Latest News पंजाब राष्ट्रीय

Punjab Assembly Session: विधानसभा की कार्यवाही शुरू, आप सरकार के विश्वास मत पर होगा मतदान


चंडीगढ़। : पंजाब विधानसभा सत्र की आज की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज सीएम भगवंत मान विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। विश्वास मत पर चर्चा में कांग्रेस, शिअद व भाजपा के हिस्सा लेने की संभावना कम ही है। विश्वास प्रस्ताव पर मतदान का भाजपा बहिष्कार करेगी। विपक्ष पहले ही कह चुका है कि सरकार को विश्वास प्रस्ताव लाने की जरूरत नहीं है। 

कांग्रेस आज एक बार फिर फौजा सिंह सरारी मामले में हंगामे की तैयारी में है। कांग्रेस मंत्री सरारी को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग कर रही है। सत्र के पहले दिन से ही कांग्रेस ने इस मामले में सदन में नारेबाजी की। कांग्रेस की नारेबाजी के कारण कई बिल बिना चर्चा के पास हो गए।

आज सत्ता पक्ष को घेरने के लिए कांग्रेस को एक और मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल गैंगस्टर दीपक टीनू के पुलिस हिरासत से फरार होने की घटना को लेकर भी सरकार को घेरने की तैयारी में है।