Latest News करियर मध्य प्रदेश

MPPSC : दिसंबर में ही जारी होगी मध्य प्रदेश में 2000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती अधिसूचना


MPPSC Recruitment 2023: मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में फैकल्टी की कमी को दूर करने का मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। विभाग द्वारा आज, 13 दिसंबर 2022 को साझा की गई जानकारी के मुताबिक राज्य में दो चरणों में कुल 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। पहले चरण में एमपी 2000 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 अधिसूचना को इसी माह के दौरान यानि दिसंबर 2022 में ही जारी कर दिया जाएगा, जबकि प्रस्तावित शेष 2000 पदों के लिए अधिसूचना अप्रैल 2023 में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि दोनों ही चरणों की कुल 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिसूचना मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की जानी है।

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए 4 हजार असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के सम्बन्ध में अपडेट हायर एजुकेशन कमिश्नर (सीएचई) कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय और नर्मदापुरम संभाग के 83 कॉलेजों की हुई समीक्षा बैठक में सामने आई स्टाफ की कमी समस्या के बाद साझ की गई। सीएचई ने जानकारी दी कि पहले चरण के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए पस्ताव मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है, जबकि शेष 2 हजार पदों के लिए अप्रैल 2023 तक विज्ञापन जारी होगा।

न सिर्फ टीचिंग स्टाफ बल्कि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में नॉन-टीचिंग स्टाफ की करीब 500 पदों पर भर्ती के लिए भी प्रक्रिया जल्द ही शुरू जानी है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा जारी की जाएगी।