Latest News नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

Rajasthan :अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया


Rajasthan : राजस्थान में 199 सीटों पर नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव रुझान के मुताबिक, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, कांग्रेस 69 सीटों पर आगे है। राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

3 Dec 20236:48:24 PM

Ashok Gehlot ने सीएम पद से इस्तीफा दिया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंपा।

3 Dec 20235:59:14 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी: राहुल गांधी

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं – विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।

तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद – प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।

सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।

3 Dec 20235:56:23 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में चुनाव जीतने के बाद भाजपा के कार्यालय में कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी, जेपी नड्ड पहुंच चुके हैं।

3 Dec 20235:40:42 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: हम जनता द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं: गहलोत

राजस्थान में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अशोक गहलोत ने भाजपा को बधाई दिया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,”हम विनम्रतापूर्वक राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार बताती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक ले जाने में पूरी तरह से सफल नहीं हुए।”

गहलोत ने आगे कहा,”मैं कामना करता हूं।” नई सरकार ओपीएस, चिरंजीवी सहित सभी योजनाओं और इन पांच सालों में हमने राजस्थान को जो विकास की गति दी है, उसे आगे बढ़ाया जाए

3 Dec 20234:48:08 PM

Rajasthan Election Results:हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद: पीएम मोदी

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में मिली भाजपा को प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा,” जनता-जनार्दन को प्रणाम! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे बता रहे हैं कि भारत की जनता सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है। उनका भरोसा बीजेपी पर है।

भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद देने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, सॉसेज-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर परिश्रम करते रहेंगे।

हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।

इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।

हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।

3 Dec 20234:41:19 PM

Rajasthan Election Results: सीएम बनने के ये सभी हैं प्रवल दावेदार

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही भाजपा में अब मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर कशमकश शुरू हो गई है। भाजपा में मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रमुख दावेदारों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थक भी उन्हे सीएम बनाना चाहते हैं।

हालांकि बिरला ने अपना रूख फिलहाल समर्थकों के बीच भी स्पष्ट नहीं किया है। प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी भी सीएम पद के दावेदार हैं। इनमें दो बार पूर्व में सीएम रही वसुंधरा प्रदेश के नेताओं में सबसे लोकप्रिय है।

3 Dec 20234:31:57 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: हार के बाद मंथन में जुटी कांग्रेस

चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, परसों हम जयपुर में विधायक दल की बैठक बुला रहे हैं।

3 Dec 20234:23:49 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: कांग्रेस कार्यालय के बाहर इकट्ठा हैं नेता

Rajasthan Election Results 2023 Live: जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर नेताओं का जमावड़ा लगा है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा राज्य की कुल 199 सीटों में से 115 पर आगे चल रही है।

3 Dec 20234:11:56 PM

Rajasthan Election Results: जीत पर क्या बोले बाबा बालकनाथ?

Rajasthan Election Results 2023 Live: तिजारा विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद बाबा बालकनाथ ने कहा,”यह सीट हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और तिजारा के लोगों ने जीती है। उन्होंने मुझे अपनी सेवा करने का सौभाग्य दिया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सभी निर्णय लिए गए हैं।”

3 Dec 20234:03:27 PM

Rajasthan Election Results: झोटवाड़ा सीट से जीते राज्यवर्धन सिंह राठौड़

Rajasthan Election Results 2023 Live: झोटवाड़ा विधानसभा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 50167 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी को हराया।

3 Dec 20233:22:52 PM

Rajasthan Election Results: चित्तौड़गढ़ सीट से चंद्रभान आक्या जीते

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा के बागी चंद्रभान आक्या ने चित्तौड़गढ़ से जीत हासिल की।

3 Dec 20233:18:08 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 114 सीटों पर आगे: चुनाव आयोग

Rajasthan Election Results 2023 Live:  चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 114 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20233:02:32 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: झालरापाटन से वसुंधरा राजे जीतीं

Rajasthan Election Results 2023 Live: झालरापाटन विधानसभा सीटे से वसुंधरा राजे ने जीत हासिल कर ली है। 53193 वोटों के अंतर से उन्होंने विजयी हासिल की।

3 Dec 20232:53:08 PM

Rajasthan Election Results: शाम 5:30 बजे सीएम अशोक गहलोत देंगे इस्तीफा

Rajasthan Election Results 2023 Live: अशोक गहलोत आज शाम 5: 30 बजे सीएम पद से इस्तीफा देंगे। वो राजभवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा देंगे। बता दें कि फिलहाल कांग्रेस पार्टी 70 पर सिमटते हुए दिखाई दे रही है।

3 Dec 20232:42:05 PM

Rajasthan Election: राजस्थान की जीत, मोदी की गारंटी की जीत: वसुंधरा राजे

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में भाजपा को मिली जीत पर वसुंधरा राजे ने कहा,”रा़जस्थान की जीत मोदी की जीत, मोदी की गारंटी की जीत।”

3 Dec 20232:29:24 PM

Rajasthan Election Results: नरेंद्र मोदी की गारंटी विकास की है: स्मृति ईरानी

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में बीजेपी की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता स्मृति ईरानी ने कहा,”नरेंद्र मोदी की गारंटी विकास की है। लोगों ने उनकी गारंटी पर जो भरोसा जताया उसके लिए बीजेपी कार्यकर्ता होने के नाते हम उनके आभारी हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साफ कहा था कि “मोदी मैजिक” परिणाम देगा और आज के नतीजे उसी का प्रतीक हैं।”

उन्होंने आगे कहा,”गांधी परिवार ने नरेंद्र मोदी पर जिस तरह की अशोभनीय टिप्पणियां कीं, विपक्षी नेताओं ने उन पर जिस तरह के तंज कसे, वह गांधी परिवार के लिए महंगा साबित हुआ।”

3 Dec 20232:19:44 PM

Rajasthan Election Results: मनोहर थाना सीट से गोविंद प्रसाद जीते

Rajasthan Election Results 2023 Live: भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोविंद प्रसाद ने राजस्थान के मनोहर थाना विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।

3 Dec 20232:13:53 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: कांग्रेस दफ्तर पहुंचे गहलोत

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में भाजपा को बहुमत मिलते दिख रही है। इसी बीच सीएम अशोक गहलोत जयपुर में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

3 Dec 20232:11:10 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: तिजारा विधानसभा सीट से बालकनाथ जीते

तिजारा विधानसभा सीट से महंत बाबा बालकनाथ ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान को

3 Dec 20232:07:41 PM

Rajasthan Election Results: मनोहर थाना विधानसभा सीट से गोविंद प्रसाद जीते

 Rajasthan Election Results 2023 Live: मनोहर थाना विधानसभा सीट से गोविंद प्रसाद ने 24865 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

3 Dec 20231:59:30 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: पिंडवाड़ा आबू से भाजपा प्रत्याशी सामाराम जीते

Rajasthan Election Result: पिंडवाड़ा आबू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सामाराम ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी 1309 वोट के अंतर से मात दी।

3 Dec 20231:54:26 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: किशनपोल विधानसभा सीट से अमीन कागजी जीते

Rajasthan Election Results 2023 Live: किशनपोल विधानसभा सीट से अमीन कागजी ने जीत हासिल की। 7204 मतों से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवारा को मात दिया।

3 Dec 20231:45:33 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: विद्याधर नगर सीट से जीतीं दीया कुमारी

Rajasthan Election Results 2023 Live: विद्याधर नगर विधानसभा सीट से दीया कुमारी पचास हजार वोटों से जीत गईं हैं।

3 Dec 20231:34:41 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: बाबा बालकनाथ चल रहे पीछे

Rajasthan Election Results 2023 Live:  तिजारा विधानसभा सीट के प्रत्याशी बाबा बालकनाथ 789 वोट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20231:25:32 PM

Rajasthan Election Results: अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं

Rajasthan Election Results 2023 Live: निवर्तमान मुख्यमंत्री और सरदारपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार, अशोक गहलोत 14वें दौर की गिनती के बाद 14,231 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 67,495 वोट मिले हैं।

