News TOP STORIES उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

PM Modi Haldwani : बरेली से हल्‍द्वानी के लिए सेना के हेलीकॉप्‍टर से निकले पीएम


हल्द्वानी : PM Modi Haldwani Rally Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान कुछ देर पहले बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचा है। वहां से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए निकल चुके हैं। कुछ ही मिनटों में पीएम एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार उनके विमान को 11:55 बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतर जाना था, लेकिन विमान करीब एक बजकर 25 मिनट पर पहुंचा।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि आज भाजपा अपनी बुलंदियों पर है। कभी देश के प्रधानमंत्री को दुनिया पहचानती नहीं थी, मोदी जी के आने के बाद राजनीति की परिभाषा बदल गई। भगत ने बोस को याद किया। उन्होंने आजाद हिन्दू फौज की स्थापना की। कहा अब मोदी बोस के रूप में लौटकर आए हैं। मोदी ने 370 हटाया। ये कहते थे खून खराबा होगा। 50 वर्षों से जनमानस कह रहा था अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए थे। तुष्टिकरण की राजनीति करते थे। आज हम अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनते देख रहे हैं।

हल्‍द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। फिलहाल पीएम अभी पहुंचे नहीं। कैबिनेट मंत्रियों का संबोधन जारी है। पूरा जनसभा स्‍थल लोगों से खचाखच भर गया है। ऐसे में व्‍यवस्‍था संभालने में पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्‍कत झेलनी पड़ रही है। सभास्‍थल भरने के कारण पुलिस ने लोगों को अब वापस लौटाना शुरू कर दिया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जनता मन बना चुका है कि 2022 में में भाजपा सरकार फिर से आने जा रही है। एक सर्चे मे मोदी जी विश्व में नंबर वन हैं। आज देश सुरक्षित है। सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले बंदूक की गोली भी बाहर से खरीदते थे आज हथियार खुद बनाने के अलावा विदेशों को भेज रहे हैं।भट्ट ने कहा कि अन्नदान, कन्यादान, मतदान पात्र को दिए जाते हैं। पार्टी भाजपा, नेता मोदी ही सुपात्र हैं।

श्रमिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत ने सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों को नमन करते हुए संबोधन शुरू किया। वन रैंक वन पेंशन का जिक्र किया। इससे पहले पूछा कि कितने पूर्व सैनिक परिवार यहां आए हैं। अल्मोड़ा से ग्वालदम दो घंटे में पहुंच गया। फिर श्रीनगर दो घंटे पहुंच जाते हैं। ये मोदी के होने से संभव हुआ है।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जैसा उत्साह दिखा है, मोदी जी को लेकर उसने जता दिया कि जनता आनंदित है। उत्तराखंड की जनता जो चाह रही थी उसकी इच्छा के अनुरूप काम हो रहा है। भौगोलिक स्थिति को लेकर हमने उत्तराखंड राज्य की मांग की, तमाम शहादत के बाद अटल जी ने राज्य बनाया। पुष्कर धामी उसी दिशा में काम कर रहे हैं। एक पीएम कहते थे 2 रुपया भेजता हूँ, 15 पैसे पहुंचते हैं। मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाए। एक रुपया भेजते हैं तो किसान के खाते में पूरा रुपया जाता है।