News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड छत्तीसगढ़ जमशेदपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

Odisha : बालेश्वर में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म अबतक 238 लोगों की मौत; पीएम मोदी जाएंगे दुर्घटनास्थल –


 ओडिशा के बालेश्वर जिले में दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, बाहानगा स्टेशन के निकट शुक्रवार शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 238 लोगों की मौत हो गई, जबकि 600 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

12 : 40 : 59 PM

Odisha Train Accident: धर्मेंद्र प्रधान बोले- तकनीकी वजहों से हुआ हादसा

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ तकनीकी वजहों से यह हादसा हुआ है। रेल विभाग ने इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई है। रेल मंत्री यहां घटनास्थल पर सुबह से मौजूद हैं। वे इस विषय को खुद देख रहे हैं।

12 : 38 : 35 PM

पीएम मोदी घटनास्थल का निरीक्षण और घायलों से मुलाकात करेंगे : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बालेश्वर में हुआ ट्रेन हादसा बेहद दुखद है। स्थानीय लोग, प्रशासन, NDRF और सेना सभी मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं। पीएम मोदी यहां आएंगे और घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। वे अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात भी करेंगे।

12 : 35 : 50 PM

Odisha Train Accident: दुर्घटनास्थल पर पहुंचे केद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी बालेश्वर में ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

12 : 34 : 08 PM

Odisha Train Accident: ‘दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया’, बेटे को गंवाने के बाद मां का छलका दर्

बालेश्वर ट्रेन हादसे में पश्चिम बंगाल के बालीघाट पुरवापारा ग्राम पंचायत क्षेत्र के धनगरा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की मां ने कहा, “मेरे बेटे की कल बालासोर रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह चेन्नई जाने के लिए घर से निकला था। उसकी उम्र 26 साल थी, उसके दो बच्चे थे, उनके सिर से पिता का साया उठ गया।”

12 : 27 : 42 PM

Odisha Train Accident: तमिलनाडु सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये देने का किया एलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।  उन्होंने यह भी कहा कि बचाव और राहत कार्य करने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

12 : 24 : 11 PM

Odisha Train Accident: ओडिशा के सीएम से भूपेश बघेल ने फोन पर की बात

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से फोन पर बात की और ट्रेन हादसे पर चर्चा की। उन्होंने हादसे के शिकार लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बचाव और उपचार के लिए हर तरह की सहायता देने की पेशकश की। मुख्यमंत्री पटनायक ने इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। ओडिशा सीएमओ की तरफ से यह जानकारी दी है।

12 : 01 : 19 PM

पीएम मोदी ने की बालेश्वर ट्रेन हादसे की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालेश्वर ट्रेन दुर्घटना के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

11 : 46 : 47 AM

Odisha Train Accident: यात्रियों को लेकर हावड़ा पहुंची एक ट्रेन

बालेश्वर रेल हादसे के बाद ट्रेन में मौजूद कुछ लोगों को लेकर एक ट्रेन हावड़ा स्टेशन पहुंची।

1 : 37 : 25 AM

Odisha Train Accident में 238 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर रेलवे प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। अब हम रेस्टोरेशन का काम शुरू कर रहे हैं। इस रूट पर कवच उपलब्ध नहीं था। उनका कहना है कि हादसे में 238 लोगों की मौत हुई है और 600 से ज्यादा घायल हुए हैं।

11 : 32 : 47 AM

Odisha Train Tragedy पर पूर्व रेल मंत्री बोले- यह राजनीति का समय नहीं है

पूर्व रेल मंत्री और भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी ने बालेश्वर ट्रेन हादसे पर कहा कि यह एक बड़ी त्रासदी है। मुझे लगता है कि प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने की होनी चाहिए … यह राजनीति का समय नहीं है। शवों पर कोई भी राजनीति नहीं कर सकता है।”

11 : 29 : 32 AM

Odisha Train Accident: 100 से अधिक लोगों ने अनुग्रह राशि पर किया दावा

अमिताभ शर्मा, कार्यकारी निदेशक, सूचना प्रकाशन रेलवे बोर्ड ने कहा कि अब तक 100 से अधिक लोगों ने अनुग्रह राशि का दावा किया है। इसके लिए काउंटर तीन स्थानों- बालासोर, सोरो और बाहानागा बाजार में स्थापित किए गए हैं। अब तक 48 ट्रेनें रद्द, 39 को डायवर्ट और 10 को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।

11 : 22 : 45 AM

Odisha Train Accident: हावड़ा कैंप पर चिकित्सा कैंप की स्थापना

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन पर बालेश्वर ट्रेन हादसे के बाद एम्बुलेंस और चिकित्सा कैंप की स्थापना की गई है।

11 : 21 : 01 AM

मैंने रक्तदान किया है, मेरी प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित अपने घर जाएंगे: स्थानीय

बालेश्वर के एक स्थानीय निवासी विभूति शरण ने कहा, “मैंने रक्तदान किया है। मेरे दोस्तों ने भी रक्तदान किया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि हर कोई सुरक्षित अपने घर जाए।”

11 : 18 : 44 AM

Odisha Train Accident को लेकर विराट कोहली का ट्वीट, कहा- हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ

ओडिशा के बालेश्वर में हुए ट्रेन हादसे पर क्रिकेटर विराट कोहली ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा- ओडिशा में हुए दुखद ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ।

11 : 11 : 18 AM

रूसी राजदूत ने Odisha Train Accident पर व्यक्त किया शोक

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। हादसे में 238 लोगों की मौत हो गई, जबकि 900 लोग घायल हो गए हैं।

11 : 08 : 37 AM

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बालेश्वर मेडिकल कालेज पहुंचे

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बालेश्वर मेडिकल कालेज और अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से हालचाल पूछा और चिकित्सकों को उचित इलाज करन के निर्देश दिए। हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत हुई है।

11 : 03 : 29 AM

Odisha Train Accident पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त किया शोक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा में बालेश्वर ट्रेन हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

11 : 00 : 25 AM

Odisha Train Accident: बालेश्वर जिला अस्पताल पहुंच सकती हैं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बालेश्वर जिला अस्पताल पहुंचने की संभावना है। वे यहां घायलों से मुलाकात कर सकती हैं।

10 : 59 : 00 AM

Odisha Train Tragedy: सीएम नवीन पटनायक ने मदद करने के लिए स्थानीय लोगों को दिया धन्यवाद

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि ट्रेन हादसा बेहद दुखद है। मैं स्थानीय लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने रातभर लोगों को बचाया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

10 : 56 : 39 AM

Odisha Train Accident: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर व्यक्त किया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ओडिशा के बालेश्वर जिले में कल बेंगलुरु-हावड़ा एक्प्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई, इसमें कई लोगों की मौत हुई है । जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके लिए मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।

10 : 47 : 48 AM

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के मंत्री बोले- हमारी प्राथमिकता घायलों का इलाज है

ओडिशा के मंत्री अतानु सब्यसाची नायक ने कहा कि हमारी प्राथमिकता इलाज है। डॉक्टर तैयार हैं। सीएम ने हमें अस्पतालों में सब कुछ तैयार रखने का निर्देश दिया है। देखें, कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज के बाहर का वीडियो…

10 : 44 : 57 AM

Odisha Train Accident: पटना जंक्शन पर प्रदर्शित किया गया हेल्पलाइन नंबर

ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए ट्रेन हादसे के बाद बिहार में पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किया गया है। हादसे में अबतक 238 लोगों की मौत हुई है।

10 : 40 : 25 AM

Odisha Train Accident: लोगों ने घायलों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बड़ी संख्या में कर रहे रक्तदान

ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए ट्रेन हादसे में घायलों की मदद के लिए लोग जिला अस्पताल में रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। रक्तदान करने आए एक व्यक्ति ने कहा, “लोगों की स्थिति बहुत नाजुक है, कई लोग ऐसे हैं, जिनके पैर-हाथ नहीं है। मैंने रक्तदान कर दिया, जिससे किसी की जान बच सके और वे अपने घर जा सके।”

10 : 32 : 47 AM

Odisha Train Accident पर ताइवान की राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदना

ओडिशा ट्रेन हादसे पर ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसे में अब तक 38 लोगों की मौत हुई है।

10 : 30 : 46 AM

Odisha Train Accident: कर्नाटक में लोगों की सहायता के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए ट्रेन हादसे के बाद लोगों की सहायता के लिए कर्नाटक के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। ट्रेन हादसे में अब तक 238 लोगों की जानें गई हैं।

10 : 27 : 38 AM

Odisha Train Tragedy: कनाडा के पीएम ने बालेश्वर ट्रेन हादसे पर व्यक्त किया शोक

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बालेश्वर ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “ओडिशा, भारत में ट्रेन दुर्घटना की तस्वीरें और खबरें मेरा दिल तोड़ दिए हैं… इस मुश्किल घड़ी में कनाडा के लोग भारत के लोगों के साथ खड़े हैं।”

10 : 18 : 44 AM

Odisha Train Tragedy: भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा

भारतीय सेना को घायल नागरिकों की निकासी और उपचार में सहायता के लिए तैनात किया गया है। एंबुलेंस और सहायता सेवाओं के साथ सेना की चिकित्सा और इंजीनियरिंग टीमों को पूर्वी कमान से तैनात किया गया है। टीमों को कई ठिकानों से भेजा गया है ताकि जल्द से जल्द घटना स्थल पर पहुंचा जा सके।

10 : 17 : 36 AM

Odisha Train Accident को लेकर हाई लेवल जांच कमेटी का किया गया गठन: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना है…यह हादसा मानवीय गलती से हुआ है या तकनीकी कारण से हुआ है, इसके लिए हाई लेवल जांच कमेटी का गठन किया गया है।

10 : 13 : 58 AM

Odisha Train Tragedy से कितना हुआ नुकसान, देखें वीडियो

ओडिशा में बालेश्वर ट्रेन हादसे से कितना नुकसान हुआ है, इसे लेकर एएनआई ने घटनास्थल का वीडियो जारी किया है। देखें वीडियो…

10 : 04 : 45 AM

Odisha Train Accident में अब तक 238 लोगों की मौत

ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 900 यात्री घायल हैं। मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने यह जानकारी दी।

10 : 03 : 12 AM

ओडिशा ट्रेन हादसा दुर्भाग्यपूर्ण: जगन मोहन रेड्डी

आंध्र प्रदेश सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि ओडिशा का ट्रेन हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। हम रेलवे अधिकारियों से बात कर आंध्र प्रदेश के पीड़ितों का विवरण ले रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं भगवान से उन्हें मानसिक शांति देने की प्रार्थना करता हूं।

9 : 59 : 52 AM

Odisha Train Tragedy: घायलों से मिलने बालेश्वर जिला अस्पताल पहुंचे सीएम पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बालासोर जिला अस्पताल पहुंचे हैं। यहां वे घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे। इससे पहले, उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था।

9 : 54 : 10 AM

Odisha Train Tragedy एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई: अजित पवार

NCP नेता अजीत पवार ने ओडिशा रेल हादसे पर कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। रेलवे  को इसकी जांच कर जो दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। रेलवे को यात्रियों की जान को अहमियत देनी चाहिए। पहले रेल मंत्री ऐसे रेल हादसों पर इस्तीफा दे देते थे, लेकिन अब कोई बोलने को तैयार नहीं है।

9 : 43 : 34 AM

ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना दिल दहला देने वाली है: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में शक्ति मिले।”

9 : 35 : 12 AM

Odisha Train Tragedy: एमके स्टालिन ने स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में स्थिति का लिया जायजा

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने चेन्नई में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में स्थिति का जायजा लिया। देखें वीडियो…

9 : 32 : 35 AM

Odisha Train Accident: बालेश्वर जा रहे तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, शिव शंकर और अंबिल महेश चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। वे ओडिशा के बालेश्वर जा रहे हैं, जहां तीन ट्रेनों की टक्कर में 238 लोगों की मौत हो गई। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के सीएम ने ओडिशा के सीएम से बात की है। मौके पर पहुंचकर आपको अपडेट करूंगा। तमिलनाडु में ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित तमिल लोगों के लिए अस्पताल की सुविधा भी तैयार है।

9 : 25 : 52 AM

Odisha Train Accident: राहत और बचाव कार्य में जुटीं NDRF, ODRAF और दमकल विभाग की टीमें

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि NDRF की सात, ODRAF की पांच और दमकल विभाग की 24 टीमें स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

9 : 22 : 55 AM

Odisha Train Tragedy: ट्रेन हादसे के बाद आठ ट्रेनें रद्द, सात के मार्ग बदले गए

खड़गपुर मंडल के बाहनगा के पास हुए ट्रेन हादसे के बाद आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि सात ट्रेन के मार्ग बदले गए। वहीं, दो ट्रेन की सेवा आंशिक रद्द कर दिए जाने की जानकारी यहां पूर्वतट रेलवे की तरफ शनिवार को दी गई है।

तीन जून 2023 को रद्द होने वाली ट्रेनें

  • 18044 भद्रक से हावड़ा एक्सप्रेस
  • तिरुपति से 20890 तिरुपति-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 12551 बैंगलोर – कामाख्या एसी एसएफ एक्सप्रेस बैंगलोर से
  • 12864 बैंगलोर – हावड़ा एक्सप्रेस बैंगलोर से
  • 12253 बैंगलोर – भागलपुर अंगा एक्सप्रेस
  • 08411 बालेश्वर-भुवनेश्वर स्पेशल
  • 08415/08416 दोनों दिशाओं से जेनापुर-पुरी-जेनापुर
  • 08439 (पुरी से पुरी-पटना स्पेशल)

02.06.2023 को बैंगलोर से 12246 बैंगलोर – हावड़ा एक्सप्रेस नराज-अंगुल-संबलपुर शहर-झारसुगुडा के रास्ते चलेगी।

इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया

  • 02.06.2023 को बैंगलोर से 12503 बैंगलोर-अगरतला एक्सप्रेस विजयनगरम-टिटिलागढ़-झारसुगुडा के रास्ते चलेगी।
  • 02.06.2023 को बैंगलोर से 12864 बैंगलोर – हावड़ा एक्सप्रेस नराज-अंगुल-संबलपुर शहर-झारसुगुडा के रास्ते चलेगी।
  • दिनांक 02.06.2023 को वास्कोडा गामा से 18048 वास्कोडा गामा-शालीमार कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा होते हुए चलेगी।
  • 02.06.2023 को सिलघाट टाउन से 15630 सिलघाट टाउन-तांबरम नगांव एक्सप्रेस झारसुगुड़ा-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक के रास्ते चलेगी।
  • 07029 अगरतला-सिकंदराबाद स्पेशल दिनांक 02.06.2023 को अगरतला से झारसुगुड़ा-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक के रास्ते चलेगी।
  • 02.06.2023 को तिरुचिरापल्ली से 12664 तिरुचिरापल्ली-एचडब्ल्यूएच हावड़ा एक्सप्रेस विजयनगरम-टिटिलागढ़-झारसुगुडा के रास्ते चलेगी।

आंशिक रद्दीकरण

दिनांक 02.06.2023 को सिकंदराबाद से 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा एक्सप्रेस कटक तक चलेगी और कटक से हावड़ा तक रद्द रहेगी।

ट्रेन का नवीनीकरण

03.06.2023 को हैदराबाद से चलने वाली 18046 हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस को 3 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

9 : 18 : 05 AM

Odisha Train Tragedy: ट्रेन हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 238

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुताबिक, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 238 लोगों की मौत हुई है। लगभग 650 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

9 : 05 : 29 AM

Odisha Train Tragedy: बालेश्वर में किन ट्रेनों के बीच हुई टक्कर?

ओडिशा के बालेश्वर में यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर हुई। यह टक्कर शुक्रवार की शाम हुई।

8 : 42 : 18 AM

Odisha train tragedy: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक घटनास्थल पर पहुंचे

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बालासोर में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, जहां तीन ट्रेनों की टक्कर में 233 लोगों की मौत हो गई और लगभग 900 लोग घायल हो गए। वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

8 : 39 : 48 AM

Balasore Train Accident: परिजनों को सौंपा जा रहा शव

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा कि शिनाख्त किए गए शवों को या तो उनके परिजनों को सौंप दिया जा रहा है या पोस्टमॉर्टम के बाद उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अज्ञात लोगों के लिए वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

8 : 29 : 04 AM

Balasore Train Accident: रेल मंत्री दुर्घटनास्थल पर ले रहे स्थिति का जायजा

ओडिशा के बालेश्वर जिले में तीन ट्रेनों के बीच टक्कर होने से 233 लोगों की मौत हो गई और लगभग 900 लोग घायल हो गए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। तलाशी और बचाव अभियान जारी है। मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है।

8 : 26 : 30 AM

रेल मंत्री ने एनडीआरएफ अधिकारियों को दिया धन्यवाद

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर में खोज और बचाव अभियान में सक्रिय रूप से लगे एनडीआरएफ अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

8 : 14 : 10 AM

Odisha Train Accident: तमिलनाडु में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ओडिशा के बालेश्वर में हुए ट्रेन हादसे के बाद राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की, जिसमें 233 लोगों की जान चली गई और 900 घायल हो गए।

8 : 04 : 58 AM

रेल मंत्री बोले- यह बहुत बड़ी दुर्घटना है, मृतकों के परिवारों की हर संभव मदद करेगी सरकार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालेश्वर में कहा कि यह बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शुक्रवार रात से रेलवे की टीम, NDRF, OSDRF बचाव कार्य में जुटी है। जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था। जांच कमेटी का भी गठन किया गया है।

8 : 00 : 37 AM

Odisha Train Accident: रेल मंत्री ने दुर्घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार की सुबह ओडिशा के बालेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

7 : 59 : 05 AM

Balasore Train Accident: बचाव अभियान में जुटी हैं एनडीआरएफ की छह टीमें

एनडीआरएफ के सीनियर कमांडेंट जैकब किस्पोट्टा ने कहा कि हमारी छह टीमें कल रात से यहां काम कर रही हैं। हमारा डॉग स्क्वायड और मेडिकल टीम भी बचाव अभियान में लगी हुई है।

7 : 56 : 12 AM

तमिलनाडु में सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस के नेताओं की आज होने वाली बैठक स्थगित

डीएमके ने बताया कि सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस के नेताओं की आज शाम होने वाली जनसभा को किसी और तारीख के लिए टाल दिया गया है। तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी

7 : 54 : 45 AM

तमिनलाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की जन्म शताब्दी के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द

तमिलनाडु में DMK ने घोषणा की है कि पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की जन्म शताब्दी के लिए आज राज्य में निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। ओडिशा के बालेश्वर में ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के शोक में कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। केवल सीएम एमके स्टालिन कलैगनार प्रतिमा और कलैगनार स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, बाकी सभी सार्वजनिक बैठकें और कार्यक्रम रद्द हैं।

7 : 50 : 18 AM

Odisha Train Accident: दुर्घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालेश्वर में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। यहां कल तीन ट्रेनों की टक्कर हुई थी, जिसमें 233 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 900 लोग घायल हो गए थे।

7 : 48 : 33 AM

Odisha Train Accident: कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ दी और ओडिशा के बालासोर के लिए रवाना हो गए। उनके कुछ घंटों में घटनास्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।

7 : 43 : 36 AM

Odisha Train Accident: 200 मीटर दूर तक सुनाई दी आवाज

ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना पर मौके पर मौजूद एक स्थानीय ने बताया कि हम यहां से 200 मीटर दूर मार्केट में थे। दुर्घटना की आवाज आई तो हम यहां पहुंचे। लोगों को अंदर से निकाला।

7 : 40 : 11 AM

Odisha Train Accident: कलकत्ता से टीम को भेजा जा रहा बालेश्वर

ओडिशा के बालेश्वर में कर्नल एस.के दत्ता ने बताया कि कल रात से हमारी टीम बचाव कार्य में जुटी है। कलकत्ता से और भी टुकड़ी आ रही हैं।

7 : 34 : 20 AM

Balasore Train Accident: थोड़ी देर में बालेश्वर रवाना होंगे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक थोड़ी देर में भुवनेश्वर से बालेश्वर रवाना होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस -बंगलौर हावड़ा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पहले बाहनगा के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी थी। इसके बाद इसी लाइन से आ रही बंगलौर-हावड़ा एक्सप्रेस ने कोरोमंडल को धक्का दे दिया, जिससे 17 कोच पटरी से उतर गए।

7 : 31 : 43 AM

Odisha Train Accident: रक्तदान करने वालों की लगी लंबी कतार

Odisha Train Accident: रक्तदान करने वालों की लगी लंबी कतार

ओडिशा के बालेश्वर जिले में शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद रक्तदान करने के लिए लोगों की कतार लगी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 233 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 900 लोग घायल हैं।

7 : 24 : 32 AM

Odisha Train Accident: राहत और बचाव कार्य जारी

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि अब तक लगभग 900 यात्री घायल हुए हैं, जिनका बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर और कटक जिलों के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 233 शव बरामद किए जा चुके हैं। तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है। NDRF, ODRAF और फायर सर्विस अभी भी बोगी को काटने और जीवित या मृत लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे है।

7 : 19 : 55 AM

भाजपा ने स्थगित अपने आज के सभी कार्यक्रम: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे से बेहद दुखी हूं। भीषण ट्रेन हादसे को देखते हुए भाजपा ने आज देश भर में अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

7 : 01 : 42 AM

रेल मंत्रालय ने दिए ट्रेन हादसे की जांच के आदेश

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के बाद, रेल मंत्रालय इस हादसे की जांच के आदेश दिए। बता दें कि रेल मंत्री खुद आज घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

6 : 50 : 27 AM

ओडिशा ट्रेन हादसे पर नेपाल के पीएम ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर शोक व्यक्त किया है। इस बड़े रेल दुर्घटना में अब तक 233 लोगों की मौत हुई है और 900 से अधिक घायल हुए हैं।

6 : 20 : 03 AM

दुर्घटना में घायल लोगों के लिए एम्स में की गई व्यवस्था: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हादसे में घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट किया, इमरजेंसी, आईसीयू और ओटी बेड की व्यवस्था के साथ ही सभी डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ को हादसे में घायल लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया गया है।

6 : 07 : 38 AM

ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि बालेश्वर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि राहत बचाव कार्य अभी तक जारी।

/

5 : 40 : 47 AM

बालेश्वर से सामने आई सुबह की तस्वीर

ओडिशा के बालेश्वर जिले से दुर्घटनास्थल की सुबह की तस्वीर आई सामने। राहत बचाव कार्य अभी तक जारी। ट्रेन हादसे में 207 लोगों की मौत हो गई और 900 घायल हो गए।

#WATCH | Morning visuals from the spot where the horrific train accident took place in Odishas Balasore district, killing 207 people and injuring 900 pic.twitter.com/yhTAENTNzJ

— ANI (@ANI) June 3, 2023

5 : 24 : 15 AM

पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष ट्रेन हादसे के पीड़ितों का हाल जानने बालासोर के अस्पताल पहुंचे

पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार बालासोर के फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे, जहां ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों में से कुछ को भर्ती कराया गया है।

5 : 06 : 05 AM

बालासोर का दौरा कर सकती हैं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी

बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर TMC सांसद डोला सेन ने कहा कि, हम वास्तव में हैरान हैं। हमारी मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) कल यहां आ सकती हैं। उन्होंने खड़गपुर से हमारे अधिकारियों, डॉक्टर और ट्रॉमा एंबुलेंस को भेजा है।

— ANI (@ANI) June 2, 2023

4 : 42 : 25 AM

ओडिशा में एक दिवसीय शोक की घोषणा

बालेश्वर में भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा कि बालेश्वर में हुई दुखद रेल दुर्घटना के मद्देनजर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है और इसलिए पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

4 : 34 : 11 AM

Odisha Train Accident: दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी

 Odisha Train Accident: दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। भीषण ट्रेन दुर्घटना में अब तक 207 लोगों की मौत हो गई और 900 घायल हो गए।

#WATCH | Latest visuals from the spot where the horrific train accident took place in Odishas Balasore district, killing 207 people and injuring 900

Rescue operations underway pic.twitter.com/wzNzqUc4gp

— ANI (@ANI) June 2, 2023

4 : 29 : 45 AM

कटक पहुंच रहे हैं रेल हादसे में घायल लोग

कटक के डीसीपी ने कहा कि चूंकि कटक में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। कटक की पूरी टीम तैयार है। हमने सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि यहां आने वाले घायलों को बिना किसी परेशानी के प्रवेश मिल सके।

#WATCH | Train accident in Odishas Balasore | Injured passengers being shifted to SCB hospital in Cuttack pic.twitter.com/Ps863SyOJ6

— ANI (@ANI) June 2, 2023

3 : 55 : 45 AM

ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 207 के पार

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 207 और घायलों की संख्या 900 होने की पुष्टि की है।

3 : 15 : 29 AM

दुर्घटनास्थल का करेंगे दौरा, हम पीड़ितों के साथ खड़े हैंः पश्चिम बंगाल BJP प्रमुख सुकांत मजूमदार

बालासोर में ट्रेन दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, हम दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे, हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।

#WATCH | Kolkata: “We will visit the accident spot, we stand by the victims…will provide all the help possible…”: Sukanta Majumdar, West Bengal BJP chief on train accident in Odishas Balasore pic.twitter.com/MwDehDp2ib

— ANI (@ANI) June 2, 2023

2 : 55 : 05 AM

अमेरिकी विदेश विभाग ने बालासोर में ट्रेन दुर्घटना पर व्यक्त किया शोक

अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो (एससीए) ने ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

US State Departments Bureau of South and Central Asian Affairs (SCA) condoles train accident in Odishas Balasore pic.twitter.com/ghvKozit2B

— ANI (@ANI) June 2, 2023

2 : 08 : 35 AM

120 से ज्यादा शवों को निकाला गया, बढ़ सकता है आंकड़ा

ओडिशा फायर सर्विसेज के DG सुधांशु सारंगी ने बताया कि, 14 टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। टीमों द्वारा करीब 400 लोगों को बचाया गया है और करीब 120 शवों को निकाला गया है और यह संख्या और भी ऊपर जा सकता है।

1 : 48 : 36 AM

निजी अस्पतालों को बिस्तर तैयार रखने के निर्देश, आस-पास के जिलों से हल्के स्ट्रेचर मंगवाए गए

बालासोर, भद्रक, मयूरभंज, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, भुवनेश्वर में प्रशासन को सूचित किया गया है कि, सभी बीएसकेवाई सूचीबद्ध निजी अस्पताल दुर्घटनास्थल से मरीजों को लेने के लिए बिस्तर तैयार रखें।

बचाव कार्य में 115 एंबुलेंस लगाए गए हैं। आस-पास के जिलों से हल्के स्ट्रेचर मंगवाए गए हैं।

1 : 45 : 05 AM

प्रभावित ट्रेनों के यात्रियों की सुरक्षा और जरूरी सामान मुहैया कराने का आदेश जारी

चूंकि हादसे के बाद उस रूट में पड़ने वाले जिलों में अन्य ट्रेनों को रोका जाएगा, ऐसे में विकास आयुक्त, उड़ीसा ने संबंधित कलेक्टरों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी यात्री सुरक्षित रहें। उन्हें कहा गया है कि जिन जगहों पर ऐसी ट्रेनें रुकी हों, वहां पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा, भोजन आदि सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

12 : 43 : 01 AM

दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने चेन्नई सेंट्रल, काटपाडी और जोलारपेट्टई स्टेशनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

सेंट्रल हेल्पडेस्क एट कमर्शियल कंट्रोल: 044-25354771, 044-25330952 और 044-25330953

मोबाइल नंबर: 9003061974

चेन्नई सेंट्रल स्टेशन: 044-25354148 और 044-25330714

काटपाडी स्टेशन: 9498651927

जोलारपेट स्टेशन: 7708061811

12 : 22 : 05 AM

दुर्घटना में घायल लोगों के लिए AIIMS में की गई व्यवस्था: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया।

ओडिशा के बालासोर मे हुई रेल दुर्घटना का समाचार सुनकर स्तब्ध हूँ।

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहन संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है की सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे।

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) June 2, 2023

11 : 58 : 39 PM

ओडिशा रेल हादसे में अब तक 70 लोगों की मौत

ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 350 से ज्यादा घायल हुए हैं।

Odisha train accident: 70 people dead, over 350 injured, say officials

— Press Trust of India (@PTI_News) June 2, 2023

11 : 53 : 26 PM

PMO ने पीड़ितों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि देने का किया एलान

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, जबकि घायलों के लिए 50 हजार रुपये सहायता राशि देने का एलान किया।

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased in the train mishap in Odisha. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) June 2, 2023

11 : 49 : 31 PM

रेल हादसे के बाद छह ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला गया मार्ग

बालेश्वर में हुई ट्रेन दुर्घटना के कारण करीब 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, क्योंकि यह ट्रेनें खड़गपुर-भद्रक सेक्शन से होकर नहीं आ सकती हैं। अन्य 5 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

ये ट्रेनें हुई रद्द

  • 12837 पुरी एक्सप्रेस
  • 12863 जसवंतपुर एक्सप्रेस,
  • 02837 संतनतागाछी-पुरी स्पेशल
  • 20831 शालीमार-संबलपुर
  • 12839 चेन्नई मेल

इसी तरह 22807 बीसीके ट्रेन को डायवर्ट कर टाटा की तरफ रवाना किया गया। 22873 पीकेयू को डायवर्ट कर टाटा से छोड़ा गया है। 18409 नं. यूएलबी ट्रेन रूट में बदलाव टाटा की ओर से किया गया है।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि भद्रक जाने वाली 15929 आरएनटीएल ट्रेन को वापस भद्रक लाया गया है।

11 : 31 : 19 PM

दुर्घटनास्थल पर 240 से अधिक कर्मियों को किया गया तैनात

एनडीआरएफ के 6 टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। इसके अलावा 240 से अधिक कर्मियों की भी तैनाती हुई है। अधिकारियों ने कहा कि एनडीआरएफ की एक टीम ओडिशा के बालेश्वर जिले में ट्रिपल-ट्रेन दुर्घटना स्थल पर है, जबकि पांच अन्य को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन छह टीमों की अनुमानित संख्या 240 कर्मियों से अधिक है। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज कुमार यादव ने बताया कि टीमें स्ट्रेचर, गैस कटर, लिफ्टिंग पैड, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य उपकरण और खोजी कुत्तों से लैस हैं।

11 : 24 : 27 PM

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का समारोह रद्द

कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को ओडिशा में तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है।

11 : 23 : 42 PM

75 डॉक्टरों को घटनास्थल पर किया गया तैनात

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि लोगों को बचाने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए 75 डॉक्टरों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रभावितों के इलाज के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। जहां विभिन्न जिलों के 50 डॉक्टर मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, एससीबी से 25 सदस्यीय मेडिकल टीम को रवाना किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पता चलने के बाद कि भुवनेश्वर और कटक में ऐसे गंभीर मरीज आ रहे हैं, विभिन्न निजी अस्पतालों को तैयार रखा गया था।

11 : 21 : 19 PM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने नवीन पटनायक से फोन पर की बात

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अपने ओडिशा समकक्ष नवीन पटनायक से बात की और एलान किया कि वह ट्रेन में तमिलों के बचाव के समन्वय के लिए चार सदस्यीय पैनल की प्रतिनियुक्ति कर रहे हैं।

11 : 15 : 48 PM

ट्रेन हादसे में घायल हुए यात्रियों को बालेश्वर अस्पताल लाया गया

Odisha train accident | Injured victims of the train accident brought to a hospital in Balasore. (Outside visuals) pic.twitter.com/3lvI8Bgyad

— ANI (@ANI) June 2, 2023

11 : 00 : 14 PM

हादसे में जिंदा बचे चश्मदीद यात्री ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, देखें वीडियो

#WATCH | Balasore, Odisha: A passenger who was in one of the derailed trains tells about the moment when the horrific train accident took place leaving hundreds injured so far. pic.twitter.com/z9MWc0T5mA

— ANI (@ANI) June 2, 2023

10 : 53 : 30 PM

कई बोगियां पटरी से उतरी, राहत एवं बचाव कार्य जारी

10 : 51 : 07 PM

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना की स्थिति और बचाव कार्यों की समीक्षा की

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विशेष राहत आयुक्त (SRC) नियंत्रण कक्ष में दुर्घटना की स्थिति और बचाव कार्यों की समीक्षा की। pic.twitter.com/tQyELzuQeF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023

