Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

NEET Result 2023 1145 lakh स्टूडेंट्स ने क्लीयर किया नीट यूजी एग्जाम सबसे ज्यादा सफल उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से


 NEET Result 2023 Live: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी रिजल्ट 2023 की घोषणा मंगलवार, 13 जून 2023 को की गई। इसके साथ ही एजेंसी ने परिणाम देखने के लिए 3 लिंक आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in पर एक्टिव किया है, जिनके माध्यम से परिणाम देखा जा सकता है।

14 June 2023

12:23:59 PM

NEET UG Result 2023: 20,38,596 ने दी थी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा में 20,87,462 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं, परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों की संख्या 20,38,596 है। इसके अलावा, 11,45,976 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

12:06:02 PM

NEET UG Result 2023: 11,45,976 स्टूडेंट्स ने क्लीयर किया नीट यूजी

नीट यूजी में कुल 11,45,976 छात्रों ने नीट यूजी 2023 पास किया, जिनमें से 10,14,372 उम्मीदवार सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के हैं। ओबीसी उम्मीदवारों में, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 88,592 थी।

11:42:49 AM

NEET UG Result 2023: सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स ने इंग्लिश में दिया एग्जाम

इस साल, अधिकांश छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी में पेपर दिया है।

11:05:24 AM

NEET UG 2023 Result LIVE: क्षेत्रीय भाषा के लिए 138368 ने कराया था रजिस्ट्रेशन

क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा देने के लिए कुल 138368 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमे भी सबसे अधिक पंजीकरण गुजराती (53027) और उसके बाद बंगाली (43890) और तमिल (30536) भाषा के लिए कराया गया था।

10:35:48 AM

NEET UG Result 2023 Live: प्रांजल अग्रवाल बनीं गर्ल टॉपर

10:30:52 AM

NEET UG Result 2023: यूपी के स्टूडेंट्स ने किया बेहतर प्रदर्शन

नीट यूजी परीक्षा में यूपी के छात्र-छत्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सफल हुए उम्मीदवारों की संख्या उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा है। इसके बाद दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर पर राजस्थान रहे हैं।

10:21:09 AM

NEET UG Result 2023: टॉप 50 में 10 छात्राओं ने हासिल की रैंक

वहीं, टॉप 50 की सूची में कुल 10 महिला उम्मीदवारों ने स्थान हासिल किया है। पंजाब की प्रांजल अग्रवाल (AIR 4) 715 के स्कोर के साथ गर्ल टॉपर बनीं हैं।

10:16:37 AM

NEET UG Female Topper List 2023: ये हैं फीमेल्स टॉपर

1.प्रांजल अग्रवाल
2. आशिका अग्रवाल
3.आर्य आर.एस
4.मीमांशा मौन
5. सुमेघा सिन्हा
6.कानी यासाश्री
7.बरीरा अली
8.रिद्धि वजरिंगकर
9. कवलकुंतला प्रणति रेड्डी
10. जागृति बोडेड्डुला

9:28:57 AM

NEET UG Result: ये हैं टॉप 20 रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की सूची

रैंक 1: प्रबंजन जे, बोरा वरुण चक्रवर्ती (720 अंक)
रैंक 3: कौस्तव BAURI (716)
रैंक 4: प्रांजल अग्रवाल (715)
रैंक 5: ध्रुव आडवाणी (715)
रैंक 6: सूर्य सिद्धार्थ एन (715)
रैंक 7: श्रीनिकेत रवि (715)
रैंक 8: स्वयं शक्ति त्रिपाठी (715)
रैंक 9: वरुण एस (715)
रैंक 10: पार्थ खंडेलवाल (715)
रैंक 11: आशिका अग्रवाल (715)
रैंक 12: सायन प्रधान (715)
रैंक 13: हर्षित बंसल (715)
रैंक 14: शशांक कुमार (715)
रैंक 15: कंचन GEYANTH रघु राम रेड्डी (715)
रैंक 16: शुभम बंसल (715)
रैंक 17: भास्कर कुमार (715)
रैंक 18: देव भाटिया (715)
रैंक 19: अर्नब पति (715)
रैंक 20: शशांक सिन्हा (715)

8:54:13 AM

NEET UG Result 2023: पंजाब की प्रांजल ने गर्ल्स कैटेगिरी में किया टॉप

पंजाब की प्रांजल अग्रवाल ने NEET UG 2023 के नतीजों में 99.99 पर्सेंटाइल और AIR 4 हासिल करके फीमेल्स कैटेगिरी में टॉप किया है।

