News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

National Herald Case : सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ खत्म, 3 घंटे बाद दफ्तर से बाहर निकलीं


  1.  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में बुधवार को ईडी दफ्तर में पूछताछ की गई। सोनिया गांधी सुबह सवा 11 बजे के आसपास ईडी दफ्तर पहुंचीं। उनके साथ बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

इससे पहले मंगलवार को उनसे दूसरे राउंड की पूछताछ हुई थी। करीब छह घंटे की पूछताछ में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष से 50 सवाल पूछे। ईडी के कुछ सवालों के जवाब में ‘नहीं मालूम’ का उत्तर दिया। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घोटाले से जुड़े इन अहम सवालों से सोनिया गांधी ने बचने की कोशिश की।

ईडी ने 21 जुलाई को सोनिया गांधी से पहली बार पूछताछ की थी। उस दिन उनसे 28 सवाल पूछे गए थे। आरोप है कि नेशनल हेराल्ड को 90 करोड़ का लोन एक साजिश के तहत दिया गया था, ताकि उसकी सारी संपत्तियों को यंग इंडिया प्रा.लि. के हवाले किया जा सके। यंग इंडिया में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की है।

  • ईडी दफ्तर से निकलीं सोनिया गांधी

    सोनिया गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकल चुकी है। ईडी अधिकारियों ने उनसे तीसरे राउंड की पूछताछ की।

  • 01:48 PM, 27 Jul 2022

    राहुल गांधी का हमला

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बखूबी आता है।

  • 01:30 PM, 27 Jul 2022

    कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन जारी

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। दिल्ली पुलिस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है। ये प्रदर्शन ईडी की पूछताछ के विरोध में हो रहा है।

  • 01:06 PM, 27 Jul 2022

    हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के कई सांसदों को हिरासत में लिया है। कांग्रेस सांसद विजय चौक से राष्ट्रपति भवन जा रहे थे।

  • 12:59 PM, 27 Jul 2022

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

    दिल्ली में AICC कार्यालय के बाहर सोनिया गांधी से ED की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विजय चौक पर भी कांग्रेस सांसद धरने पर बैठे हुए हैं।

  • 12:50 PM, 27 Jul 2022

    दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- सांसदों को महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने पर किया जाता है निलंबित

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब सांसद संसद में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते हैं, तो उन्हें निलंबित कर दिया जाता है। विरोध के दौरान, हमारे सदस्यों को हिरासत में लिया जाता है और पुलिस लाइन ले जाया जाता है। अगर सांसद पुलिस लाइन से संबंध रखते हैं तो यहां नई संसद क्यों बन रही है?

  • 12:39 PM, 27 Jul 2022

    कांग्रेस सांसदों ने विजय चौक पर दिया धरना

    सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। इससे पहले, उन्होंने संसद से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला था।

  • 12:33 PM, 27 Jul 2022

    कांग्रेस सांसदों ने संसद से विजय चौक तक निकाला विरोध मार्च

    कांग्रेस सांसदों ने संसद से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला। उन्होंने सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध किया। आज पूछताछ के तीसरे दिन सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं।

  • 12:24 PM, 27 Jul 2022

    जांच एजेंसी का दुरुपयोग- कांग्रेस

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष की आवाज बंद करने का काम ठीक नहीं है। इसके लिए हम लड़ेंगे। हम अपनी ये भी बात रखने की कोशिश करेंगे की जो ED और CBI का दुरुपयोग हो रहा है उसके बारे में भी हम बताएंगे।

  • 12:10 PM, 27 Jul 2022

    नियम के अनुसार चले कांग्रेस- नड्डा

    जेपी नड्डा ने कहा, ये परिवार अपने आपको देश और कानून से ऊपर समझता है इसलिए इनसे कोई जवाब मांगे तो इन्हें ये पसंद नहीं है और सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए और ईडी के अधिकार क्षेत्र को बरकरार रखा है। कानून अपना काम कर रहा है। कांग्रेस को नियम के अनुसार चलना चाहिए।

