Latest News नयी दिल्ली स्वास्थ्य

NEET-PG Exam Result: रिकार्ड 10 दिनों में घोषित किया गया नीट-पीजी 2022 का रिजल्ट,


नई दिल्ली, एएनआई। नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) का है रिजल्‍ट बुधवार को घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीट-पीजी 2022 का रिजल्‍ट रिकॉर्ड 10 दिनों में घोषणा करने के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की सराहना की। मंडाविया ने ट्वीट किया कि नीट-पीजी का परिणाम घोषित हो गया है। मैं उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं, जिन्होंने नीट-पीजी के लिए क्वालिफाई किया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – nbe.edu.in पर जारी किया गया है।

परीक्षा में 1 लाख 82 हजार 318 छात्र हुए थे शामिल

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद नीट-पीजी 2022 (NEET-PG 2022) परीक्षा 21 मई को देश के 267 शहरों के 849 केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा में कुल 2 लाख 06 हजार 301 उम्मीदवार उपस्थित होने वाले थे, लेकिन 1 लाख 82 हजार 318 उम्मीदवार ही उपस्थित हुए। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। सभी प्रश्न अंग्रेजी में थे।