Latest News करियर राजस्थान

RBSE 10th, 12th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे मई के आखिर तक और 10वीं के 15 जून तक, ताजा अपडेट


नई दिल्ली, । RBSE 10th, 12th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा इस माह के आखिर तक की जा सकत है। बोर्ड के सूत्रों के प्राप्त जानकारी आधारित मीडिया खबरों के मुताबिक आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 के एक या दो स्ट्रीम (आर्ट्स और/या कॉमर्स) के नतीजों की घोषणा मई के अंत तक की जा सकती है। वहीं, बचे स्ट्रीम के लिए राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा जून के पहले सप्ताह में हो सकती है। दूसरी तरफ, आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को जून के दूसरे सप्ताह तक या अधिकतम 15 जून तक घोषित कर सकता है।