News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Punjab Corona Update: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कोरोना पाजिटिव


Punjab : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुधवार काे कोरोना पाजिटिव पाए गए। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री काे लुधियाना के डीएमसी हीरो हार्ट में चेकअप के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बादल में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिख रहे थे। गाैरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पाजिटिव पाए गए थे। गाैरतलब है कि चुनावी सीजन में कई नेता काेविड की चपेट में आ रहे हैं। बादल के काेराेना पाजिटिव आने के बाद अकाली दल के चुनाव प्रचार अभियान में असर पड़ सकता है। बादल 95 साल की आयु में भी दिन-रात चुनाव प्रचार में डटे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के सामने बादल के करीबी नेताओं काे ट्रेस करना बड़ी चुनाैती हाेगी। प्रचार के दाैरान वह कई लाेगाें से मिले हैं।

लुधियाना में कंटेनमेंट जोन की संख्या 17 हुई

पंजाब में काेराेना के मामले लगातार बढ़ने से लाेगाें में दहशत का माहाैल है। अकेले लुधियाना जिले में ही कंटेनमेंट जोन की संख्या 17 तक पहुंच गई है। इनमें साउथ सिटी, दुगरी फेस वन, ऊधम सिंह नगर ब्लाक सी, दौलत स्ट्रीट सिविल लाइंस, सूर्या विहार रिशी नगर, कालेज रोड, सराभा नगर (बी, एफ, जी, एच, जे और के) ब्लाक, हैबोवाल के दुर्गापुरी, संदीप नगर नजदीक भारत नगर, पटेल नगर सिविल लाइंस, पंचशील विहार बाडेवाल और इंडस्टियल एरिया ए मिलरगंज शामिल हैं। आने वाले दिनाें में काेराेना के केस यदि इस तरह ही बढ़ते रहे ताे और भी कंटेनमेंट जाेन बन सकते हैं। लुधियाना में पिछले 5 दिन से हर राेज एक हजार से ज्यादा काेविड केस सामने आ रहे हैं।