Latest News राजस्थान

RBSE: आज जारी होगा आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट,


RBSE 10th Result 2021 Live Updates : आरबीएसई 10वीं रिजल्ट आज जारी होगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम ( Rajasthan Board Class 10 Result 2021 ) आज शाम 4 बजे घोषित करेगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। इस साल 10वीं में 12.14 लाख विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं। माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा में 48,843, प्रवेशिका में 8,355 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,823 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कोरोना के चलते इस साल 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी थीं इसलिए छात्रों को मार्क्स बोर्ड द्वारा जारी मूल्यांकन नीति से दिए गए हैं।

12:15 PM – राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

आरबीएसई इस साल भी 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को डिजिलॉकर के माध्यम से उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट उपलब्ध कराएगा। डिजिलॉकर के जरिए राजस्थान बोर्ड 2014-2020 तक के मार्कशीट और सर्टिफिकेट उपलब्ध करवा रहा है। बोर्ड की ओर से डिजिलॉकर का लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी शेयर किया है। जिसमें क्लिक कर छात्र आसानी से अपने डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं।