुल ने लिखा, “मिजोरम के मेरे भाइयों और बहनों, जब आप मंगलवार को वोट देने जाएं तो कांग्रेस को वोट दें। हम आपकी संस्कृति, भाषा और परंपराओं की रक्षा करेंगे, यह मेरी गारंटी है।” बता दें कि मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

  • 10:48 PM, 06 Nov 2023

    Live Mizoram Election: थोरांग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 14924 मतदाता

    निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, थोरांग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 14924 मतदाता हैं, जो सबसे कम मतदाता निर्वाचन क्षेत्र है और तुइचावंग निर्वाचन क्षेत्र 36,041 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सत्ता बरकरार रखने के लिए लड़ रही है तो जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम), भाजपा और कांग्रेस मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रयास करेंगे।

    गत 2018 के विधानसभा चुनाव में एमएनएफ ने 37.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कीं थीं। कांग्रेस ने पांच और भाजपा ने एक सीट जीती थी।

  • 10:47 PM, 06 Nov 2023

    Live Mizoram Election: 8.52 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

    मिजोरम के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 1276 मतदान केंद्रों पर 4.13 लाख पुरुष और 4.39 महिलाओं समेत कुल 8.52 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मिजोरम में 50,611 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे और राज्य में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 8490 वरिष्ठ नागरिक हैं।

  • 10:46 PM, 06 Nov 2023

    Live Mizoram Election: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

    मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान किया जाएगा। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए मतदान दल संबंधित मतदान केंद्रों पर सोमवार को पहुंच गए।