Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Punjab: सारी तैयारी पूरी, कल सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान


चंडीगढ़, । Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार समाप्‍त होने के बाद मतदान की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्‍य में सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान कल रविवार को होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं और आज मतदान दल ईवीएम और अन्‍य चुनाव सामग्री के साथ बूथों के लिए रवाना होंगे।

मतदान के लिए सुरक्षा की कड़ी व्‍यवस्‍था की जाएगी। मतदान केंद्रोंं और इनके आसपास पुलिस के साथ-साथ अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि निष्‍पक्ष और स्‍वच्‍छ मतदान के लिए हर तरह के प्रबंध किए गए हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) में इस बार कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी गठबंधन, आम आदमी पार्टी और‍ शिरोमणि अकाली दल व बसपा गठबंधन के बीच चतुष्‍कोणीय मुकाबला दिख रहा है। भाजपा गठबंधन में पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) शामिल हैं। इस चुनाव में कांग्रेस ने अपना सीएम चेहरा चरणजीत सिंह चन्‍नी को बनाया है तो आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान हैं। शिअद-बसपा गठबंधन की ओर से सुखबीर सिंह बादल को सीएम चेहरा माना जा रहा है।

पंजाब विधानसभा चुनाव : एक नजर में

  • पंजाब में विधानसभा हलके : 117
  • कुल उम्मीदवार : 1304
  • पुरुष उम्मीदवार : 1209
  • महिला उम्मीदवार : 93
  • ट्रांसजेडर उम्मीदवार : 2

पार्टियों के उम्‍मीदवाार

  • कांग्रेस-                       117
  • आम आदमी पार्टी-        117
  • शिअद-                        97
  • बसपा-                         20
  • भाजपा-                        68
  • पंंजाब लोक कांग्रेस-        34
  • शिअद (संयुक्त)-             15
  • संयुक्त समाज मोर्चा-        117
  • शिअद (अमृतसर)-           86
  • लोक इंसाफ पार्टी-            34
  • सीपीआइ-                       7
  • अन्य-                             29
  • कुल मतदाता : 21499804
  • पुरुष मतदाता : 11298081
  • दिव्यांग मतदाता : 158341
  • सर्विस मतदाता : 109624
  • प्रवासी मतदाता : 1608
  • 80 साल अधिक के मतदाता :509205
  • कुल मतदान केंद्र :               24740
  • संवेदनशील मतदान केंद्र   :     1051