Latest News मनोरंजन

Priyanka Chopra ने मां बनने के बाद ही मैगजीन कवर के लिए कराया बोल्ड फोटोशूट


नई दिल्ली, । बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुत तक अपनी ​एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका ने अपने करियर में आज वो ​मुकाम हासिल किया जिसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। हाल ही में 22 जनवरी को प्रियंका ने फैंस मां बनने की खुशखबरी फैंस को दी है। प्र‍ियंका और न‍िक जोनस सरोगेसी के जर‍िए अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक को फैंस और स्टार्स ने जमकर बधाई दी। वहीं अब मां बनने के बाद पहली बार प्रियंका ने मैगजीन कवर के लिए बेहद हॉट फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनीं हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हार्पर्स बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। हार्पर्स बाजार मैगजीन के कवर पर प्रियंका की तस्वीर छाई हुई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका लैवेंडर और येलो कलर के खूबसूरत गाउंस में बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। उनका अंदाज काफी कातिलाना है। मैगजीन कवर की तस्वीरें प्र‍ियंका के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।