3 Dec 20231:16:56 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: चौरासी विधानसभा सीट से राजकुमार रावत जीते

Rajasthan Election Results 2023 Live: भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रावत ने चौरासी विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने 69,166 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

3 Dec 20231:04:20 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में CM कैंडिडेट बन रहे बाबा बालकनाथ

Rajasthan Election Results 2023 Live: आध्यात्मिक नेता और अलवर के सांसद, महंत बालकनाथ राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के शीर्ष दावेदार हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारे गए सांसद महंत बालकनाथ को नवीनतम रुझानों के बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पसंदीदा माना जा रहा है, जिससे पता चलता है कि पार्टी आसानी से आधे के आंकड़े को पार कर रही है। श्री बालकनाथ अपने तिजारा निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस भारी अंतर से पीछे चल रही है।

40 वर्षीय बालकनाथ अलवर से लोकसभा सांसद हैं। चुनाव मतगणना के बीच उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बीजेपी अपने दम पर राजस्थान में 120+ सीटें हासिल करेगी।

3 Dec 202312:46:12 PM

Rajasthan Election: हम राजस्थान में कम से कम 124 (सीटें) पार करेंगे: प्रह्लाद जोशी

Rajasthan Election Results 2023 Live: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राजस्थान प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा, “लोगों ने बीजेपी, सकारात्मक प्रतिबद्धता और पीएम मोदी के नेतृत्व को वोट दिया है। लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा,”कांग्रेस पार्टी हमेशा फर्जी वादे करती रही है, लोगों ने इसे कर्नाटक, हिमाचल में देखा है।” प्रदेश। इसलिए वे विफल हो गए हैं। इसलिए उन्हें खारिज कर दिया गया है। मैं बहुत खुश हूं, हम राजस्थान में कम से कम 124 (सीटें) पार करेंगे।

3 Dec 202312:36:08 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: सनातन (धर्म) का विरोध करने की वजह से पार्टी डूब गई

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में कांग्रेस के पिछड़ने पर पार्टी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “सनातन (धर्म) का विरोध करने की वजह से पार्टी डूब गई है। इस देश ने कभी भी जाति-आधारित राजनीति को स्वीकार नहीं किया है। यह सनातन (धर्म) का विरोध करने का अभिशाप है।”

3 Dec 202312:28:27 PM

Rajasthan Election Results 2023 Live: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पीछे

Rajasthan Election Results 2023 Live: झोटवाड़ा विधानसभा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी आगे चल रहे हैं।

3 Dec 202312:23:22 PM

Rajasthan Election: लोगों ने भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए मतदान किया: भाजपा नेता

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा राजस्थान के सह-प्रभारी नितिन पटेल ने राज्य चुनाव परिणामों पर कहा, “राजस्थान के विकास को सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए, लोगों ने भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए मतदान किया है और भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया है। अब डबल इंजन सरकार विकास करेगी।”

3 Dec 202311:58:17 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: ये शुरुआती रुझान हैं: कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक बीएस हुडा, मुकुल वासनिक और शकील खान जयपुर पहुंचे। नतीजों के रुझान पर वासनिक ने कहा, “ये शुरुआती रुझान हैं। नतीजे आने दीजिए।”

3 Dec 202311:52:24 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान के दिग्गज नेताओं की कहानी

Rajasthan Election Results 2023 Live:

सचिन पायलट- टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता पीछे चल रहे हैं।

अशोक गहलोत- सरदारपुरा विधानसभा सीट से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रॉफेसर डॉ. महेंद्र राठौड़ पीछे चल रहे हैं।

किरोड़ी लाल मीणा- सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से किरोड़ी लाल मीणा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार पीछे चल रहे हैं।

गजेंद्र सिंह- लोहावट विधानसभा सीट से गजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से किशनाराम विश्नोई पीछे चल रहे हैं।

वसुंधरा राजे- झालरापाटन विधानसभा सीट से वसुंधरा राजे आगे चल रहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 202311:41:04 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे

Rajasthan Election Results 2023 Live: टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 202311:29:17 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: वसुंधरा राजे आगे

Rajasthan Election Results 2023 Live: वसुंधरा राजे 24 हजार वोटों से आगे चल रही है। झालरापाटन विधानसभा सीट से वो चुनाव मैदान में हैं।

3 Dec 202311:21:07 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 113 सीटों पर आगे: चुनाव आयोग

Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के चुनावी रुझान के अनुसार, भाजपा ने 113 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 202311:09:58 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 104 सीटों पर आगे

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 73 का आंकड़ा छू लिया है।

3 Dec 202311:01:58 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने छुआ 101 का जादुई आंकड़ा: चुनाव आयोग

Rajasthan Election Results 2023 Live:  चुनाव आयोग के चुनावी रुझान के अनुसार, भाजपा ने 101 का जादुई आंकड़ा छू लिया है।

3 Dec 202310:56:54 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: जयपुर में भाजपा का जश्न

Rajasthan Election Results 2023 Live: जयपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल बजाना और नृत्य करना जारी है क्योंकि आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों से पता चलता है कि पार्टी अब तक 199 में से 98 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 202310:49:00 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: 130 सीटों पर भाजपा आगे

 राजस्थान में भाजपा 130 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 61 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

3 Dec 202310:47:18 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: गरीबों के जीवन में पीएम मोदी बदलाव लाएंगे: गजेंद्र सिंह शेखावत

Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव मतगणना के बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बीजेपी को भारी बहुमत मिलेगा। बीजेपी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत हासिल करेगी। यह हमारे द्वारा किए गए काम के कारण है।” गरीबों के जीवन में पीएम मोदी बदलाव लाएंगे ।

3 Dec 202310:42:41 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

Rajasthan Election Results 2023 Live:जयपुर में भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। बता दें कि भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है।

3 Dec 202310:36:43 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर

Rajasthan Election Results 2023 Live:  राजस्थान में कांग्रेस राज खत्म होता दिख रहा है। चुनावी रुझान के मुताबिक, भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ती जा रही है।

3 Dec 202310:28:45 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजाप 120 सीटों पर आगे

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान 120 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 66 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 202310:22:25 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: तिजारा विधानसभा सीट से आग चल रहे हैं बालकनाथ

Rajasthan Election Results 2023 Live:तिजारा विधानसभा के प्रत्याशी बाबा बालकनाथ 13000 वोट से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 202310:17:41 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान ने छुआ 130 का आंकड़ा

Rajasthan Election Results 2023 Live:  राजस्थान में भाजपा 130 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 61 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

3 Dec 202310:10:19 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने छुआ 100 का आंकड़ा

Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा बहुमत में है। भाजपा 100 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 202310:02:17 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: 125 सीट जीतेगी भाजपा: बाबा बालकनाथ

Rajasthan Election Results 2023 Live: अलवर से सांसद और तिजारा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बाबा बालकनाथ ने कहा,”105 से 125 तक जाएगी। कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा 50 से 60 सीटें जीत पाएगी। विकास, प्रशासन और कानून में अशोक गहलोत सरकार त्रस्त। राज्य में गुंडाराज और अराजकता फैली हुई थी।”

3 Dec 20239:48:58 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने छुआ 80 का आंकड़ा: चुनाव आयोग

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने छुआ 80 का आंकड़ा: चुनाव आयोग

Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान की 81 सीटों पर भाजापा आगे है वहीं कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है। 12 सीटों पर अन्य आगे।

3 Dec 20239:38:10 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान के चुनावी नतीजों पर पल पल की खबर; जागरण पर

Rajasthan Election Result 2023 LIVE: राजस्थान के चुनावी नतीजों पर पल पल की खबर को जानने के लिए देखते रहें दैनिक जागरण

3 Dec 20239:34:52 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: सचिन पायलट आगे चल रहे हैं

टोंक विधानसभा सीट से तकरीबन एक हजार सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20239:33:15 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: कांग्रेस उम्मीदवार शांति धारीवाल पीछे चल रहे हैं

