Latest News खेल

Paralympics Tokyo 2020: पैरालंपिक में छाए भारतीय खिलाड़ी, जैवलिन थ्रो में देवेंद्र-सुंदर ने जीते पदक


  • खेल। टोक्यो पैरालंपिक (Paralympics Tokyo 2020) में सोमवार की शुरुआत भारत के लिए बेहद शानदार रही। अवनि लखेरा (Avani Lekhara) के शूटिंग में गोल्ड जीतने के बाद अब जैवलिन थ्रो में भारत के देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) और सुंदर सिंह गुर्जर (Sundar Singh Gurjar) ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में दो और मेडल डाल दिए हैं। दरअसल देवेंद्र झाझरिया ने रजत तो सुंदर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अबतक कुल 7 पदक हासिल किए हैं।

वहीं श्रीलंका के HERATH MUDIYANSELAGE ने इस मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 67.79 मीटर का थ्रो किया। तो भारत के देवेंद्र ने 64.35 मीटर और सुंदर सिंह ने 64.01 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं देवेंद्र ने इससे पहले 2016 रियो ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। साथ ही उनके नाम देश की ओर से पैरालंपिक में दो बार गोल्ड जीतने का कारनामा दर्ज है।