रायकोट : आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रायकोट से लाइव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब की लड़ाई लोगों के लिए लड़ी जाएगी। हर पंजाबी को सियासत का हिस्सा बनना पड़ेगा। अगली पीड़ी को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट दी जानी चाहिए। सिद्धू ने कहा कि वह कस्में वादे नहीं करते उनकी जुबान ही सब कुछ है। न ही वह गुटखा साहिब की झूठी कसम खाते हैं और न ही लोगों से झूठे वाेदे करते हैं। उनकी जुबान सच्ची है इसलिए वह अपनी हर बात को पूरा करेंगे। पंजाब अंदर से खोखला हो चुका है इसे सुधारना होगा। उनके द्वारा बनाए गए पंजाब मॉडल से पंजाब की हालत सुधरेगी। इसके अलावा राज्य में एम.एस.पी. पर भी कानून लाया जाएगा। दालों पर एम.एस.पी. को यकीनी बनाया जाएगा। सरकारी वेयर हाउस में किसान अपनी फसलों को स्टोर कर पाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री चन्नी को लेकर कहा कि उन दोनों की जोड़ी 2 बैलों की जोड़ी है। पंजाब की जवानी और किसानी दोनों को मिल कर बचाएंगे।
Related Articles
उत्तर भारत में कहर बनकर बरस रही बारिश कई लोगों की मौत; दिल्ली में 41 साल का रिकॉर्ड टूटा
Post Views: 329 नई दिल्ली, उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते दो दिनों से हो रही बारिश से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ और दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से सड़कों पर सैलाब आईएमडी ने […]
रत्न, आभूषण निर्यात अप्रैल-दिसंबर 2021 में 5.76% बढ़कर 29 अरब डॉलर हुआ
Post Views: 700 नई दिल्ली, । अप्रैल-दिसंबर 2021 की अवधि में रत्न और आभूषण निर्यात बेहतर मांग से अमेरिका, हांगकांग और थाईलैंड सहित प्रमुख देशों में 5.76 प्रतिशत बढ़कर 29.08 अरब डॉलर हो गया। जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। GJEPC ने कहा कि दिसंबर 2021 में निर्यात 29.49 […]
अखिलेश यादव ने कार्टून पोस्ट कर BJP पर साधा निशाना,
Post Views: 815 लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के करीब आते ही पक्ष-विपक्ष में वार पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कार्टून और शायराना अंदाज में लिखा कि तुलसीदास जी कह गए हैं, […]