  • 12:03 PM, 27 Jul 2022

    परिवार को बचाने की कोशिश- BJP

    जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जो विषय उठा रहे हैं वह न ही देश के लिए है और न ही पार्टी के लिए बल्कि ये परिवार को बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है उस घोटाले के बारे में एजेंसी को जबाव देना ये उनकी आवश्यकता है यही उन्हें करना चाहिए।

  • 11:38 AM, 27 Jul 2022

    भाजपा का निशाना

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का विरोध सत्याग्रह नहीं, बल्कि सच्चाई छिपाने की कोशिश है। वे एक परिवार की रक्षा के लिए विरोध कर रहे हैं, देश की नहीं। गांधी परिवार को जांच एजेंसियों को जवाब देना था, लेकिन उन्हें लगता है कि वे कानून से ऊपर हैं।

  • 11:32 AM, 27 Jul 2022

    घोटाले परिवार और पार्टी ने किए- अनुराग ठाकुर

    अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में एक बाद एक हत्याएं, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। वे वहा लोगों के भलाई के काम देखने के बजाय कानून व्यवस्था को बनाने का बजाय दिल्ली में आकर डेरा जमाए हैं। ये कांग्रेस का डर साफ दिखाता है कि घोटाले परिवार और पार्टी ने किए हैं।

  • 11:30 AM, 27 Jul 2022

    भ्रष्टाचार नहीं किया तो डर क्यों- अनुराग ठाकुर

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, अगर उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है तो डर क्यों? कांग्रेस शासित राज्यों से बलात्कार, हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन उनके मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

  • 11:05 AM, 27 Jul 2022

    ईडी दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी

    सोनिया गांधी ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी से ईडी अधिकारी तीसरे राउंड की पूछताछ करेंगे। सोनिया के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।

  • 11:02 AM, 27 Jul 2022

    कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा समन किए जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।

  • 10:57 AM, 27 Jul 2022

    सोनिया गांधी को बुलाने की जरूरत क्या थी- गुलाम नबी आजाद

    कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े सारे पेपर ईडी के पास हैं, जिसकी वे सालों से जांच कर रहे हैं। राहुल गांधी से पूछताछ की गई उसी मामले में सोनिया गांधी जो कि बीमार है उन्हें बुलाने की क्या ज़रूरत थी।

  • 10:48 AM, 27 Jul 2022

    महंगाई से आम आदमी परेशान- कांग्रेस

    अशोक गहलोत ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी दर से आम आदमी चिंतित है। वे इन मुद्दों पर संसद में चर्चा नहीं होने देते। सबसे पहले उन्होंने चार सांसदों को निलंबित किया। फिर कल 19 और सांसदों को निलंबित किया गया।

  • 10:38 AM, 27 Jul 2022

    देश में ईडी का आतंक- कांग्रेस

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, पहले राहुल गांधी को बुलाया गया… 5 दिन तक लगातार पूछताछ की गई अब सोनिया गांधी को बुलाया गया। देश के अंदर जो ED का आतंक है इसका फैसला जल्द होना चाहिए। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में जल्द फैसला करे।

  • 10:23 AM, 27 Jul 2022

    ज्यादातर सवालों का ‘नहीं मालूम’ का उत्तर दिया

    सोनिया गांधी से मंगलवार को भी पूछताछ हुई थी। सोनिया गांधी ने ईडी के कुछ सवालों के जवाब में ‘नहीं मालूम’ का उत्तर दिया।

  • 10:01 AM, 27 Jul 2022

    कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

    ईडी द्वारा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

  • 09:53 AM, 27 Jul 2022

    सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंची थीं सोनिया गांधी

    रायबरेली से सांसद 75 वर्षीय सोनिया गांधी सुबह 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंच गई थीं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। राहुल तो तुरंत वापस चले गए, लेकिन प्रियंका ईडी दफ्तर में ही रहीं।

  • 09:42 AM, 27 Jul 2022

    मल्लिकार्जुन खड़गे का निशाना

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ED बार-बार धमकी दे रही है, कांग्रेस को बदनाम और परेशान करने की कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी परेशान किया जा रहा है। उन्हें लगता है ऐसा करने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा, लेकिन हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।

  • 09:36 AM, 27 Jul 2022

    दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात

    सोनिया गांधी आज फिर ईडी दफ्तर में पेश होंगी। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।