News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Rajnath Singh Rally Live: राजनाथ सिंह बोले- चन्नी कहते हैं भइये पंजाब नहीं आएंगे, बांटकर सत्ता हथियाना कांग्रेस की नीति


अमृतसर।: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कहते हैं कि पंजाब में भइये नहीं आएंगे। उन्होंने पूछा कि क्या गुरुनानक देव जी ने यही संदश दिया था। कांग्रेस बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह दो दिनों से पंजाब में हैं। उनका सौभाग्य है कि उन्हें अमृतसर आने का मौका मिला।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब चरणजीत सिंह चन्नी भइयों के पंजाब में न आने देने का बयान दे रहे थे तब प्रियंका गांधी वाड्रा तालियां बजा रही थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है। एक ने पंजाब को लूटा और दूसरे ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में एक क्रीज पर दो लोग बल्लेबाजीत कर रहे हैं, इसलिए इनका आउट होना तय है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब में नशा सिर्फ भाजपा ही रोक सकती है। भाजपा की सरकार बनाकर देखें, फिर देखते हैं कौन नशा बेचता है। कांग्रेस की हर सरकार पर भ्रष्ट के आरोप लगे, पर भाजपा की किसी सरकार पर नही। भ्रष्टाचार को भाजपा ही रोक सकती है।

 

राजनाथ सिंह विधानसभा हलका अमृतसर केंद्रीय भाजपा प्रत्याशी डा. राम चावला के लिए रैली कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी सिस्टम में ऐसा बदलाव लाए कि 100 फीसद पैसा लोगों तक जाता है। कांग्रेस ने देश को लूटा है। हमारी सरकार आने के बाद भारत का सम्मान देश विदेश में बढ़ा है। कोरोना पर भी भारत ने नियंत्रण किया। इसकी चर्चा पूरे विश्व में है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता पाने के लिए देश भी तोड़ना पड़े तो यह उसके लिए भी तैयार हैं। यह सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाते हैं। यह बीएसएफ के बढ़ते अधिकारों पर आवाज उठाते हैं। पंजाब ने कई घाव झेले हैं, लेकिन मरने मिटने में हमेशा आगे रहा है। एक ने पंजाब को लूटा तो दूसरे ने दिल्ली में कुछ नहीं किया।