10 : 50 : 00 PM

प्रियंका गांधी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील, बोलीं- राहत कार्यों में करें पूर्ण सहयोग

बालासोर, उड़ीसा में हुई ट्रेन दुर्घटना का दुखद समाचार मिला।

मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि राहत कार्यों में पूर्ण सहयोग करें।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 2, 2023

10 : 48 : 57 PM

ममता बनर्जी ने मदद के लिए भेजी टीम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए एक टीम भेजी है। साथ ही वो मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हैं।

Shocked to know that the Shalimar- Coromondel express, carrying passengers from West Bengal, collided with a goods train near Balasore today evening and some of our outbound people have been seriously affected/ injured. We are coordinating with Odisha government and South…

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) June 2, 2023

10 : 42 : 54 PM

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में मदद करने की अपील की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव कार्य में मदद करने की अपील की।

Anguished by the tragic news of the accident involving the Coromandel Express, in Balasore, Odisha.

My heart goes out to the bereaved families. Wishing for the speedy recovery of those injured.

I urge Congress workers & leaders to extend all support needed for rescue efforts.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 2, 2023

10 : 39 : 52 PM

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल के लिए रवाना

Rushing to the site in Odisha. My prayers for the speedy recovery of the injured and condolences to the bereaved families.
Rescue teams mobilised from Bhubaneswar and Kolkata. NDRF, State govt. teams and Airforce also mobilised.
Will take all hands required for the rescue ops.

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) June 2, 2023

10 : 27 : 24 PM

NDRF की 3 और ODRAF की 4 टीमें तैनात

बता दें कि दुर्घटना स्थल पर मदद के लिए 65 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं और 35 एम्बुलेंस को भेजा जा रहा है। 30 बस भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए नियोजित किया गया है। 3 एनडीआरएफ टीम, 4 ODRAF टीम, 20 दमकल वाहिनी टीम को लगाया गया है। यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त ने दी है।

10 : 25 : 41 PM

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता का एलान

केंद्र सरकार ने ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Ex-gratia compensation to the victims of this unfortunate train accident in Odisha;
₹10 Lakh in case of death,
₹2 Lakh towards grievous and ₹50,000 for minor injuries.

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) June 2, 2023

10 : 23 : 42 PM

सोचा था हम मर जाएंगे: यात्री ने सुनाई आपबीती

बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में सवार यात्रियों में से एक गोबिंद मोंडल ने आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि मैंने सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं। मुझे लगा कि हम मर जाएंगे। मैं उन कुछ यात्रियों में से था, जो टूटी हुई खिड़की से कोच से बाहर निकलने में कामयाब रहे। प्राथमिक उपचार के लिए हमें डिस्पेंसरी ले जाया गया।

उन्होंने आगे बताया कि हम खतरे से बाहर हैं, लेकिन मैंने कुछ घायल लोगों को देखा। उनमें से एक को सीने में दर्द की शिकायत थी।

10 : 17 : 03 PM

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रेल दुर्घटना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की

Odisha train accident | I have just reviewed the situation about this truly tragic railway accident. I will be visiting the spot tomorrow morning: Odisha CM Naveen Patnaik pic.twitter.com/ig5fHOXsKH

— ANI (@ANI) June 2, 2023

10 : 15 : 58 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Deeply anguished to know about the loss of lives in an unfortunate rail accident in Balasore, Odisha. My heart goes out to the bereaved families. I pray for the success of rescue operations and quick recovery of the injured.

— President of India (@rashtrapatibhvn) June 2, 2023

10 : 14 : 31 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्रेन हादसे पर जताया शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर दुख जताया।

The train accident at Balasore in Odisha is deeply agonizing. The NDRF team has already reached the accident site, and other teams are also rushing to join the rescue operation. My condolences to the bereaved families and praying for the speedy recovery of those injured.

— Amit Shah (@AmitShah) June 2, 2023

10 : 12 : 23 PM

ट्रेन दुर्घटना में अब तक 50 लोगों के मारे जाने की सूचना, हेल्पलाइन नंबर जारी

ट्रेन दुर्घटना में अब तक 50 लोगों के मारे जाने की सूचना, हेल्पलाइन नंबर जारी

ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। इस हादसे में 50 से ज्यादा की मौत हो गई है, जबकि 200 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

10 : 06 : 50 PM

घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए जुटाई जा रहीं बसें

ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया कि लगभग 50 एंबुलेंसों ने सूचना दी है, लेकिन घायलों की संख्या बहुत अधिक दिखाई देती है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं।

10 : 05 : 04 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा रेल हादसे पर दुख जताया है।

Distressed by the train accident in Odisha. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families. May the injured recover soon. Spoke to Railway Minister @AshwiniVaishnaw and took stock of the situation. Rescue ops are underway at the site of the mishap and all…

— Narendra Modi (@narendramodi) June 2, 2023