कोटा उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार शांति धारीवाल पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 20239:31:12 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: तिजारा विधानसभा सीट से बाबा बालकनाथ आगे

Rajasthan Election Results 2023 Live: अलवर के तिजारा विधानसभा सीट से बाबा बालकनाथ आगे चल रहे हैं। बता दें कि उनके चुनावी प्रचार में योग आदित्यनाथ गए थे। राजस्थान में अगर भाजपा की सरकार बनी तो मुमकिन है कि बाबा बालकनाथ सीएम का ताल ठोक सकते हैं।

3 Dec 20239:27:27 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 34 सीटों पर आगे: चुनाव आयोग

Rajasthan Election Results 2023 Live:  चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 28 सीट पर आगे चल रही है।

3 Dec 20239:20:41 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 17 सीटों पर आगे: चुनाव आयोग

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 17 सीटों पर आगे: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 17 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर बढ़त बना चुकी है।

3 Dec 20239:17:18 AM

Rajasthan Election Results: भाजपा 105 सीटों पर आगे

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 80 का आंकड़ा छू लिया है।

3 Dec 20239:11:34 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 104 सीटों पर आगे चल रही है

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 104 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20239:07:13 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: कांग्रेस 4 सीटों पर भाजपा 1 सीट पर आगे: चुनाव आयोग

Rajasthan Election Results 2023 Live: कांग्रेस 4 सीटों पर भाजपा 1 सीट पर आगे: चुनाव आयोग

Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 1 सीट पर आगे चल रही है।

3 Dec 20239:00:35 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने छुआ 101 का आंकड़ा

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने जादुई आंकड़ा छू लिया है। 101 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 80 का आंकड़ा छू लिया है।

3 Dec 20238:56:54 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने छुआ 100 का आंकड़ा

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने छुआ 100 का आंकड़ा। बहुमत के करीब भाजपा। कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20238:52:15 AM

Rajasthan Election Results: अशोक गहलोत करीब हजार सीटों से आगे चल रहे हैं

Rajasthan Election Results अशोक गहलोत करीब हजार सीटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि सरदारपुरा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20238:46:55 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: तिजारा में बाबा बालकनाथ का जलवा

तिजारा विधानसभा सीटे से बाबा बालकनाथ आगे चल रहे हैं। भाजपा 80 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20238:43:56 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 78 सीटों पर आगे

Rajasthan Election Results 2023 Live:  राजस्थान में भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी छुआ 50 का आंकड़ा। 9 सीटों पर अन्य आगे।

3 Dec 20238:41:08 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने छुआ 70 का आंकड़ा

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने 43 सीटों पर बढ़त बना ली है।

3 Dec 20238:32:08 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 60 सीटों पर चल रही आगे

भाजपा 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20238:26:24 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में 199 सीटों पर मतगणना जारी

Rajasthan Election Results 2023 Live:  राजस्थान में 199 सीटों पर मतगणना जारी है। इस समय भाजपा 45 सीटों पर कांग्रेस 43 सीटों पर औ और अन्य 5 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20238:22:56 AM

Rajasthan Election Results: अशोक गहलोत सरदारपुरा से आगे

Rajasthan Election Results: सरदारपुरा विधानसभा सीटे से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20238:21:49 AM

Rajasthan Election Results: पोस्टल बैलेट के रुझान सामने आ रहे हैं

Rajasthan Election Results: इस समय पोस्टल बैलेट के रुझान सामने आ रहे हैं। ये रुझान बदल भी सकते हैं।

3 Dec 20238:20:44 AM

Rajasthan Election Results: सचिन पायलट का जलवा कायम

Rajasthan Election Results: टोंक से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20238:18:43 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में दिग्गज नेता अपने विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। सचिन पायलट और राज्यवर्धन सिंह राठौर जैसे नेता आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20238:15:23 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: राज्यवर्धन सिंह राठौर आगे चल रहे हैं

