Latest News करियर मध्य प्रदेश

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2022: 29 या 30 अप्रैल को घोषित हो सकते हैं एमपी बोर्ड रिजल्ट


नई दिल्ली, । MP Board 10th, 12th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 18 लाख छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, मध्य प्रदेश द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट की घोषणा 29 या 30 अप्रैल 2022 को की जा सकती है। साथ ही, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को एक साथ ही जारी किया जाएगा। दोनो कक्षाओं के लिए एमपीबीएसई रिजल्ट 2022 डेट और टाइम का औपचारिक ऐलान आज, 27 अप्रैल 2022 को किया जा सकता है। ये अपडेट एमपी बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दिये जा रहे हैं।