Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Nobel Prize: रसायन विज्ञान के क्षेत्र में बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया गया नोबल पुरस्कार


  • 2021 Nobel Prize in Chemistry: बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2021 नोबल पुरस्कार देने का बुधवार को एलान किया गया.

 रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए इस साल का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को देने का बुधवार को एलान किया गया. अणुओं के निर्माण के वास्ते उपकरण बनाने के लिए इन दोनों वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान का यह नोबेल पुरस्कार दिया गया है.

इससे पहले, मंगलवार को इस साल का भौतिकी के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसिक को दिया गया है. द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस की तरफ से यह पुरस्कार जलवायु और जटिल भौतिक प्रणालियों में खोजों के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है.

जलवायु परिवर्तन की समझ को बढ़ाने समेत जटिल प्रणालियों पर काम करने के लिए जापान, जर्मनी और इटली के तीन वैज्ञानिकों को इस वर्ष भौतकी के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया. जापान के रहने वाले स्यूकूरो मनाबे (90) और जर्मनी के क्लॉस हैसलमैन (89) को ‘पृथ्वी की जलवायु की भौतिक ‘मॉडलिंग’, ग्लोबल वॉर्मिंग के पूर्वानुमान की परिवर्तनशीलता और प्रामाणिकता के मापन’ क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए चुना गया है.