News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली बिहार महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

Parliament Budget Session : अदाणी मुद्दे पर संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्ला बोल, लोकसभा और राज्यसभा स्थगित


  1. नई दिल्ली, : अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने जांच की मांग को लेकर सदन में नारेबाजी की। जिसके बाद लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर आज विपक्षी दलों ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया था। विपक्षी दलों ने अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी और शेयरों में हेराफेरी के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। 

 

  • 01:19 PM, 06 Feb 2023

    सुशील कुमार मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा

    भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज तीसरा दिन है, जब सदन की कार्यवाही को कांग्रेस और विपक्ष के लोगों ने बाधित किया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर तो डिबेट में भाग लेकर बोल सकते हैं, लेकिन इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए इन्होंने सदन को स्थगित करा दिया।

  • 01:05 PM, 06 Feb 2023

    कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    केरल में अदाणी मुद्दे को लेकर कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

  • 12:41 PM, 06 Feb 2023

    युवा कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

    दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर अदाणी मुद्दे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

  • 12:15 PM, 06 Feb 2023

    सरकार की पोल खुल गई है- केसी वेणुगोपाल

    अदाणी मामले पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) जांच चाहते हैं, सरकार हर चीज को छिपाना चाहती है। सरकार की पोल खुल गई है।

  • 11:51 AM, 06 Feb 2023

    कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की

    जम्मू-कश्मीर में अदाणी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू में बैरिकेडिंगतोड़ने की कोशिश की।

  • 11:40 AM, 06 Feb 2023

    दिल्ली में NSUI का विरोध-प्रदर्शन

    कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने दिल्ली में अदाणी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया और जेपीसी जांच की मांग की।

  • 11:33 AM, 06 Feb 2023

    बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

    अदाणी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) जांच की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

  • 11:30 AM, 06 Feb 2023

    SBI दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    अदाणी मुद्दे को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में एसबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

  • 11:29 AM, 06 Feb 2023

    कांग्रेसियों का हैदराबाद में प्रदर्शन

    हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

  • 11:18 AM, 06 Feb 2023

    अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में होनी चाहिए जांच- रामगोपाल यादव

    सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि अडानी के जो शेयर्स SBI और LIC ने खरीदे, उसकी JPC के जरिए जांच हो। ये पैसा क्यों दिया गया, किन शर्तों पर दिया गया, इसकी जांच होना जरूरी है। इन पर दबाव किसका था? जब तक JPC के जरिए जांच नहीं होगी तब तक इसका पता नहीं चलेगा, इसलिए जांच होनी चाहिए।

  • 11:15 AM, 06 Feb 2023

    लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

    अदाणी-हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने जांच की मांग को लेकर सदन में नारेबाजी की। जिसके बाद लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

  • 11:03 AM, 06 Feb 2023

    चेन्नई में कांग्रेस का प्रदर्शन

    तमिलनाडु के चेन्नई में कांग्रेस ने LIC कार्यालय के बाहर (अदाणी स्टॉक क्रैश) मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

  • देश का हर वर्ग चिंतित है- मनोज झा

    RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि देश का हर वर्ग चिंतित है, लेकिन सरकार पर्दा डाल रही है। वे व्यक्ति विशेष (अदाणी) कहते हैं, यह मुझ पर नहीं राष्ट्र पर हमला है। वह राष्ट्र कबसे हो गए? हमारे राष्ट्र बापू हैं। किसी क्रोनी पूंजीपति के चरणों में पूरी साख रख दी जाए तो हम इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • 10:59 AM, 06 Feb 2023

    अदाणी को क्यों बचाया जा रहा- महुआ माजी

    JMM सांसद महुआ माजी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी क्यों नहीं आना चाहते और इस मुद्दे का सामना करना चाहते हैं। धीरे-धीरे हर चीज का निजीकरण हो रहा है, उन्हें बचाया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि देश कहां जा रहा है। पूरा विपक्ष एकजुट है, हम विरोध कर रहे हैं। हम जवाब चाहते हैं, ‘अदाणी को क्यों बचाया जा रहा है।

  • 10:51 AM, 06 Feb 2023

    सरकार नहीं चाहती है अदाणी मुद्दे पर चर्चा- वेणुगोपाल

    कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम अदाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच चाहते हैं और केंद्र सरकार भी अदाणी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। सरकार सब कुछ छिपाना चाहती है और अब उनका पर्दाफाश हो रहा है।

  • 10:50 AM, 06 Feb 2023

    Parliament Session 2023 Live Updates मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर साधा निशाना

    अदाणी मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार चाहती है कि यह मामला न उठाया जाए, चर्चा न की जाए। वे इसे किसी भी तरह से टालना चाहते हैं और इसे रिकॉर्ड में नहीं लाना चाहते हैं।

  • 10:43 AM, 06 Feb 2023

    खरगे बोले- ‘पीएम मोदी दें अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में जवाब’

    कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम अपने नोटिस में पर चर्चा की मांग करते हैं, हम विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं। हम चाहते हैं कि इसे पहले लिया जाए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए तैयार हैं और हम इसे उचित महत्व देते हैं, लेकिन पहली प्राथमिकता यह है कि पीएम मोदी इस मसले पर जवाब दें।

  • 10:37 AM, 06 Feb 2023

    Parliament Session 2023 Live Updates अदाणी समूह के खिलाफ जांच के लिए दिया नोटिस

    अदाणी-हिंडनबर्ग मामले पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सीपीआई (एम) सांसद एलामारम करीम ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है। नोटिस में लिखा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।

  • 10:28 AM, 06 Feb 2023

    सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने नियम 267 के तहत LIC, SBI, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा निवेश में धोखाधड़ी के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए रज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।

  • 10:26 AM, 06 Feb 2023

    Budget Session 2023 Live Updates BRS सांसद ने लोकसभा में दिया नोटिस

    अदाणी समूह पर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

  • 10:24 AM, 06 Feb 2023

    Parliament Session 2023 Live Updates विपक्षी दलों ने संसद में किया प्रदर्शन

    संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में अदाणी समूह के खिलाफ मामले की जांच की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।