राजस्थान में सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। झोटवाड़ा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौर आगे चल रही है।

3 Dec 20238:13:12 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 30 सीटों पर आगे

Rajasthan Election Results 2023 Live:  भाजपा 30 सीटों पर और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20238:09:59 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान से आने लगा शुरुआती रुझान

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में भाजपा 16 और कांग्रेस भी 16 सीटों पर आगे।

3 Dec 20238:01:23 AM

Rajasthan Election Results 2023 Live: कांग्रेस ने चारों राज्यों में जीत का किया दावा

Rajasthan Election Results: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मतगणना की पूर्व संध्या पर कहा, “मुझे यकीन है कि हम (कांग्रेस) राजस्थान सहित चार राज्यों में सरकार बनाएंगे और मिजोरम में एक संयुक्त सरकार स्थापित होगी।

3 Dec 20237:47:17 AM

मतगणना स्थल पर पुलिस का पहरा

राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। जोधपुर के एक मतगणना केंद्र पर पुलिस की कड़ी मौजूदगी है।

#WATCH | Strong police presence at a counting centre in Jodhpur as counting of votes in Rajasthan Assembly elections is set to begin shortly pic.twitter.com/J9Xuq0rc3X

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20237:37:12 AM

भाजपा नेता सतीश पूनिया ने जताई बहुमत की उम्मीद

 राजस्थान में भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा कि अच्छी उम्मीद है कि बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आगे बोले कि मैं पूरी तरीके से आश्वास्त हूं कि करीब 125 से अधिक सीटों से बीजेपी सरकार बनाएगी।

#WATCH जयपुर (राजस्थान): भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा, “अच्छी उम्मीद है कि बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।… मैं पूरी तरीके से आश्वास्त हूं कि करीब 125 से अधिक सीटों से बीजेपी सरकार बनाएगी।” pic.twitter.com/luVZj49tKv

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023

3 Dec 20237:18:12 AM

कांग्रेस राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी- राजस्थान के मंत्री बीडी कल्ला

चुनावी नतीजों से पहले राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता बीडी कल्ला बोले कि मैं कह सकता हूं कि मुझे बीकानेर के लोगों का जनादेश मिलेगा और विधानसभा में प्रवेश करूंगा। कांग्रेस राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी।

#WATCH | Ahead of poll verdict, Rajasthan minister & Congress leader BD Kalla says, “I can say that I will get mandate of people of Bikaner and enter the Legislative Assembly…Congress will repeat government in the state.” pic.twitter.com/2IwJCPSozs

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20236:46:38 AM

राजस्थान में भाजपा की बनेगी सरकार

वोटों की गिनती को लेकर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि थोड़ी देर बाद मत की पेटी खुलने के बाद हमारी सरकार बनना प्रारंभ हो जाएगी। मेरा दावा बरकार है। प्रचंड बहुमत से कुछ ही घंटो के बाद भाजपा की सरकार बनेगी।

#WATCH चुरू, राजस्थान: वोटों की गिनती पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, “थोड़ी देर बाद मत की पेटी से नई सरकार पैदा होना प्रारंभ हो जाएगी। मेरा दावा बरकार है। प्रचंड बहुमत से कुछ ही घंटो के बाद भाजपा की सरकार बनेगी।” pic.twitter.com/GqOXTzmqqG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023

3 Dec 20236:35:54 AM

हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे- गोविंद सिंह डोटासरा

आगामी विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान के मतदाताओं ने पार्टी के सुशासन के कारण कांग्रेस उम्मीदवारों पर अपना पूरा विश्वास और समर्थन दिखाया है। कांग्रेस की गारंटी और 5 साल के काम के कारण जनता चाहती है कि यह सरकार दोबारा बने। हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

#WATCH जयपुर, राजस्थान: आगामी विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “राजस्थान के मतदाताओं ने पार्टी के सुशासन के कारण कांग्रेस उम्मीदवारों पर अपना पूरा विश्वास और समर्थन दिखाया है…कांग्रेस की गारंटी और 5 साल के काम के कारण जनता चाहती है कि यह… pic.twitter.com/gYID33XowW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023