7:56:33 AM

NEET UG 2023 Result Live: AIR 1 प्रबंजन को 12वीं में भी मिले थे 93.2 फीसदी अंक

नीट यूजी 2023 में 720 अंक यानी 99.9999019 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले प्रबंजन जनरल कटेगरी से परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। प्रंबजन ने 12वीं की परीक्षा में भी 500 में से 463 अंक (93.2 फीसदी) अंक प्राप्त किए थे।

5:37:52 PM

NEET UG Result 2023: मणिपुर में बाद में हुई थी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन मणिपुर में हिंसा के चलते 07 मई, 2023 को नहीं हुआ था। यह 6 जून को हुई थी।

5:30:13 PM

NEET UG RESULT 2023: नीट यूजी रिजल्ट चेक करने के लिए चाहिए ये डिटेल्स

पासवर्ड
सिक्योरिटी पिन
डेट ऑफ बर्थ
रोल नंबर

5:25:16 PM

NEET UG Result 2023: टॉपर्स सूची भी होगी जारी

नीट यूजी रिजल्ट के साथ NTA टॉपर्स के नाम और श्रेणीवार कटऑफ अंक और पर्सेंटाइल रैंक भी जारी करेगा।

4:58:46 PM

NEET UG Result 2023: फाइनल आंसर-की भी हो सकती है रिलीज

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी की फाइनल आंसर-की भी रिजल्ट के साथ हो सकती है रिलीज।

4:32:58 PM

NEET UG Result 2023: ये हैं देश के टॉप मेडिकल कॉलेज

रैंक 1: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली
रैंक 2: पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
रैंक 3: क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर

4:09:43 PM

NEET UG Result 2023: पोर्टल पर बनाएं रखें नजर

नीट यूजी रिजल्ट की जांच करने के लिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

3:49:45 PM

NEET UG Result 2023: ये हैं पिछले साल के टॉपर

तनिष्का ने पिछले साल नीट यूजी परीक्षा में पहली रैंक हासिल की थी। वत्स आशीष बत्रा, Hrishikesh नागभूषण गांगुली और रुचा Pawashe को पिछले साल NEET UG रिजल्ट में रैंक 2, रैंक 3 और रैंक 4 हासिल हुई थी।

3:09:06 PM

NEET UG Result 2023: इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला

नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस सहित अन्य प्रोगामों में दाखिला दिया जाएगा।

2:38:29 PM

NEET UG Result 2023: आज होगी घोषणा

नीट यूजी परीक्षा परिणाम आज रात 10 बजे के बाद जारी हो सकता है। यह संभावना मीडिया रिपोर्ट में जताई जा रही है। हालांकि  आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

2:10:58 PM

NEET UG RESULT 2023 LIVE: ये है नतीजे देखने का आसान तरीका

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in 2023 वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद, कैंडिडेट्स सेक्शन के तहत, NEET UG 2023 परिणाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब अगली विंडो पर, NEET UG आवेदन संख्या और जन्म तिथि एंटर करें। इसके बाद नीट परिणाम 2023 यूजी परिणाम आपके सामने प्रदर्शिित हो जाएगा। आप उसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।

1:12:50 PM

NEET UG Result 2023: सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स पूछ रहेंं सवाल

नीट यूजी रिजल्ट की डेट जानने के लिए स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं।

@DG_NTA Please give a confirmation results of neet 2023

— janakiram (@janakir21865555) June 13, 2023

12:38:46 PM

NEET UG Result 2023: 20 लाख लोगों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

नीट यूजी परीक्षा के लिए कुल 20,87,449 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

12:15:40 PM

NEET UG Final Answer key 2023:

12:11:31 PM

NEET UG Result 2023: आधिकारिक घोषणा का है इंतजार

NTA ने अभी तक NEET परिणाम 2023 की तारीख और समय पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नीट यूजी परिणाम 2023 आज, 13 जून को घोषित होने की उम्मीद है।

12:07:32 PM

7 मई और 6 जून को हुई थी परीक्षा

इस साल एनटीए ने दो बार नीट यूजी 2023 का आयोजन किया था। पहला एग्जाम 7 मई को आयोजित किया गया था। वहीं, दूसरी बार 6 जून, 2023 को मणिपुर के मेडिकल उम्मीदवारों के लिए परीक्षा हुई थी।