Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

RLD के NDA में शाम‍िल होने की चर्चा पर सामने आया स्‍वामी प्रसाद मौर्य का बयान


लखनऊ। रालोद प्रमुख प्रमुख जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की चर्चा पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “किसी को अगर झूठ बोलना है तो उसे भाजपा से सीखना चाहिए। भाजपा झूठ बोलने में माहिर है… कैसे किसी को बदनाम किया जाता है… कैसे किसी के चरित्र को संदिग्ध बनाया जाता है, इस तिगड़म में भाजपा बहुत आगे है… जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच समय-समय पर वार्ता भी होती रहती है और सीटों के बंटवारे पर बात भी हुई है।”

 

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) लोकसभा चुनाव से पहले सपा को झटका दे सकती है। आरएलडी के इंडी गठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल होने की अटकलें हैं। तमाम अटकलों के बीच आरएलडी प्रवक्ता ने अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया है किया कि बीजेपी से आरएलडी को कितनी सीटों का ऑफर है।

सपा-बसपा गठबंधन के भरोसे पिछले लोकसभा चुनाव में अमरोहा सीट भाजपा के हाथ से निकल गई थी। यहां से बसपा दावेदार कुंवर दानिश अली ने भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर को शिकस्त दी थी। इस बार भाजपा हरहाल में इस सीट पर दोबारा कब्जा जमाना चाहती है। वहीं सपा व बसपा के अलग-अलग मैदान में उतरने से भाजपाई इस पर जीत भी निश्चित मान रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा से टिकट के दावेदारों की सूची सबसे लंबी है।