3 Dec 20236:24:45 AM

कहीं पति-पत्नी के बीच टक्कर, तो कहीं जीजा-साली के बीच मुकाबला; फैसला आज

राजस्थान विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर रोचक मुकाबला होने वाला है। यहां एक सीट पर पति-पत्नी आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं, तो दूसरी सीट पर जीजा-साली के बीच मुकाबला होगा। दांतारामगढ़ में पति-पत्नी के बीच टक्कर है तो धौलपुर शहर सीट से जीजा और साली आमने-सामने चुनाव मैदान में है।

3 Dec 20235:15:23 AM

यही रात अंतिम, यही रात भारी

राजस्थान में मतगणना स्थलों पर हलचल बढ़ने लगी है। उम्मीदवारों के लिए रात काफी मुश्किल भरी रही होगी। राजस्थान में इस बार भी 200 सीटों वाली विधानसभा के लिए 199 सीटों पर चुनाव हुआ है। मतगणना ठीक आठ बजे शुरू हो जाएगी।

3 Dec 20234:12:43 AM

बसपा ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी नेता को निकाला

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जयपुर जिला इकाई ने शनिवार को पार्टी नेता सुमरत सिंह जहाजी को निष्कासित कर दिया। बसपा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उनकी अनुशासनहीनता और विपक्षी गतिविधियों में शामिल होने की विभिन्न रिपोर्टों की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया।

3 Dec 20232:10:52 AM

सीएम गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिखाया विक्ट्री साइन

राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने विक्ट्री साइन दिखाया।

#WATCH जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने विक्ट्री साइन दिखाया। pic.twitter.com/QglfeKyIqx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023

3 Dec 20231:03:14 AM

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कही ये बात

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है, हम जयपुर में रहकर ही बात करेंगे। भाजपा वाले जरूर भाग रहे हैं, कोई गुजरात तो कोई हरियाणा चला जाएगा लेकिन कांग्रेस के सभी उम्मीदवार यहीं दिखेंगे। हमारा नेतृत्व बहुत मजबूत है।

3 Dec 202312:11:48 AM

लोगों को हमारे घोषणापत्र पर भरोसा- कांग्रेस

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा बोले कि हम जीत रहे हैं। हमने पिछली बार अपने घोषणापत्र को पूरी तरह लागू किया था। इसलिए लोगों को हमारे घोषणापत्र पर भरोसा है। हमारी योजनाओं और सुशासन के कारण लोगों ने हमें वोट दिया।

#WATCH | PCC Chief Govind Singh Dotasra says, “…We are winning… We completely implemented our manifesto last time… So people have trust in our manifesto… Our schemes and good governance made people vote for us…” pic.twitter.com/B1JbUR0uvO

— ANI (@ANI) December 2, 2023

2 Dec 202311:28:20 PM

भाजपा-कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं के लिए भारी रात

राजस्थान में कांटे की टक्कर के चलते भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की धड़कन भी तेज हो गई है। दोनों दलों के कई नेता व कार्यकर्ता भगवान की शरण में पहुंच गए हैं। वसुंधरा राजे ने मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की है।

2 Dec 202310:52:15 PM

सीएम अशोक गहलोत बोले- हम जीतेंगे

मतगणना के पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने वॉर रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम वॉर रूम में आए और उम्मीदवारों से बात की। वे मतगणना केंद्रों पर जाएंगे। मैंने उनसे बात की और वे जीत को लेकर उत्साहित और आश्वस्त हैं। हम जीतेंगे और स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनाएंगे।

#WATCH | Jaipur; Rajasthan CM Ashok Gehlot says, “We came to the war room and spoke to the candidates. They will go to the counting centres… I spoke to them and they are excited and confident about winning. We will win and make a government with a clear majority.” pic.twitter.com/xuqSRt3yY5

— ANI (@ANI) December 2, 2023

2 Dec 202310:09:10 PM

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: खरगे ने की एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

