Latest News खेल

RCB vs DC Live Score: अर्धशतक जड़कर आउट हुए विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर


: आईपीएल 2023 में शनिवार यानी 15 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबला खेला जा रहा है। आईपीएल का 16वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। कोहली ने 34 गेंंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ दिया। ललित यादव की गेंद पर वो कैच आउट हो गए।

इस लीग में आरसीबी के खाते में सिर्फ 1 जीत ही दर्ज है, वहीं दिल्ली टीम ने अभी तक जीत का अपना खाता नहीं खोला है। बता दें कि दिल्ली की पिछले चारों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

इस समय विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, तो मुमकिन है कि इस मैच में भी विराट का बल्ले से रन का आग बरस सकता है। पिछले तीन मुकाबलो में विराट ने 61, 21 और नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। वहीं दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल ने मुंबई के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI


RCB:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, अनुज रावात, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

DC: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (c), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (wk), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान

  • 04:41 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: कुलदीप यादव ने आरसीबी को दिया डबल झटका

    15वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर दिया। 14 गेंदों पर मैक्सी ने 24 रन बनाए।

  • 04:36 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: अक्षर ने हर्षल पटेल को किया आउट

    14वें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। इस ओवर की दूसरी गेंद मैक्सी ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। पांचवी गेंद पर हर्षल पटेल ने छक्का जड़ दिया। वहीं, अंतिम गेंद पर हर्षल कैच आउट हो गए।

  • 04:31 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 119/3

    13वें ओवर में गेंदबाजी करने मिचेल मार्श आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर लोमरोर ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर  लोमरोर कैच आउट हो गए। विकेट कीपर अभिषेक पोरेल ने उनका कैच लिया। इस ओवर में 9 रन बने।

  • 04:25 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: 12 ओवर के बाद आरसीबी का सकोर-111/2

    12वें ओवर में गेंदबाजी करने अनरिख़ नॉर्खिये आए। अनरिख़ नॉर्खिये की चौथी गेंद वेस्ट हाइट से ऊपर थी, इसलिए नो बॉल करार दिया गया। हालांकि, फ्री हिट गेंद का फायदा मैक्सवेल उठा नहीं सके। इस ओवर में 7 रन बने।

  • 04:18 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: मैक्सवेल ने की तूफानी शुरुआत

    11वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली कैच आउट हो गए। ललित यादव ने लिया उनका विकेट। वहीं, इस ओवर की चौथी गेंद पर मैक्सी ने एक लंबा छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर भी मैक्सी ने सीधे बल्ले से साइड स्कीन की ओर छक्का जड़ दिया।

  • 04:11 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: कोहली ने जड़ा अर्धशतक

    दसवें ओवर में गेंदबाजी करने मुस्तफ़िज़ुर रहमान आए। पहली गेंद पर विराट ने सीधे बल्ले से चौका लगा दिया। चौथी गेंद पर कोहली ने कलाई का सहारा लगाकर छक्का जड़ दिया। वहीं, 33 गेंद पर कोहली ने अपना अर्धशतक जड़ दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर महिपाल लोमरोर ने छक्का जड़ दिया।

  • 04:07 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 70/1

    9वें ओवर में गेंदबाजी करने कुलदीप यादव आए। ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने कवर ड्राइव जड़कर चार रन बटोर लिए। इस ओवर में 9 रन बने।

  • 04:01 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 61/1

    आठवे ओवर में गेंदबाजी करने ललित यादव आए। इस ओवर में 7 रन बने।

  • 03:58 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: सात ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 54/1

    ऐसा लग रहा है मानो इस समय डेविड वॉर्नर तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर्स पर भरोसा जता रहे हैं। सातवें ओवर में गेंदबाजी करने कुलदीप यादव आए। पांचवी गेंद पर विराट के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद चार रनों के लिए सीमा रेखा पार कर गई।

  • 03:55 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: अक्षर के बाद स्पिनर ललित यादव गेंदबाजी के लिए आए

    फाफ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने महिपाल लोमरोर आए। अक्षर के बाद स्पिन छठे ओवर में गेंदबाजी करने ललित यादव आए। छठे ओवर में 4 रन बने।

  • 03:50 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: आरसीबी को लगा पहला झटका, फाफ हुए आउट

    पांचवे ओवर की पहली गेंद पर विराट ने ऑफ साइड की ओर कड़क चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर  फाफ ने चौका जड़ा और चौथी गेंद पर मिचेल मार्श ने दिल्ली को पहला झटका दिया। फाफ 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए।

  • 03:44 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: फाफ ने लगाया पारी का पहला छक्का

    दिल्ली ने चौथे ओवर में ही स्पिनर अक्षर पटेल गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर के पांचवे गेंद पर फाफ ने एक शानदार छक्का जड़ दिया।

  • 03:41 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: विराट के बाद फाफ ने संभाला मोर्चा

    तीसरे ओवर में फ़ाफ़ डुप्लेसी ने मुस्तफ़िज़ुर रहमान के ओवर में दो चौके जड़े। तीन ओवर के बाद आरसीबी ने 26 रन बनाए।

  • 03:33 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: पहले ओवर में कोहली ने जड़े दो चौके

    आरसीबी की ओर से फ़ाफ़ डुप्लेसी और विराट कोहली ने बल्लेबाजी की शुरुआत की। वहीं गेंदबाजी करने अनरिख़ नॉर्खिए आए। अनरिख़ नॉर्खिए की पहली गेंद वाइड करारा दी गई। दूसरी गेंद पर कोहली ने बल्ले का मुंह खोला और कोहली ने इस पारी का पहला चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर भी कोहली ने जगह बनाकर जड़ दिया एक और चौका। इस ओवर में 11 रन बने।

  • 03:12 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: दिल्ली की प्लेइंग 11

    दिल्ली: डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, अमन हाकिम ख़ान, अभिषेक पोरेल, मुस्तफ़िजर रहमान, अनरिख़ नॉर्खिए, कुलदीप यादव

  • 03:10 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: आरसीबी की प्लेइंग 11

    फ़ाफ़ डुप्लेसी, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक,ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, वेन पर्नेल, वनिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, विजय कुमार वयस्क

  • 03:00 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: दिल्ली ने जीता टॉस

    दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

  • 02:56 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: आंकड़ों के हिसाब से आरसीबी का पलड़ा भारी

    दोनों टीमों के बीच हे़ड-टू-हेज मुकाबले की बात करें तो आरसीबी का पलड़ा भारी है। उन्होंने दिल्ली को 17 बार हराया है, जबकि दिल्ली 10 बार विजयी हुई है।

  • 02:40 PM, 15 Apr 2023

    RCB vs DC Live Updates: जल्द होगा टॉस

    नमस्कार! स्वागत है आपका दिल्ली कैपिटल्स बनाम  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले के लाइव ब्लॉग में। थोड़ी देर में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में आने वाले हैं।