Latest News नयी दिल्ली पंजाब

Punjab:CM अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत, 7 मंत्री जल्द दे सकते हैं इस्तीफा


  •  पंजाब की सियासत में एक बार फिर बगावत के सुर बुलंद होने लगा है और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ कई मंत्री और विधायक लामबंद होने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से असंतुष्ट 20 से ज्यादा विधायकों और करीब 5 से 7 मंत्रियों ने हाल ही में एक बैठक की है। इनमें से कुछ मंत्री जल्द ही अमरिंदर सिंह की कैबिनेट से इस्तीफा भी दे सकते हैं और असंतुष्ट विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली आ सकता है।

बैठक में इन नेताओं से शामिल होने की अटकलें

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में शामिल मंत्री सुखजिंदर रंधावा, सुखबिंदर सरकारिया, तृप्त राजिंदर बाजवा, चरणजीत चन्नी और महासचिव परगट सिंह दिल्ली जाएंगे। खबर है कि 3 मंत्री और 20 कांग्रेस विधायक कैप्टन सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा के घर मिले हैं और अपनी रणनीति तैयार की है। इन विधायकों की बैठक करीब 2 घंटे चली। बैठक में चर्चा हुई कि कांग्रेस सरकार का पंजाब में अच्छा नहीं रहा है और हम चुनाव की तरफ बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोगों में अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ बहुत नाराजगी है।