Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Oklahoma: स्कूल में फुटबॉल खेल के दौरान चार लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस अधिकारी निकला हमलावर


चोक्टाव (अमेरिका), । अमेरिका के स्कूलों में हो रही गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं रही है। शुक्रवार रात ओक्लाहोमा (Oklahoma shooting) में एक हाई स्कूल फुटबॉल खेल के दौरान चार लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने भी गोलीबारी की। रात के करीब 10:30 बजे यह घटना चोक्टाव हाई स्कूल और डेल सिटी हाई स्कूल के बीच चोक्टाव में एक खेल के दौरार हुई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

चोक्टाव पुलिस प्रमुख केली मार्शल ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, वहीं अन्य तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध का पता लगा है, जो घटनास्थल से भाग गया था, लेकिन उसे अब तक हिरासत में नहीं लिया गया है।

 

गोलीबारी (US School Shooting) में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल

घटनास्थल पर कितने हमलावर थे, इसकी कोई जानकारी अब तक हासिल नहीं हो पाई है। डेल सिटी पुलिस प्रमुख लोयड बर्जर ने कहा कि ऑफ-ड्यूटी डेल सिटी अधिकारी खेल में सुरक्षा प्रदान कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि इस गोलीबारी में एक अधिकारी शामिल है और ओक्लाहोमा काउंटी शेरिफ कार्यालय गोलीबारी में अधिकारी की संलिप्तता की जांच करेगा।

 

कैलिफोर्निया में जबरदस्त गोलीबारी

इस घटना से दो दिन पहले कैलिफोर्निया में जबरदस्त गोलीबारी हुई। इस हमले में लगभग 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। यह गोलीबारी की घटना ऑरेंज काउंटी के बाइकर्स बार में हुई। हमलावर एक पूर्व पुलिस अधिकारी बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी थी।