Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Muktsar News: कांग्रेस छोड़ काका बराड़ लक्खेवाली ने भाजपा पार्टी में शामिल होने का किया ऐलान


श्री मुक्तसर साहिब, । कांग्रेस जिला परिषद सदस्य सरबजीत सिंह काका बराड़ लक्खेवाली ने  भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से दुखी होकर वह पार्टी छोड़ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राजा वड़िंग को यह कतई बर्दाश्त नहीं है कि कोई वर्कर बड़े नेताओं के संपर्क में आएं। यहां तक कि पार्टी हित में बढ़ चढ़ कर काम करने वाले लोग भी उन्हें बर्दाश्त नहीं है। वह केवल खुद ही सभी तरफ से प्रधान बने रहना चाहते हैं।

लगाता उसे पार्टी में नीचा दिखाया जा रहा

उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे नेता को नेतृत्व नहीं देना चाहिए,जो वर्करों को साथ लेकर न चल पाएं। उन्होंने कहा कि प्रधान द्वारा लगाता उसे पार्टी में नीचा दिखाया जा रहा है। छोटी छोटी बातों के लिए जलील किया जा रहा है। जिससे हताश होकर वह पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने कांग्रेस को खड़ा करने के लिए मेहनत की है।

भाजपा में काम करने वालों की कदर

काका बराड़ लक्खेवाली ने बोले कि राजा वड़िंग तो बिना कुछ किए ही प्रधान बन कर बैठ गया है। उन्होंने बताया कि वह सप्ताह तक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। भाजपा में काम करने वालों की कदर है। इसलिए वह नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने जा रहा है।