Latest News खेल

Rajasthan Board Result 2022: आज हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की तारीखों का ऐलान


नई दिल्ली, । RBSE Rajasthan Board Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा वर्ष 2021-22 की कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तारीखों का ऐलान आज, 23 मई 2022 को किया जा सकता है। बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 डेट के साथ-साथ सभी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के लिए आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा की जा सकती है। दोनो ही कक्षाओं के लिए आरबीएसई राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 की तिथि और समय की घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के विभिन्न विकल्पों को समेत सभी विवरण प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा।