News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Punjab : फरीदकोट में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- कुछ ताकतें फूट डालने का काम करेंगी


फरीदकोट। Punjab Election 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंजाब के फरीदकोट में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि फरीदकोट में पहली बार किसी सभा को संबोधित करने के लिए आया हूं। पंजाब में पहले भी मैंने कई सभाओं को संबोधित किया, लेकिन इस बार जो लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे लग रहा है कि भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जीत ने सबकी भलाई का संदेश दिया था। इसी से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का नारा दिया है। पंजाब भारत की अंतरत्मा है। सिख भाइयों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। रक्षा मंत्री ने कहा कि जब भी वह पंजाब आते हैं तो हमेशा याद आता है कि करतारपुर व ननकाना साहिब भारत का हिस्सा होता तो देश को बहुत अच्छा लगता। कुछ सियायतदान मजहब की राजनीति करते हैं। भाजपा इंसानियत की राजनीति करती है। बहुत सी ताकतें हमारे बीच फूट डालने का काम करेंगी, उनसे हमें सावधान रहने की जरूरत है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा पूरे देश में प्रदेशों में सबसे अच्छी सरकार चलाने वाली पार्टी है। भारत के बाद अब पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है, यह भाजपा की ताकत से हुआ। 174 देश आज योग कर रहे हैं, यह 2014 के बाद संभव हुआ। 2017 में उरी में पाक ने जो कायरना कृत्य किया, उस घटना के दस मिनट बाद ही हमारी सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का फैसला किया। पाकिस्तान मेंं जाकर एयर स्ट्राइक व जमीन पर सर्जिकल स्टाइक की। भारत अब देश के अंदर व देश के बाहर दुश्मनों को मारने वाला देश है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है। सीमावर्ती राज्य में शांति की आवश्यकता है। पंजाब के लोगों ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनने पर 1984 के दंगा पीड़ितों को न्याय मिला। हमारी सरकार बनने पर 80 करोड़ रुपये दंगा पीड़ितों को वितरित किया गया। पांच-पांच लाख रुपये दिए गए। कांग्रेस ने यह पैसा रखा था, लेकिन कांग्रेस इसे बांटने की हिम्मत नहीं कर पाया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और पंजाब पिछड़ता जा रहा है। भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब को नवां पंजाब बनाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री का अपनी सरकार पर नियंत्रण नहीं है, कांग्रेस आपस में लड़ रही है। गांव बसा नहीं और लुटेरे सक्रिय हैं। प्रियंका की रैली में सिद्धू सार्वजनिक रूप से बोलने से मना कर दिया, कांग्रेस में अनुशासन ही नहीं है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को गरीब बता रही है और उनकी पार्टी के ही लोग उनका अरबपति होने का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। विदेश जाने वाले युवाओं को पैसा देने की बात दूसरी राजनीतिक दल कह रहे हैं, यह स्थिति क्यों बनी इसमें सुधार होने की जरूरत है। इस पलयान को रोकने की जरूरत है।