Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

Reliance AGM 2024 : शेयरधारकों को मिली बड़ी खुशखबरी जियो यूजर्स के लिए भी हुए खास एलान –


रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालना बैठक शुरू हो गई है। एजीएम की शुरुआत में मुकेश अंबानी ने रिलायंस के शेयर पर बोनस शेयर का एलान किया है। इस बैठक में कंपनी अपने भविष्य की रणनीति और चुनौतियों के साथ कई अहम फैसलों की घोषणा होगी।

29 Aug 20243:45:09 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना है लक्ष्य

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी ने कहा कि भारत को वास्तव में वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना हमारा घोषित लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में, हमारा ध्यान एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर रहा है जो जमीनी स्तर से लेकर उच्चतम स्तर तक हमारे एथलीटों का समर्थन करता है। यह जरूरी है कि हम अपने बच्चों को कम उम्र से ही प्रशिक्षित करना शुरू कर दें। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए एक आंदोलन की आवश्यकता है कि हमारे देश में प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के अधिकार के साथ-साथ खेल का भी अधिकार मिले।

29 Aug 20243:35:21 PM

Reliance AGM 2024 LIVE विश्व की ऊर्जा राजधानी बना जामनगर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एजीएम संबोधन में कहा कि जामनगर विश्व की ऊर्जा राजधानी है। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि 2025 तक जामनगर हमारे नवीन ऊर्जा व्यवसाय का गढ़ भी बन जाएगा। धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स एक ही स्थान पर दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे आधुनिक, मॉड्यूलर और एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र होगा।

29 Aug 20243:33:59 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: अगले साल से शुरू होगी battery manufacturing facility

मुकेश अंबानी ने बताया कि जामनगर में 30 GWh वार्षिक क्षमता वाली advanced chemistry-based battery manufacturing facility  सुविधा का निर्माण पहले ही शुरू कर दिया है। अगले साल की दूसरी छमाही तक उत्पादन शुरू हो जाएगा।

29 Aug 20243:25:43 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग में तेजी

मुकेश अंबानी ने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग में तेजी ला रहे हैं। रिलायंस ग्रीन एनर्जी भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के सबसे बड़े उपयोगकर्ताओं में से एक बनने की राह पर हैं।

29 Aug 20243:21:26 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: O2C बिजनेस में तेजी

मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रिलायंस ने उद्योग-अग्रणी प्रदर्शन देने के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना किया। O2C बिजनेस ने पिछले वर्ष ₹5,64,749 करोड़ (US$67.9 बिलियन) का राजस्व और ₹62,393 करोड़ (US$7.5 बिलियन) का EBITDA हासिल किया।

29 Aug 20243:18:55 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: घरेलू गैस उत्पादन में लगभग 30 फीसदी का योगदान

मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में गहरे पानी के विकास और उत्पादन में अग्रणी के रूप में, हमने छह डीप वॉटर प्लांट को सफलतापूर्वक चालू किया है, जिससे खुद को एक विश्व स्तरीय गहरे पानी ऑपरेटर के रूप में स्थापित किया गया है। कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, हमारी टीम ने एमजे सेक्टर की सुरक्षित और समय पर शुरुआत सुनिश्चित की, जो हमारी प्रतिबद्धता और लचीलेपन का प्रमाण है। वर्तमान में, केजी डी6 सेक्टर से लगभग 30 एमएमएससीएमडी गैस और 22,000 बैरल प्रति दिन कंडेनसेट का उत्पादन होता है। हमारे क्षेत्र अब भारत के घरेलू गैस उत्पादन में लगभग 30% का योगदान करते हैं, जो उर्वरक, बिजली, शहर गैस वितरण और विभिन्न उद्योगों जैसे क्षेत्रों में विविध प्रकार के ग्राहकों को आपूर्ति करते हैं।

29 Aug 20243:16:08 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: You Deserve More कैंपेन का हुआ एलान

मुकेश अंबानी ने कहा कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए You Deserve More कैंपेन शुरू किया गया है।

29 Aug 20243:13:09 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: ऑन डिमांड सर्विस में तेजी

ईशा अंबानी ने कहा कि हमने भारत भर में इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए अपनी ऑन-डिमांड सेवाओं को तेजी से बढ़ाया है और नवीनतम मोबाइल और लैपटॉप के लिए एक नए, उत्पादकता-केंद्रित प्रारूप के साथ-साथ अपने बिग-बॉक्स रिलायंस डिजिटल प्रारूप का विस्तार किया है।