इन चारों को बनाया गया पर्यवेक्षक

भूपेंद्र सिंह हुड्डा
मधुसूदन मिस्त्री
मुकुल वासनिक
शकील अहमद खान

2 Dec 202310:05:31 PM

Rajasthan Election Results: कांग्रेस रूम में नेताओं का जमावड़ा

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी आज देर रात कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे।

2 Dec 20239:59:14 PM

Rajasthan Election Results: ईवीएम से वोटों की गिनती के लिए 4,180 राउंड होंगे

Rajasthan Election Results: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता ने जानकारी दी कि मतगणना के लिए कुल 2,552 टेबलें लगाई गई हैं। गुप्ता ने कहा, ईवीएम से वोटों की गिनती के लिए 4,180 राउंड होंगे।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक 34 राउंड शियो विधानसभा क्षेत्र (बाड़मेर) के लिए और सबसे कम 14 राउंड अजमेर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के लिए होंगे

2 Dec 20239:30:15 PM

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: CM अशोक गहलोत पहुंचे कांग्रेस वॉर रूम

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे। बता दें कि कल सुबह 8 से ही मगगणना होगी।

2 Dec 20239:09:07 PM

Rajasthan Election Results: जयपुर, जोधपुर और नागौर में बनाए गए दो-दो मतदान केंद्र

Rajasthan Election Results: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राजस्थान में वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुप्ता ने कहा कि 30 चुनावी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र है, जबकि जयपुर, जोधपुर और नागौर में दो-दो केंद्र हैं।

2 Dec 20238:58:32 PM

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: राजस्थान में बन रही भाजपा की मजबूत सरकार: अर्जुन राम मेघवाल

Rajasthan Election Results: राजस्थान विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल का कहना है, “हर कोई इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि बीजेपी राजस्थान में अपनी सरकार बनाने जा रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे।”

2 Dec 20238:26:57 PM

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: राजस्थान में चुनाव से पहले तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: राजस्थान विधानसभा चुनाव की रविवार को होने वाली मतगणना से एक दिन पहले प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव परिणाम आने के बाद की रणनीति को लेकर मंथन किया है।

दोनों ही पार्टियों ने चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को परिणाम के बाद सोमवार शाम तक जयपुर पहुंचने के लिए कहा है।

2 Dec 20238:13:36 PM

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: राजस्थान में कांग्रेस जीत रही है: प्रताप खाचरियावास

Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: एग्जिट पोल पर राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने कहा,”एग्जिट पोल, सर्वे बता रहे हैं कि राजस्थान में कांग्रेस जीत रही है।

बीजेपी के लोग धोखेबाज हैं। वो सिर्फ हिंदू-मुसलमान करते हैं…कांग्रेस राजस्थान में सरकार बनाएगी।” मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़।”

2 Dec 20238:08:43 PM

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: एग्जिट पोल की कहानी

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: एग्जिट पोल की कहानी

Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: राजस्थान एग्जिट पोल के नतीजे से जुड़ी सारी जानकारी

2 Dec 20238:04:32 PM

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: सीएम गहलोत के प्लान-बी पर भाजपा का पलटवार

Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान विधानसभा चुनाव पर कहा, “भाजपा सत्ता में आ रही है इसमें तनिक भी संशय नहीं है…”

CM अशोक गहलोत द्वारा प्लान B तैयार किए जाने की खबरों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “उनका प्लान B उन्हें मुबारक।”

2 Dec 20237:49:04 PM

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: 199 सीटों पर हुआ मतदान

Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा चुनाव में 199 सीटों पर मतदान हुआ।

चुनाव से पहले करणपुर से विधायक और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह कुन्नर का निधन हो गया था, जिसकी वजह से इस सीट पर मतदान रद्द किया गया। इस सीट पर उपचुनाव होने वाला है।

2 Dec 20237:47:01 PM

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: राजस्थान में किसकी होगी राज, देख पल-पल का लाइव अपडेट्स

Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से सभी केंद्रों पर पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम के माध्यम से मतगणना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सभी 36 केंद्रों पर मतगणना के लिए 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है।