Latest News मनोरंजन

Rockstar ने कोरोना को दी मात, चाचा रणधीर कपूर ने दी जानकारी


नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (ranbir kapoor) हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद सोशल मीडिया (social media) पर उनके चाहने वाले उनकी जल्दी रिकवरी की दुआएं मांगते नजर आएं। वहीं अब चाचा रणधीर कपूर (randhir kapoor) ने रणबीर की हेल्थ रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से पागल हो जाएंगे। बॉलीवुड के रॉकस्टार ने कोरोना को मात दे दिया है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

चाचा रणधीर कपूर ने दी जानकारी
रणधीर कपूर ने शुक्रवार को बताया कि, ‘रणबीर कपूर अब बिल्कुल ठीक हैं। मैं उनसे मिला हूं वह पहले से काफी स्वस्थ हैं।’ बता दें कि हाल ही में रणबीर की बहन ने रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने दिवगंत पिता ऋषि कपूर के लिए 11 महीने की प्रार्थना सभा से अपनी तस्वीर पोस्ट की थी जहां उनके साथ पूजा में बैठे दिखाई दिए थे। इसके बाद से ही रणबीर के हेल्थ पर अटकलें लगने लगीं थी।

संजय लीला भंसाली भी हैं कोरोना पॉजिटिव
बता दें कि रणबीर के अलावा मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इसके चलते भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग रुक गई है। रणबीर कपूर के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी मां नीतू सिंह ने दी है। नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।’