29 Aug 20243:12:01 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: ब्यूटी में भी रिलायंस रिटेल आगे

ईशा अंबानी ने कहा कि ब्यूटी में हम टीरा, सेफोरा, किको मिलानो और ब्लशलेस जैसे कई प्रारूपों में एक ओमनी-चैनल रणनीति के माध्यम से अपनी उपस्थिति बना रहे हैं। हम अपने मौजूदा प्रारूपों- किराना, फैशन और फार्मा- में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अपनी सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल की पेशकश को भी बढ़ा रहे हैं। इनसाइट कॉस्मेटिक्स में हमारा निवेश हमें अपना ब्रांड पोर्टफोलियो बनाने में सक्षम बना रहा है।

29 Aug 20243:10:39 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: ईशा अंबानी ने रिटेल बिजनेस का दिया ब्यौरा

रिलायंस रिटेल बिजनेस की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि हमने सालाना आधार पर 28.4 फीसदी से ज्यादा का EBITDA दर्ज किया है। वहीं, 11,101 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है जो वार्षिक आधार पर 21 फीसदी है।

ईशा अंबानी ने बताया कि रिलायंस रिटेल के स्टोर्स पर एक अरब से अधिक लोग आए और 1.25 बिलियन से अधिक लेनदेन हुए। पंजीकृत ग्राहक आधार ने 300 मिलियन ग्राहकों का एक मील का पत्थर पार कर लिया है, जो लगभग अमेरिका की आबादी है।

29 Aug 20243:07:31 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: रिटेल बिजनेस में तेजी

मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारा रिटेल बिजनेस कई महत्वपूर्ण सामाजिक लक्ष्यों को भी बढ़ावा दे रहा है। हम भारत के किसानों और एमएसएमई को उनकी गुणवत्तापूर्ण उपज खरीदकर समृद्ध कर रहे हैं। हम आदिवासी क्षेत्रों से अधिक सोर्सिंग कर रहे हैं। हम महिला उद्यमियों को बढ़ावा दे रहे हैं। सबसे बढ़कर, हमारा खुदरा व्यवसाय अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आजीविका के अवसर पैदा कर रहा है।

29 Aug 20243:05:27 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: टॉप-5 में रिलायंस रिटेल

रिलायंस रिटेल स्टोरों की संख्या के मामले में दुनिया में रिटेल विक्रेताओं में से एक है।

29 Aug 20243:02:45 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: Disney+Hotstar के डील का एलान

 मुकेश अंबानी ने Disney+Hotstar के पार्टनरशिप का एलान किया है। मुकेश अंबानी ने बताया कि दोनों कंपनियों के बीच कॉन्टेन्ट क्रिएशन के लिए पार्टनरशिप हुई है।

29 Aug 20243:01:12 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: शेयर में आई तेजी

एजीएम में हो रहे घोषणा के बीच जियो फाइनेंशियल सर्विस के शेयर में तेजी देखने को मिली है। 2.55 बजे जियो फाइनेंशियल सर्विस के शेयर 1 फीसदी चढ़ गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.60 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा था।

29 Aug 20242:55:21 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: EBITA डबल करने का लक्ष्य

मुकेश अंबानी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आगामी 3-4 साल में अपना EBITA डबल करेंगे।

29 Aug 20242:54:15 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: शुरू हुआ JioHome ऐप

 मुकेश अंबानी ने बताया कि JioHome ऐप का नया वर्जन लॉन्च हो गया है। इसमें यूजर्स अपने घर पर वाई-फाई, AC आदि स्मार्ट डिवाइसेज को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इस ऐप में मैलवेयर डिटेक्शन और गेस्ट वाई-फाई मैनेजमेंट के फीचर्स भी मिलेंगे।

29 Aug 20242:52:40 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: लॉन्च हुआ JIO TVOS

 रिलायंस एजीएम में जियोटीवीओएस को लॉन्च किया गया है। इसमें 4K Ultra HD, Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे व्यूइंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा।

29 Aug 20242:48:49 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: AI से मिलेगी MSMEs को मदद

मुकेश अंबानी ने कहा कि एजुकेशन सेक्टर में AI लर्निंग पर फोकस होगा। AI के जरिये किसानों, स्टूडेंट को फायदा होगा। इसके अलावा AI के जरिये MSMEs को भी मदद मिलेगी।

29 Aug 20242:42:21 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: Jio Cloud का किया एलान

मुकेश अंबानी ने Jio Cloud का किया एलान। जियो क्लाउड में यूजर को 100जीबी फ्री मिलेगा।

29 Aug 20242:37:33 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: Jio Brain का होगा इस्तेमाल

Jio Brain से जियों में एआई अपनाने में तेजी आएगी। इसे तेजी से फैसले लेने और सटीक जानकारी भी मिलेगी। यह ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में भी मदद करेगा। मुकेश अंबानी ने बताया कि वह रिलायंस ऑपरेटिंग कंपनियों में बदलाव लाने जियो ब्रेन का इस्तेमाल शुरू कर रहे हैं।

29 Aug 20242:32:55 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: AI पर रहेगा फोकस

 मुकेश अंबानी ने कहा कि जामनगर में AI में डेटा सेंटर बनेगा।

29 Aug 20242:30:42 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: टॉप-30 कंपनी में होगी RIL की एंट्री

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को सूचित किया कि रिलायंस इंजस्ट्रीज दुनिया की 30 सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट मेंं शामिल होने के लिए तैयार है।

29 Aug 20242:24:55 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: जियो मोबाइल ट्रैफिक

ग्लोबल मोबाइल ट्रैफिक में जियो की हिस्सेदारी 8 प्रतिशत है।

29 Aug 20242:23:30 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: डेटा यूज की दी जानकारी

मुकेश अंबानी ने बताया ति जियो यूजर हर महीने 25 GB डाटा यूज करते हैं।

29 Aug 20242:22:34 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: रोजगार के नए अवसर

मुकेश अंबानी ने बताया कि पिछले साल लगभग 1.7 लाख नई नौकरी दी गई हैं। रोजगार के नए अवसर से युवाओं को लाभ हुआ है।

29 Aug 20242:20:58 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: Jio Financial Service एम-कैप

मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो फाइनेंशियल सर्विस का एम-कैप 2.2 लाख करोड़ के आस-पास पहुंच गया है।

29 Aug 20242:19:39 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: मुकेश अंबानी ने दिया खर्चों का ब्यौरा

मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले वित्त वर्ष में 3,643 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। रिलायंस के पास 1,000 से ज्यादा वैज्ञानिक और शोधकर्ता हैं जो रिसर्च परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

29 Aug 20242:17:43 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: टॉप-50 में शामिल होगी रिलायंस

मुकेश अंबानी ने कहा कि हमारा भविष्य हमारे अतीत से कहीं अधिक उज्ज्वल है। रिलायंस को वैश्विक स्तर पर शीर्ष 500 कंपनियों में शामिल होने में दो दशक से अधिक का समय लगा। आने वाले दो दशकों में  कंपनी दुनिया की शीर्ष-50 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में शामिल होगी गए।

29 Aug 20242:14:19 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: निवेशकों को मिलता है इनाम

मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि जब भी आरआईएल आगे बढ़ती है, तो हम अपने निवेशकों को अच्छा इनाम देते हैं। क्योंकि कंपनी के विकास में निवेशकों की अहम भूमिका है।

29 Aug 20242:13:01 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: बोनस शेयर दे रहा है कंपनी

मुकेश अंबानी ने बताया कि वह शेयरधारकों को 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर दे रहा है। इसका मतलब है कि शेयरधारक को 1 शेयर पर 1 शेयर मिलेगा।

29 Aug 20242:11:40 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: मुकेश अंबानी ने AI पर दिया जोर

एआई के जन्म ने कई समस्याओं को हल करने में मदद के अवसर खोले हैं, लेकिन भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था को चुनौती मिलने का खतरा है।

29 Aug 20242:10:31 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: शुरू हुई सालाना बैठक

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक शुरू हो गई है। कंंपनी के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी शेयरहोल्डर्स को संबोधित कर रहे हैं। कंपनी के शेयरधारक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सालाना बैठक से जुडे़ हैं।

29 Aug 20241:53:49 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: कहां देखें लाइव

 रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लाइव स्ट्रीमिंग के लिए लिंक भी जारी किये हैं। इन लिंक पर जाकर आप आसानी से RIL AGM 2024 Live देख सकते हैं।

 

29 Aug 20241:50:36 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: शेयर में आई तेजी

 एजीएम शुरू होने से पहले ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिली। 1.45 बजे कंपनी के शेयर 2.28 फीसदी की बढ़त के साथ 3,065.00 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

29 Aug 20241:09:12 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी

Hurun India Rich List की लिस्ट में मुकेश अंबानी और उसके परिवार दूसरे स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी और उनके परिवार के पास 1,014,700 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

29 Aug 202412:57:26 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी है। वर्तमान में कंपनी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है।

29 Aug 202412:52:48 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: कैसा है Jio ARPU

लगाता तीन तिमाही से जियो का ARPU 181.7 रुपये पर स्थिर रहा। पिछले महीने जियो के टैरिफ प्लान में 13 फीसदी से 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी का ARPU बढ़ सकता है।

29 Aug 202412:42:59 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: RIL का सोशल मीडिया पोस्ट

 RILके सफर और उसकी उपलब्धि को लेकर कंपनी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया।

29 Aug 202412:36:29 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: 5जी नेटवर्क का विस्तार

RIL AGM 2024 में जियो 5जी नेटवर्क को लेकर बड़ा एलान हो सकता है।

29 Aug 202412:31:46 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: एजीएम का सफर

29 Aug 202412:27:37 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: Dividend का होगा एलान

कंपनी ने सालाना बैठक की तारीख का एलान के साथ डिविडेंड का भी एलान किया था। कंपनी ने कहा था कि वह सालाना बैठर में फाइनल डिविडेंड को लेकर एलान कर सकते हैं।

29 Aug 202412:17:03 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: 2023 एजीएम की मुख्य बातें

मुकेश अंबानी ने 2023 के एजीएम में घोषणा की थी कि तीनों बच्चों बोर्ज में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि वह आगामी 5 साल तक कंपनी के चेयरपर्सन रहेंगे।

29 Aug 202412:06:31 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: शेयर में हल्की तेजी

12 बजे के करीब बीएसई पर कंपनी के शेयर 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 3,014.9 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

29 Aug 202412:02:17 PM

Reliance AGM 2024 LIVE: न्यू एनर्जी बिजनेस का विस्तार

कंपनी ग्रीन एनर्जी के विस्तार पर ध्यान दे रही है। इसके लिए रिलायंस जामनगर में एक मेगा ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स विकसित कर रही है। इसके अलावा कंपनी सोलर पीवी, एनर्जी स्टोरेशन, इलेक्ट्रोलाइजर, फ्यूल सेल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए भी गीगा फैक्टरी लगाने की प्लानिंग कर रही है।

29 Aug 202411:57:15 AM

Reliance AGM 2024 LIVE: किसकी क्या है जिम्मेदारी

साल 2022 के एजीएम में मुकेश अंबानी ने अपने उत्तराधिकार के बारे में बताया था। इसके अलावा उन्होंने ईशा अंबानी को रिटेल, आकाश को जियो और अनंत को एनर्जी बिजनस की कमान सौंपी थी।

29 Aug 202411:49:23 AM

Reliance AGM 2024 LIVE: कितने है शेयरहोल्डर्स

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दोपहर 2 बजे 3.5 करोड़ शेयरधारकों को संबोधित करेंगे।

29 Aug 202411:43:13 AM

Reliance AGM 2024 LIVE: 2023 की सालाना बैठक

पिछले साल के एजीएम में मुकेश अंबानी ने ईशा, अनंत और आकाश अंबानी के लिए पांच साल की उत्तराधिकार योजना की घोषणा की थी।

29 Aug 202411:39:11 AM

Reliance AGM 2024 LIVE: शेयर की परफॉर्मेंस

पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 24.24 फीसदी का रिटर्न दिया है।

29 Aug 202411:31:20 AM

Reliance AGM 2024 LIVE: IPO को लेकर हो सकता है एलान

एजीएम 2024 में उम्मीद है कि कंपनी Reliance Jio और Reliance Retail के आईपीओ को लेकर कोई जानकारी दे सकते हैं।

29 Aug 202411:19:56 AM

Reliance AGM 2024 LIVE: रिलायंस इंडस्ट्रीज का एम-कैप

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की पहली कंपनी है जिसका एम-कैप 20 लाख करोड़ रुपये के पार है। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार कंपनी का एम-कैप 20,34,751.32 करोड़ रुपये है।

29 Aug 202411:06:07 AM

Reliance AGM 2024 LIVE: 5जी स्मार्टफोन का हो सकता है एलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं एजीएम में किफायती जियोफोन 5जी स्मार्टफोन को लेकर एलान किया जा सकता है।

29 Aug 202411:04:32 AM

Reliance AGM 2024 LIVE: मुकेश अंबानी करेंगे संबोधन

एजीएम 2024 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी कंपनी के शेयरहोल्डर्स को संबोधित करेंगे। वह संबोधन में कंपनी के बिजनेस, मुनाफे और आगामी रणनीतियों से जुड़ी सभी जानकारी का एलान करेंगे।

29 Aug 202410:59:19 AM

Reliance AGM 2024 LIVE: कहां देखें लाइव

आप रिलायंस  इंडस्ट्रीज के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एजीएम लाइव देख सकते हैं।

29 Aug 202410:57:53 AM

dify Reliance AGM 2024 LIVE: क्या होता है AGM

हर साल कंपनी को अपने शेयरहोल्डर्स से बातचीत करने के लिए एनुअल जनरल मीटिंग करनी होती है। बैठक में कंपनी शेयरहोल्डर्स से संवाद करती है और भविष्य की रणनीति के बारे में जानकारी देती है।

29 Aug 202410:56:19 AM

Reliance AGM 2024 LIVE: शेयरों पर रहेगी नजर

आज कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे। सुबह 10.50 बजे RIL Share 0.55 फीसदी चढ़कर 3,013.20 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

29 Aug 202410:55:12 AM

Reliance AGM 2024 LIVE: 2 बजे से शुरू होगी बैठक

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक 2 बजे से शुरू होगी। बैठक मे ंकंपनियों के विस्तार के लिए अहम फैसले लिए जाएंगे।