News TOP STORIES नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

Rajasthan: अशोक गहलोत बोले- पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के ट्रकों में पैसा भाजपा के दफ्तरों में पहुंचा


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और पैरामिलिट्री फोर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पैसों के दम पर राज्यों में सरकारें बदलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। गहलोत ने भाजपा और पैरामिलिट्री फोर्स सरकार बदलने का काम करती है। पैसों के दम पर राज्यों में सरकारें बदली जाती है। सीएम ने कहा कि फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर भाजपा के दफ्तरों में पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा,ये (भाजपा के नेता) जिन राज्यों में इनकी सरकारें हैं वहां पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को पकड़ते हैं। ट्रक में भरकर पैसा लाते हैं, भाजपा के दफ्तर के पिछवाड़े ले जाते हैं।

पुलिसकर्मियों और फोर्स वालों की मदद से ट्रकों में पैसों के बाक्स भकर भाजपा के दफ्तरों में जाते हैं। ट्रक पुलिस का होता है,इसलिए उनको कौन पकड़ सकता है।लोग साचते हैं इनके रंगरूट आए होंगे मदद करने। गहलोत ने सोमवार को शहीद स्मारक पर कहा,यह देश के साथ बहुत बड़ा षडयंत्र है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, सच्चाई हमारे साथ है।

उन्होंने कहा कि गोवा, अरुणाचल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और अब महाराष्ट्र में आलू प्याज से सरकारें नहीं बदली गई हैं। पैसों से बदली गई है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात माडल फ्लाप हो गया। गुजरात माडल के नाम पर पूरे देश को धोखा दिया गया। माडल कुछ था ही नहीं, केवल मार्कटिंग थी।

भाजपा के नेता मार्केटिंग पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। उधर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को कहा कि गहलोत इन दिनों कुर्सी की असुरक्षा और कांग्रेस के अंतर्कलह से विचलित हैं। गहलोत इतने विचलित हैं कि वे मर्यादा भूल गए। पैरामिलिट्री फोर्स के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। उनके पास कोई तथ्य होते तो सामने लाते। भाजपा के दफ्तरों के बारे में इस तरह की बात करना गलत है। घाटालों से उनके हाथ रंगे हुए हैं। किसी के विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन पैरामिलिट्री फोर्स के बारे में टिप्पणी करना गलत है।