Latest News खेल

ND vs NZ 3rd ODI: भारत को लगा पांचवां झटका, सूर्यकुमार 14 रन बनाकर आउट


नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 3rd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर में खेला जा रहा है। यह मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में दोपहर 1:30 बजे से शुरू हुआ है।

भारतीय टीम (Indian Team) सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पर है। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने पर रहेगी। ऐसा करने के साथ ही भारत आईसीसी वनडे टीम रैकिंग में नंबर-1 बन जाएगा।

IND vs NZ ODI: इंदौर में भारतीय टीम का रिकॉर्ड रहा है बेमिसाल

बता दें कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया (Team India) का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर सभी वनडे मैचों में जीत हासिल की है। अब तक कुल 5 वनडे मैचों में भारत को सिर्फ जीत मिली है। इस मैदान पर इंग्लैंड को दो बार जबकि वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को एक-एक बार शिकस्त दी है।

रजत पाटीदार को नहीं  मिला डेब्यू का मौका

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बल्ले से अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम की कमान भी सौंपी गई है। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा था कि तीसरे वनडे मैच में हार्दिक को आराम दिया जा सकत था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रजत पाटीदार को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

रजत पाटीदार को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है। पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट के साथ आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में हार्दिक की जगह उन्हें प्लेइंग-XI में मौका मिलने की संभावनाएं ज्यादा है।

IND vs NZ 3rd ODI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल

न्यूज़ीलैंड : डेवन कॉन्वे, फ़िन ऐलेन, हेनरी निकल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, जेकब डफ़ी, लॉकी फ़र्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर

  • 04:21 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score : भारत को लगा पांचवां झटका

    सूर्यकुमार तेजी से रन बनाने के चक्कर में कैट आउट हो गए। फुलर लेंथ की गेंद पर हवाई फ्लिक लगाने का प्रयास लेकिन ऐसा लगा कि थोड़ी देर से आई गेंद और लांग ऑन की दिशा में आसान सा कैच, भारत के लिए लगातार विकेट का पतन हो रहा है। वॉशिंगटन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। भारत का स्कोर- 39 ओवर 294/5

  • 04:08 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score : भारत को लगा चौथा झटका

    विराट कोहली के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है। डफी की फुलर लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने का प्रयास लेकिन हाथ में बल्ला मुड़ा और गेंद को ऊंचाई नहीं मिली, मिड ऑफ़ के फ़ील्डर ने ऊपर की तरफ़ कूद कर कैच पकड़ा। भारत का स्कोर- 36 ओवर 291/4