Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Rana Goswami Resigns: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, कद्दावर नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ


 गुवाहाटी। असम में कांग्रेस के एक और नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। राणा गोस्वामी ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। राणा गोस्वामी ने पिछले दिनों असम के संगठनात्मक प्रभारी पद से इस्तीफा दिया था।

 

भाजपा में हो सकते हैं शामिल

अटकलें लगाई जा रही है कि वो भाजपा में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को इस्तीफा पत्र भेजने के तुरंत बाद, वह नई दिल्ली गए जहां उनके भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने और पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत है: सीएम हिमंत

गोस्वामी के पाला बदलने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन “वह कांग्रेस के एक शक्तिशाली नेता हैं और अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं इसका स्वागत करूंगा।”

मंगलवार (27 फरवरी) को असम के मंत्री और भाजपा नेता पीयूष हजारिका ने एक्स पर लिखा था,”रकीबुल हुसैन, रेकीबुद्दीन अहमद, जाकिर हुसैन सिकंदर और नुरुल हुदा को छोड़कर, असम कांग्रेस के अन्य सभी नेता/विधायक हमारे संपर्क में हैं।”

भाजपा नेता के इस बयान के एक दिन बाद राणा गोस्वामी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

असम विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ यूसीसी

सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार ‘सामने के दरवाजे’ से समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लाएगी। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य विधानसभा ने इसी साल 7 फरवरी को एक विधेयक पारित किया था।